जेडीयू को मणिपुर में मिल गया राज्य पार्टी का दर्जा, नीतीश के लिए बड़ी उपलब्धि

जेडीयू को मणिपुर में मिल गया राज्य पार्टी का दर्जा, नीतीश के लिए बड़ी उपलब्धि

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On

पटना। नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड जेडीयू ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। पार्टी को मणिपुर में राज्य पार्टी का दर्जा मिल गया है।

download 31

Read More बिगनी मलाहीन: लाशों की ढेर पर कोई घड़ियाली आँशु बहा रहा है,,,,,  

मणिपुर में जेडीयू को राज्य पार्टी का दर्जा मिलना सीएम नीतीश कुमार व अन्य नेताओं के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा।

इसकी आधिकारिक तौर पर जानकारी भी दे दी गई है। बताते चले कि मणिपुर लोकसभा और विधानसभा चुनाव में पार्टी का शानदार प्रदरशन रहा था। यही वजह है कि जेडीयू को मणिपुर में राज्य पार्टी का दर्जा मिल गया है।

बिहार और अरुणाचल प्रदेश के बाद अब मणिपुर में भी जेडीयू का नाम जुड़ गया है। 2022 के विधानसभा चुनाव में जेडीयू को छह सीटों पर जीत हासिल हुई थी।

आपको बता दें, निर्वाचन आयोग ने इलेक्‍शन सिंबल्‍स (रिजर्वेशन एंड एलाटमेंट) आदेश 1968 के प्रावधानों के तहत ये दर्जा दिया है। अगर जेडीयू को चार राज्‍यों में ये दर्जा मिल जाता है तो इसे राष्‍ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल जाएगा। वर्तमान में तीन राज्‍यों में जेडीयू ने अपना परचम लहरा लिया है।

अब जेडीयू पूरी तैयारी के साथ सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव लड़ेगी। इसको लेकर प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में बैठक बुलाई गई थी।

इसमें भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, विधायक शालिनी मिश्रा, विधान पार्षद वीरेंद्र नारायण यादव, भीष्म साहनी, प्रदेश प्रवक्ता मंजीत सिंह, मुख्यालय प्रभारी महासचिव मृत्युंजय कुमार सिंह तथा सिवान, सारण, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण तथा पश्चिमी चंपारण के जदयू जिलाध्यक्ष मौजूद रहे।

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

Epaper

मौसम

NEW DELHI WEATHER