कॉमनवेल्थ गेम्स: आज सिंधु और लक्ष्य से स्वर्ण की आशा, हॉकी और टेबल टेनिस में भी पदक पक्का

कॉमनवेल्थ गेम्स: आज सिंधु और लक्ष्य से स्वर्ण की आशा, हॉकी और टेबल टेनिस में भी पदक पक्का

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On

बर्मिंघम। कॉमनवेल्थ गेम्स (राष्ट्रमंडल खेलों) 2022 में भारत को अब तक 55 पदक मिले हैं। इनमें 18 स्वर्ण, 15 रजत और 22 कांस्य पदक शामिल हैं।

commonwealth games india_522

सोमवार को भारतीय खिलाड़ियों के पास छह और पदक जीतने का मौका है। बैडमिंटन में पीवी सिंधु, लक्ष्य सेन और सात्विक चिराग की जोड़ी स्वर्ण पदक जिता सकती है।

टेबल टेनिस में शरथ कमल के पास स्वर्ण और साथियान के पास कांस्य पदक जीतने का मौका है। इसके अलावा पुरुष हॉकी टीम भी स्वर्ण पदक जीत सकती है।

राष्ट्रमंडल खेलों के आखिरी दिन भारत को कम से कम पांच पदक मिलने तय हैं। ऐसे में भारत के पदकों की संख्या 60 तक पहुंचेगी, लेकिन साथियान ने जीत हासिल की तो भारत राष्ट्रमंडल खेल 2022 में कुल 61 पदक जीत सकता है।

आज भारत का शेड्यूल

बैडमिंटन

महिला एकल फाइनल, पीवी सिंधु बनाम मिशेल ली, दोपहर 1:20 बजे

पुरुष एकल फाइनल, लक्ष्य सेन बनाम एनजी यंग, दोपहर 2:10 बजे

पुरुष युगल फाइनल, चिराग शेट्टी/सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी बनाम सीन/बेन, अपराह्न 3ः00 बजे

टेबल टेनिस

पुरुष एकल कांस्य पदक मैच, साथियान बनाम पॉल ड्रिंकहॉल

पुरुष एकल स्वर्ण पदक मैच, शरथ कमल बनाम लियाम पिचफोर्ड, शाम 4:25 बजे

हॉकी

पुरुष टीम फाइनल, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, शाम 5ः00 बजे

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

Epaper

मौसम

NEW DELHI WEATHER