जदयू का 7 जुलाई से शुरू होगा जनता दरबार, जनता की समस्याओं का होगा निराकरण

जदयू का 7 जुलाई से शुरू होगा जनता दरबार, जनता की समस्याओं का होगा निराकरण

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On

मोतिहारी। जिला जदयू उपाध्यक्ष राजेश कुमार पांडेय के आवासीय कार्यालय में प्रत्येक सप्ताह जनता दरबार लगाया जाएगा। यहां पर जनता की समस्याओं का निराकरण होगा। गुरूवार को धर्मसमाज रोड स्थित कार्यालय में हुई बैठक में यह जानकारी जदयू जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार पांडेय ने दी।

8

उन्होंने कहा कि वैसे लोग जिनको जिला प्रशासन  से अपने कार्य  को लेकर शिकायत है, तो वे अपनी समस्याओं के समाधान  के लिए मिल सकेंगे। जनता का दरबार की शुरुआत 7 जुलाई  से होगी।

पहले दिन वार्ड संख्या- 14,15, एवं मोतिहारी प्रखंड के साथ  साथ नवगठित बंजरिया प्रखंड क्षेत्र  के लोग  मिल सकेंगे। श्री पाण्डेय  ने कहा कि, जनता की सेवा करना ही हमारा प्रथम दायित्व है और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पंचायत  स्तर से जिलास्तर  तक तत्परता से काम करना ही हमारी सरकार के लिए प्राथमिकता है।

जदयू जनसेवा की राजनीति करती है और हमारे मुख्य मंत्री नीतीश कुमार द्वारा इसी सोच  के तहत जिला में जनता दरबार  का आयोजन किया जा रहा। कहा कि सरकार द्वारा 500 से अधिक  योजनांए चलाई जा रही। हमें सरकारी योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर पर जनता दरबार के माध्यम से जनता के बीच लाना है। ताकि, जनता इन लाभकारी योजनाओं से लाभान्वित  हो सके।

 

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

Epaper

मौसम

NEW DELHI WEATHER