
बिग ब्रेकिंग: मोतिहारी में घोंघा चुनने गई बच्ची नदी में डूबी, ग्रामीणों ने एक को बचाया
शशिरंजन, पताही (मोतिहारी)। प्रखंड अंतर्गत कछुआ-मोतिया नदी किनारे घोंघा चुनने गई एक बच्ची की मौत हो गई। मृतक बखरी गांव निवासी संजय मंडल की 13 वर्षीय पुत्री पिंकी कुमारी थी। नदी किनारे घोंघा चुनने के क्रम में उसका पांव फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई। इससे उसकी मौत हो गई।
वहीं दसई साह की नदी में डूब रही पुत्री नंदनी कुमारी को आसपास मौजूद लोगों ने बचा लिया। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों लड़की कछुआ-मोतिया नदी में घोंघा चुनने गई थी। इस बीच दोनों डूबने लगी। दोनों को डूबता देखकर लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। दबाव अधिक होने से पिंकी कुमारी गहरे पानी में चली गई।
इससे उसकी मौत हो गई। हालांकि, नंदनी कुमारी को ग्रामीणों ने बचा लिया। ग्रामीणों के सहयोग से शव को नदी से निकाला गया। घटना के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि पिंकी चार भाई-बहन में सबसे बड़ी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मोतिहारी भेज दिया है।
घटना के बाद से पिंकी के परिजनों का रो-रोकर कर बुरा हाल है। इधर, सीओ सौरभ कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार ने फिलहाल आवेदन नहीं दिया है। हालांकि, इसकी जानकारी मुख्यालय को भेज दी गई है। प्रबुद्ध वर्ग व सामाजिक संगठन के सदस्यों ने बारिश के मौसम में नदी तट पर बच्चों से नहीं जाने की अपील की है।
About The Author
Related Posts
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News

Comments