महंथ जयनारायण पूरी हाई स्कूल में अब इंटरमीडिएट की भी होगी पढ़ाई, जानिए एक सेक्शन में होंगे कितने बच्चे

महंथ जयनारायण पूरी हाई स्कूल में अब इंटरमीडिएट की भी होगी पढ़ाई, जानिए एक सेक्शन में होंगे कितने बच्चे

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On

चिरैया (मोतिहारी)। प्रखंड अंतर्गत महंथ जयनारायण पुरी उच्च विद्यालय, सिरौना में अब इंटरमीडिएट की पढ़ाई भी होगी। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति समिति, पटना ने यहां पर इंटरमीडिएट की पढ़ाई शुरू करने को लेकर कोड आवंटित कर दी है। यह जानकारी विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक संजीव कुमार तिवारी ने दी।

 32

Read More बिगनी मलाहीन: लाशों की ढेर पर कोई घड़ियाली आँशु बहा रहा है,,,,,  

 

प्रभारी प्रधानाध्यापक ने बताया कि जिले के 188 हाईस्कूलों को सत्र 2022- 24 में इंटरमीडिएट में नामांकन पढ़ाई की हरी झंडी मिली है। इसमें हमारे विद्यालय को जिले में कला संकाय में सर्वाधिक 120 विज्ञान में 80 सीट आवंटित की गई है।

 

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना ने पत्र जारी कर कहा कि संकायवार एक सेक्शन में 40 छात्र- छात्राएं होंगे। इस पर खुशी व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि सिरौना इसके आसपास के इलाकों के गरीब परिवार के बच्चे बच्चियां मैट्रिक के बाद इंटरमीडिएट की पढ़ाई नही कर पाते थे, क्योंकि वे घर से काफी दूर जाकर पढ़ने में सक्षम में नही थे।

लेकिन, सिरौना हाईस्कूल को इंटर की पढ़ाई की अनुमति मिल जाने से उन लोगों के लिए काफी प्रसन्नता की बात है। इसके लिए उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारी कर्मचारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

Epaper

मौसम

NEW DELHI WEATHER