शशिरंजन, पताही (मोतिहारी)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गोनाही गांव से एक रिश्ते के कत्ल की खबर आ रही है। शनिवार को एक कलयुगी बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी। खेत में मूंग की फसल तोड़ने को लेकर बढ़े विवाद के बाद बेटे ने पिता के गर्दन पर कुदाल चला दी।
घटनास्थल पर ही पिता की मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद बेटा भाग निकला। मृतक पिता चंद्र सिंह (80) वर्षीय हैं। पुत्र रामविनय सिंह घटना को अंजाम देने के बाद भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। इसके बाद शव को अपने कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मोतिहारी भेजने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस ने घटना के संबंध में ग्रामीणों से बातचीत की है।
सभी लोग घर छोड़कर हो गए फरार
घटना के बाद सभी सदस्य घर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस रामविनय सिंह की तलाशी में जुट गई है। पताही थानाध्यक्ष अनुज कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की प्रक्रिया चल रही है।
घटनास्थल पर ही तोड़ दिया दम
बताया जाता है कि मूंग की फसल तोड़ने को लेकर विवाद बढ़ा था। विवाद बढ़ने पर बेटे ने पिता पर कुदाल से गर्दन पर वार कर दिया। इससे घटनास्थल पर ही पिता ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है।
Comments