रशियन युवती ने यूक्रेन की ओर से लड़ा युद्ध, दी प्राणों की आहुति

रशियन युवती ने यूक्रेन की ओर से लड़ा युद्ध, दी प्राणों की आहुति

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On

कीव। रूस और यूक्रेन युद्ध कब और किस मोड़ पर खत्म होगा, यह किसी को नहीं पता। लेकिन इस बीच हृदयविदारक वाकया सामने आया है।

 

russianwomen_772

 

इस युद्ध में एक रशियन युवती ने यूक्रेन का साथ देते हुए अपने ही देश के खिलाफ जंग लड़ी। उसने सिर्फ जंग ही नहीं लड़ी बल्कि लड़ते-लड़ते अपने प्राणों की भी आहुति भी दे दी।

 

युद्ध में यूक्रेन का साथ देने वाली ओल्गा सिमोनोवा (34) को पूरे सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई है। सिमोनोवा के ताबूत को नीले और पीले रंग के यूक्रेनी झंडे में लपेटा गया। उन्हें सैन्य सम्मान देते हुए तीन तोपों की सलामी भी दी गई।

 

रूस के शहर चेल्याबिंस्क में जन्मी सिमोनोवा कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू में कहा था कि चेचन्या में रूस के युद्ध और यूक्रेन के पूर्वी डोनबास क्षेत्र और क्रीमिया में रूस के कार्यों के बारे में सुनने और पढ़ने के बाद वह अपने देश के बारे में असहज महसूस करने लगी थीं।

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

Epaper

मौसम

NEW DELHI WEATHER