राष्ट्रमंडल खेल से बाहर हुए नीरज चोपड़ा, विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हुए थे चोटिल

राष्ट्रमंडल खेल से बाहर हुए नीरज चोपड़ा, विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हुए थे चोटिल

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On

 

नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेल 2022 से पहले भारत की पदक उम्मीदों को करारा झटका लगा है। भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा चोट के कारण राष्ट्रमंडल खेल 2022 से बाहर हो गए हैं।

neeraj chopra not participeted in cwg 2022_554

 

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के महासचिव राजीव मेहता ने उक्त जानकारी दी।

मेहता ने कहा, नीरज चोपड़ा कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में हिस्सा नहीं लेंगे। नीरज विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के फाइनल में चोटिल होने के कारण वह फिट नहीं है। उन्होंने हमें इस बारे में सूचित किया है।

 

उन्होंने कहा, एमआरआई स्कैन में उनकी कमर में चोट दिखाई दी है, जिसके बाद नीरज को डॉक्टरों द्वारा एक महीने के आराम की सलाह दी गई है।

 

नीरज राष्ट्रमंडल खेलों में खिताब के प्रबल दावेदार थे क्योंकि उन्होंने गोल्ड कोस्ट में 2018 खेलों में स्वर्ण पदक जीता था।

 

चोपड़ा ने रविवार को यूजीन में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में ऐतिहासिक रजत पदक जीता था और प्रतियोगिता के दौरान उनकी कमर में खिंचाव आ गया था।

 

नीरज के हटने के बाद राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय टीम के शेफ डे मिशन राजेश भंडारी ने कहा, नए ध्वजवाहक को तय करने के लिए हमारी बैठक बाद में होगी।

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

Epaper

मौसम

NEW DELHI WEATHER