गांधी जयंती से पहले एक लाख सदस्य बनाएगी बिहार नवयुवक सेना, चरमराई स्वास्थ्य एवं शिक्षा व्यवस्था पर मजबूती से करेगी कार्य

गांधी जयंती से पहले एक लाख सदस्य बनाएगी बिहार नवयुवक सेना, चरमराई स्वास्थ्य एवं शिक्षा व्यवस्था पर मजबूती से करेगी कार्य

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
प्रेसवार्ता में अनिकेत रंजन ने कहा कि जिले में सभी प्रखंड एवं अंचल कार्यालय में भ्रष्टाचार चरम पर है। सभी लोग भ्रष्टाचार की आग में जल रहे हैं। किसी भी गरीब, किसान, मजदूर एवं दबे- कुचले लोगों का काम बिना घूस दिए काम नहीं हो रहा

मोतिहारी: बिहार नवयुवक सेना के संस्थापक अध्यक्ष सह पूर्व लोकसभा प्रत्याशी अनिकेत रंजन ने प्रेसवार्ता में एक बड़ी घोषणा की। कहा कि कि सेना 2 अक्टूबर

578

से पहले जिले में एक लाख सदस्य बनाएगी, जो चरमराई स्वास्थ्य एवं शिक्षा व्यवस्था पर पूरी मजबूती से काम करेगी और चंपारण को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने का प्रयास करेगी।

प्रेसवार्ता में अनिकेत रंजन ने कहा कि जिले में सभी प्रखंड एवं अंचल कार्यालय में भ्रष्टाचार चरम पर है। सभी लोग भ्रष्टाचार की आग में जल रहे हैं। किसी भी गरीब, किसान, मजदूर एवं दबे- कुचले लोगों का काम बिना घूस दिए काम नहीं हो रहा। स्थिति इतनी खराब है कि अगर पैसा ना दिया जाए, तो अपने ही जमीन का न रसीद काटता है ना दाखिल खारिज होता है। ना आवासीय प्रमाण पत्र बनता है। ना जाति प्रमाण पत्र बनता है और ना ही कोई काम बिना घूस के होता है।

इन सभी समस्याओं को लेकर के बिहार नवयुवक सेना बहुत ही बड़ा आंदोलन चंपारण की ऐतिहासिक धरती पर करने का काम करेगी, जो निश्चित रूप से हर दृष्टिकोण से छात्र, नौजवान, किसान, मजदूर, दबे- कुचले और गांव-गरीब सभी के हक और अधिकार की लड़ाई लड़कर उन्हें हक अधिकार दिलाने का काम करेंगी।

 

प्रेस को संबोधित करते हुए अनिकेत रंजन ने बताया कि जिले में सदस्यता अभियान को 27 टीम गाइड करेगी एवं 27 प्रखंड में अलग-अलग 27 टीम सदस्यता अभियान चलाने का काम करेगी।

जिसे जिले में बनी बिहार नवयुवक सेना की नई कोर कमेटी निर्देशित करेगी। मौके पर टिंकू श्रीवास्तव, ब्रिजेश पांडेय, सुदीश शर्मा, डॉ मुन्ना कुशवाहा, प्रिंस ठाकुर, अभय मिश्रा, सूरज सिंह, अभिषेक पांडेय, मिंटू मिश्रा, सन्नी सिंह, गुलशन सिंह, पिंटू कुमार, मंगल सिंह, साहेब गुप्ता, रवि पासवान, दिनेश बैठा, राहुल कुमार, छोटन सहनी, विवेक सहनी, विनोद राम, सुनील राम, शशि शेखर आदि उपस्थित थे।

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

Epaper

मौसम

NEW DELHI WEATHER