मोतिहारी में बैखौफ डकैतों ने मचाया तांडव, घर में घुसकर धारदार हथियार से किया हमला, लूटा

मोतिहारी में बैखौफ डकैतों ने मचाया तांडव, घर में घुसकर धारदार हथियार से किया हमला, लूटा

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On

आदापुर (मोतिहारी)। आदापुर थाना क्षेत्र के झिटकहिया गांव से एक बड़ी खबर सामने आ रही।

download 21

शनिवार-रविवार की देर रात रामप्रवेश यादव के घर में भीषण डकैती की घटना को अंजाम दिया गया। डकैतों ने नकद व आभूषण लूट ली। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि कितनी राशि व आभूषण की लूट हुई है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बताया जाता है कि करीब डेढ़ दर्जन डकैतों ने घटना को अंजाम दिया। पहले घर का गेट तोड़ा और सभी सदस्यों को बंधक बना लिया।

इसके बाद डकैतों ने देशी बम फोड़ दहशत फैलाने की कोशिश की। इस कड़ी में फायरिंग की भी सूचना है। परिवारिक सदस्यों को बंधक बनाकर डकैतों ने भीषण डकैती की घटना को अंजाम दिया।

करीब एक घंटे तक लूटपाट की। विरोध करने पर रामप्रवेश यादव के छोटे भाई मुरारी कुमार को चाकू से वार कर घायल कर दिया गया। वहीं मां सकली देवी को भी मारपीट कर डकैतों ने घायल कर दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन जिंदा बम बरामद किया है। बताया जाता है कि डकैतों ने गृहस्वामी पर भी चाकू से वार कर घायल कर दिया। घटना के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है। लोग मामले को भूमि विवाद, वर्चस्व की लड़ाई आदि से जोड़ कर देख रहें।

सूचना पर आदापुर के अलावा, महुआवा, दर्पा, छौड़ादानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है। थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। पुलिस घटना के विभिन्न पहलुओं की तफ्तीश कर रही है।

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

Epaper

मौसम

NEW DELHI WEATHER