बिहार से चंडीगढ़ जा रही यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, 26 घायल, तीन की हालत गंभीर

बिहार से चंडीगढ़ जा रही यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, 26 घायल, तीन की हालत गंभीर

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By RAKESH KUMAR
On

पटना। बिहार से चंडीगढ़ यात्रियों को लेकर जा रही बस बुधवार को यूपी के उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। दुर्घटना में 26 यात्री घायल हो गये, जिसमें तीन की हालत गंभीर बतायी जा रही हैं। इन यात्रियों में 24 बिहार के रहने वाले हैं।

768-512-15685399-822-15685399-1656475587144 

यात्री बस बुधवार को यात्रियों को बिहार से लेकर चंडीगढ़ जा रही थी। इस दौरान बस चालक को झपकी आ गई। इससे तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर बीच में लगी सेंट्रल जाली को तोड़ती हुई विपरीत दिशा में पहुंचकर किनारे की एल्मुनियम वैरकेटिंग तोड़कर गहरी खाई में चली गयी।

 

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को बांगरमऊ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल, सभी घायल जिला अस्पताल में भर्ती हैं।

Tags:

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

Epaper

मौसम

NEW DELHI WEATHER