रेडक्रॉस चुनाव परिणाम: डॉ आशुतोष शरण ने पहला, तो डॉ चंद्र सुभाष ने हासिल किया दूसरा स्थान, जानिए किसको मिले कितने मत
मोतिहारी। भारतीय रेडक्रॉस सोसाईटी, मोतिहारी के 15 कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव का नतीजा बुधवार को साफ हो गया। डॉ आशुतोष शरण ने सर्वाधिक मत पाया। डॉ शरण को 1329 मत मिले। 1263 वोट लेकर डॉ चंद्र सुभाष दूसरे पायदान रहे। तीसरे स्थान पर विभुतिनारायण सिंह ने कब्जा जमाया।
विभुतिनारायण सिंह ने 1239 वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। इस बार चुनाव में विभूतिनाराण सिंह का पैनल का दबदबा रहा। इस पैनल से 13 उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की। वहीं डॉ आशुतोष शरण के पैनल से दो उम्मीदवारों को जीत मिली।
जबकि, संजीव दुबे के पैनल से एक भी उम्मीदवार जीत नहीं हासिल कर पाएं। वहीं अन्य पैनलों में शामिल होकर या स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ रहे ले रहे उम्मीदवारों को मुंह की खानी पड़ी। रक्तदाता सह पत्रकार समुह की ओर से मैदान में हाथ आजमा रहे उम्मीदवारों की हालत सबसे बुरी रही।
वहीं सामाजिक कार्यकर्ता एवं रक्तदाता के रूप में अपने आप को बेहतर मानकर चुनाव मैदान में दावा ठोक रहे प्रत्याशियों में से किसी ने भी जीत हासिल नहीं की। चुनाव में कुल 63 प्रत्याशी थे।
माना जा रहा था कि आशुतोष शरण, विभुतिनारायण एवं संजीव दुबे के पैनल के बीच सीधी लड़ाई होगी। लेकिन, अप्रत्याशित परिणाम के साथ ही विभुतीनारायण सिंह को रेडक्रॉस का सभापति बनना तय माना जा रहा।
विजेता उम्मीदवार मत
आशुतोष शरण 1329
डॉ चंद्र सुभाष 1263
विभुतिनारायण सिंह 1239
उज्ज्वल कुमार श्रीवास्तव 1152
दिलीप कुमार 1063
डॉ ओमप्रकाश 977
मीना मिश्रा 966
डॉ अमित कुमार 915
राकेश कुमार सिन्हा 915
अजय कुमार 877
पुष्पा किशोर 866
संजय कुमार जायसवाल 812
अंगद कुमार सिंह 807
महेश प्रसाद सिन्हा 783
अशेष कुमार 770
Comments