
राज्यस्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पूर्वी चंपारण को मिला 7 स्वर्ण, 3 रजत व 2 कांस्य पदक
मोतिहारी। पाटलीपुत्रा स्पोर्ट्स कंप्लेक्स, पटना में संपन्न तीन दिवसीय 88 वीं बिहार राज्य सीनियर व जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पूर्वी चंपारण के खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा।
7 स्वर्ण, 3 रजत व दो कांस्य पदक जीतने में पूर्वी चंपारण की टीम ने सफलता हासिल की। अंडर-23 बालक गोला प्रक्षेपण में पद्म विलोचन ने पहला पायदान हासिल किया।
4 इंटू 400 रिले रेस में पूर्वी चंपारण की टीम ने स्वर्ण पदक जीता। 4 इंटू सौ रिले रेस में टीम तीसरे पायदान पर रही। बालिका अंडर-20 गोला प्रक्षेपण में रेशमा खान ने रजत पदक अपने नाम किया।
वहीं भाला फेंक में भी रेशमा दूसरा स्थान हासिल करने में सफल रही। सेतु मिश्रा ने गजब का खेल दिखाया। अंडर-18 बालक 200 व 400 मीटर दौर में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। रवि भास्कर को गोला प्रक्षेपण में स्वर्ण पदक मिला।
मिड ले रिले दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। हिमांशु गुप्ता भाला प्रक्षेपण में वह तीसरा स्थान हासिल किया। लंबी कूद में इशा कुमारी द्वितीय स्थान पर रही।
अलका सिंह ने गोला प्रेक्षपण में प्रथम स्थान हासिल करने में कामयाबी हासिल की। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन को पूर्वी चंपारण एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ आशुतोष शरण ने सराहा।
कहा कि खिलाड़ियों की हर समस्याओं का हल करने की पूरी कोशिश रहेगी। एसएन सिंह, अमित सेन, धर्मवीर प्रसाद, डॉ कुमार सौरभ, रामेश्वर साह, संजय कुमार, विमलकांत सिंह, उमेश प्रसाद, मुन्ना प्रसाद, अशोक डॉलर, धीरज सर्राफ, पंकज वर्मा, अनीमा कौशिकी, टीम मैनेजर अरूण गुप्ता आदि ने बधाई दी।
इस्ट चंपारण एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव अरविंद कुमार ने कहा कि राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा है। आगामी टूर्नामेंटों में हम लोगों की कोशिश इससे और बेहतर करने की होगी।
वहीं कोच भानु प्रकाश व अभिषेक रंजन ने संयुक्त रूप से बताया कि प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों ने काफी मेहनत की थी। यही वजह है कि पूर्वी चंपारण टीम का प्रदर्शन शानदार रहा। आगामी प्रतियोगिताओं को ध्यान में रखकर जल्द खिलाड़ियों का अभ्यास शुरू हो जाएगा।
About The Author
Related Posts
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News

Comments