बिहार में मामा-भांजे ने नाबालिग का किया रेप, दोनों गिरफ्तार

बिहार में मामा-भांजे ने नाबालिग का किया रेप, दोनों गिरफ्तार

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On

नवादा। जिले में मामा-भांजे ने एक नाबालिग से दुष्कर्म किया। मामला पकड़ी बरामा क्षेत्र के एक गांव की है। मामा विजय पासवान और भांजे ने मिलकर एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। मामा विजय पासवान पर भांजे को भगवाने का भी आरोप लगा है। 

download 71

हालांकि,  लड़के का कहना है कि उसके और लड़की के बीच पिछले 1 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। एक बार गांव के लोगों ने हमें मिलते देख लिया और लड़की के घर वालों को बता दिया। इसके बाद लड़की के परिवार वालों ने हमें फंसाने के लिए यह गलत आरोप लगाया है।

आरोपी लड़के ने बताया कि गांव के पंचायत में हम दोनों के शादी की बात भी की गई। उसके बाद लड़की के परिवार वालों ने आरोपी लड़के के मामा पर एफआईआर दर्ज करवाई। मामा भांजे को को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इधर, लड़की वालों का कहना है कि प्रेम जाल में फंसाकर लड़की के साथ एक साल तक यौन शोषण किया गया। बताते चले कि पीड़िता ने पकरीबरावां थाने में शिकायत दर्ज कराई है। ग्रामीणों की मानें तो लड़के ने लंबे समय से लड़की का शारीरिक शोषण किया है। लड़की को शादी का झांसा देता रहा और कहता था कि बालिग हो जाने पर वह शादी करूंगा।

एक साल तक शारीरिक शोषण करने के बाद वह शादी से इंकार करता रहा।  एक दिन लड़की को जबरन कमरे में बंद करके शारीरिक शोषण करने लगा। गांव वालों ने शादी का प्रस्ताव रखा, तो लड़के ने इंकार कर दिया। इसके बाद पीड़ित लड़की ने एफआईआर दर्ज कराई।

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

Epaper

मौसम

NEW DELHI WEATHER