मणिपुर में तो विधायकों की घर वापसी हुई है, आगे-आगे देखिए होता है क्या:  नेता प्रतिपक्ष

मणिपुर में तो विधायकों की घर वापसी हुई है, आगे-आगे देखिए होता है क्या:  नेता प्रतिपक्ष

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On

पटना। मणिपुर में जदयू के छह विधायकों में से पांच के भाजपा में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से दी गयी प्रतिक्रिया पर बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने पलटवार किया है।

download 31

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हमने किसी को तोड़ा नहीं बल्कि जो विधायक बीजेपी में आए हैं उनकी घर वापसी हुई है। मणिपुर में जेडीयू का कोई अस्तित्व नहीं था।

विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि मणिपुर तो जदयू और नीतीश मुक्त हो गया अब बिहार की बारी है। बिहार भी मुक्ति के राह पर चल पड़ा है। बिहार में नीतीश कुमार राजद की गोद में जाकर बैठ गये हैं।

यहां भी जदयू गायब होगा। आगे-आगे देखिए होता है क्या। अभी बेचैनी तो शुरू हुई है परेशानी और बढ़ने वाली है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अपना और अपनी पार्टी का अस्तित्व मिटाने में लगे हैं। मणिपुर का मामला इसका जीता जागता उदाहरण है।

उल्लेखनीय है कि मणिपुर में जदयू विधायकों की टूट पर आज पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा था कि भाजपा के इस रवैये से कोई फर्क नहीं पड़ता।

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

Epaper

मौसम

NEW DELHI WEATHER