संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने कार्यभार संभाला

संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने कार्यभार संभाला

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र में भारतीय राजदूत रुचिरा कंबोज ने भारत की नई स्थायी प्रतिनिधि के रूप में कार्यभार संभाल लिया।

ruchika kamboj_842

उन्होंने संयुक्त राष्ट्र में टीएस तिरुमूर्ति की जगह भारतीय राजदूत के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। वह न्यूयार्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में भारत की पहली महिला दूत हैं।

संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि के रूप में कार्यभार संभालने के बाद राजदूत रुचिरा कंबोज ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से मुलाकात की।

इस मुलाकात के बारे में उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि आज संयुक्त राष्ट्र के महासचिव से मुलाकात कर अपना परिचय पत्र प्रस्तुत किया। संयुक्त राष्ट्र के स्थायी प्रतिनिधि/राजदूत के रूप में इस पद पर आसीन होने वाली पहली भारतीय महिला होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

उल्लेखनीय है कि रुचिरा कंबोज भारतीय विदेश सेवा की 1987 बैच की अफसर हैं। वह अपने बैच की टॉपर रही हैं।

रुचिरा कंबोज भूटान में भारत की पहली महिला राजदूत रही हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में भारत की उच्चायुक्त के रूप में सेवाएं दी हैं।

रुचिरा के करियर की शुरुआत फ्रांस में थर्ड सेक्रेटरी के तौर पर हुई थी। उन्होंने फ्रांस स्थित भारतीय दूतावास में सेकेंड सेक्रेटरी का पद भी संभाला है। वह यूनेस्को में भारत की राजदूत/स्थायी प्रतिनिधि के रूप में काम कर चुकी हैं।

उन्हें जून में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में भारत की स्थायी प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया गया था।

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

Epaper

मौसम

NEW DELHI WEATHER