तनिष्क शोरूम की महिला कर्मी की गोली मारकर हत्या, पति से अलग होने के बाद रह रही थी मायके में…

तनिष्क शोरूम की महिला कर्मी की गोली मारकर हत्या, पति से अलग होने के बाद रह रही थी मायके में…

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On

बेगूसराय। अपराध पर काबू पाने की पुलिस की सभी कोशिश बेगूसराय में नाकाम हो गई है। यहां महा जंगलराज का माहौल दिख रहा, बेखौफ अपराधी लगातार बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे हैं। शनिवार की रात बेखौफ बदमाशों ने एक महिला की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी। घटना जिला मुख्यालय स्थित लोहियानगर सहायक थाना क्षेत्र के आनंदपुर की है। मृतका नेहा देवी आनंदपुर निवासी उमाशंकर सिंह की बड़ी पुत्री थी।

12dl_m_9_12062022_1

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दो वर्ष पूर्व पिता की मृत्यु और पति से अलग होने के बाद नेहा अपने मायके में रह कर परिवार का भरण पोषण करने के लिए जिला मुख्यालय के तनिष्क ज्वेलरी शोरूम में काम करती थी। शनिवार की रात अन्य दिनों की तरह वह ड्यूटी से अपने स्कूटी द्वारा घर वापस लौट रही थी।

इसी दौरान पनहांस चौक एवं आनंदपुर के बीच पहले से घात लगाए अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दिया। गोली की आवाज सुनते ही दौड़े लोगों ने उसे शहर के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। परिवार के भरण-पोषण के एकमात्र सहारा नेहा की हत्या से परिजनों में कोहराम मच गया है, वहीं लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि बेगूसराय में पुलिस की निष्क्रियता से बेखौफ अपराधी लगातार अपराध को अंजाम दे रहे हैं, लेकिन पुलिस वर्दी का खौफ दिखाने में नाकाम हो गई है।

 

 

 

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

Epaper

मौसम

NEW DELHI WEATHER