चिमनी विवाद से ध्यान भटकाने के लिए तो नहीं रची गई फायरिंग की साजिश ? मुखिया पति ने दी अब आत्मदाह की धमकी, जानिए पूरा मामला…

चिमनी विवाद से ध्यान भटकाने के लिए तो नहीं रची गई फायरिंग की साजिश ? मुखिया पति ने दी अब आत्मदाह की धमकी, जानिए पूरा मामला…

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On

 

विवेक कुमार, मधुबन ( मोतिहारी )। मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत तालिमपुर पंचायत के मुखिया पति प्रेम कुमार साह पर गोली चलने मामले में पुलिस को अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। गोली चली भी है कि नहीं, इस पर संशय बरकरार है।

Read More बिगनी मलाहीन: लाशों की ढेर पर कोई घड़ियाली आँशु बहा रहा है,,,,,  

11

 क्योंकि, पुलिस को मुखिया पति पर गोली चलने के कोई सबुत हाथ नहीं लगा है। हालांकि, पुलिस की जांच जारी है। पुलिस का दावा है कि जल्द मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा। इस बीच 23 मई को मुखिया पति प्रेम कुमार साह ने थाना में पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी है। इनमें श्याम कुशवाहा, बबलु कुशवाहा, विपीन कुशवाहा, भुवनेश्वर प्रसाद व उनकी पत्नी आशा देवी को आरोपित किया गया है। मुखिया पति का आरोप है कि इन लोगों द्वारा साजिश रचकर जान से मारने की साजिश रची गई। इस पर हमने प्राथमिकी में आरोपित किए गए श्याम कुशवाहा से भी बातचीत की।

 झूठे केस में फंसाया गया है: श्याम

श्याम कुशवाहा ने विवाद की वजह की पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुखिया पति द्वारा मुझे झूठे केस में फंसाया जा रहा। प्रेम कुमार साह व उनके पट्टीदार भुवनेश्वर साह के बीच चिमनी को लेकर विवाद था, विवाद बढ़ा तो हमने पंचायती करवाई। भुवनेश्वर प्रसाद द्वारा कहने पर वे पंचायती में आए थे। इसमें चिमनी में मुखिया पति पर गबन का आरोप लगाया गया। इसके बाद पंचायती में मुखिया पति पर जुर्माना लगाया। लेकिन, उन्होंने जुर्माना देने से मना कर दिया। मामले का निपटारा के लिए हमने पंचायती बैठवाई थी। लेकिन, मेरे खिलाफ साजिश रच दिया गया और झूठे केस में मेरा नाम दिया गया है। पुलिस जांच में दूघ का दूध व पानी का पानी हो जाएगा।

 मुखिया पति ने दी आत्मदाह की धमकी

मुखिया पति ने पुलिस प्रशासन ने मामले में निष्पक्षता पूर्वक जांच की मांग की है। फेसबूक पर उन्होंने लिखकर मामले में निष्पक्षता से जांच नहीं होने पर एसपी कार्यालय के समक्ष सपरिवार आत्मदाह की बात कही है। साथ ही अपने ऊपर स्वयं हमला करवाने की उड़ रही अफवाह पर कहा है कि यह सब साजिशकर्ता द्वारा भ्रम फैलाकर एवं जान बूझकर बच निकलने का रास्ता निकाला जा रहा। मेरे पिता पर पूर्व हमले हुए। मामले में पुलिस ने उचित जांच नहीं की, जिसका दुष्परिणाम हमें भुगतना पड़ रहा। बताते चले कि प्रेम कुमार मधुबन थाना क्षेत्र के तालिमपुर पंचायत के मुखिया ममता कुमारी के पति हैं।

 22 मई की है घटना9

घटना 22 मई की देर रात की है। मधुबन ब्लॉक के समीप मुखिया पति पर अपराधियों द्वारा फायरिंग की सूचना मिली। इसमें वे गड्‌ढे में गिरकर स्वयं को बचा लिया। पुलिस जांच में अब तक पता नहीं चल पाया है कि उन पर फायरिंग हुए भी हैं या नहीं ?

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

Epaper

मौसम

NEW DELHI WEATHER