भारत नेपाल सीमा से गायब दो सीमा स्तंभों को ओरिया नदी से नेपाली अधिकारियों ने किया बरामद

बॉर्डर पिलरों को जीपीएस से जोड़ने की योजना अधर में

भारत नेपाल सीमा से गायब दो सीमा स्तंभों को ओरिया नदी से नेपाली अधिकारियों ने किया बरामद
भारत सरकार के गृह मंत्रालय को भेजे गये एक रिपोर्ट पर भरोसा करें तो बिहार-नेपाल 1,751 किलोमीटर की सीमा को आपस में साझा करती है, जिसमे कुल 1,451 पिलर नो-मेंस लैंड से गायब है | सीमा स्तंभों में 1,282 पिलर तो बुरी तरह से ध्वस्त हो गये है |

सागर सूरज

मोतिहारी : भारत नेपाल के सरहद से गायब और नुकसान तक़रीबन 2700 बॉर्डर पिलर के भारतीय दावों के बीच नेपाल के पर्सा जिले के अधिकारियों ने दावा किया है कि नेपाल के पर्सा सीमा के नो-मेंस पर अवस्थित गायब दो पिलर को ढूड निकला गया है |

Read More मुस्लिम लड़की अपना धर्म परिवर्तन कर हिंदू लड़के से किया शादी

Capture 2023-02-10 19.09.05 (4)

Read More #Odisha Train Accident : 2009 में भी शुक्रवार को ही हादसे का शिकार हुई थी कोरोमंडल एक्सप्रेस, तब कितनी मौतें

 

Read More अररिया के अमौना मध्य विद्यालय में एमडीएम भोजन में निकला सांप, सौ बच्चे बीमार


अधिकारियों ने बताया है कि बॉर्डर से गायब दोनों पिलर को पर्सा जिले के जगरनाथपुर ग्रामीण नगर पालिका के पीपरडारी गाँव के पास ओरिया नदी से बरामद किया गया है | दोनों ही पिलर मिलने के बाद दोनों ही सरहदी जिलों के अधिकारियों की कमेटी को सूचित कर दिया गया है |

47बाटालियन एसएसबी डिप्टी कमांडेंट बसंता सिंह ने कहा कि सीमा पर अवस्थित बॉर्डर स्तंभों को लेकर दोनों  ही देशों के अधिकारियों के बीच बैठक होती रहती है |  हमारा काम है सरहद और स्तम्भों की सुरक्षा जो हम कर रहे है |  

इधर नेपाली अधिकारियों ने भारतीय अधिकारियों पर आरोप लगते हुये कहा नदियों में भारत के तरफ से जम कर अवैध बालू की खुदाई की जाती है, जिसके कारण नदियाँ भारत नेपाल के सीमा पर अवस्थित पिलरों को बहा कर ले जाती है, जबकि भारत गायब पिलरों के लिए नेपाल को दोषी ठहरता रहा है | हालाँकि भारतीय अधिकारियों ने नेपाल के तरफ से बालू कटाव और बाढ़ के कारण नदियों की धारा में निरंतर बदलाव को दोनों देशों के बीच कई जगहों पर सीमा विवाद की बात कही है |

नेपाल के पर्सा जिले के जिलाधिकारी हीरालाल रेग्मी ने कहा कि पिलर संख्या 422 और 422/1 को नदी से बरामद कर उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है, साथ ही इसकी सूचना भारतीय अधिकारियों को भी दे दी गयी है|.

नेपाल के सशस्त्र पुलिस बल छिन्मस्तिका ब्रिगेड के अनुसार बिहार नेपाल सीमा पर कुल 4,027 सीमा स्तम्भ है | उनमे से 2,024 सीमा स्तम्भ बरक़रार है लेकिन 704 की मरम्मत की जरुरत है वही 319 को बदलने की जरुरत है | इसमें 91 नदियों में बह गये और 849 लापता है |  

 

 


भारत सरकार के गृह मंत्रालय को भेजे गये एक रिपोर्ट पर भरोसा करें तो बिहार-नेपाल 1,751 किलोमीटर की सीमा को आपस में साझा करती है, जिसमे कुल 1,451 पिलर नो-मेंस लैंड से गायब है | सीमा स्तंभों में 1,282 पिलर तो बुरी तरह से ध्वस्त हो गये है |

भारत नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल के जवानों को कुल 6402 संरचनाओं के माध्यम से एसएसबी के जवान सीमा क्षेत्रों में गस्ती करते रहते है |

2016 में भारत नेपाल के सीमा पर अवस्थित सभी पिलर को जीपीएस इनेबल्ड करने की सहमती दोनों ही देशों के बीच बनी थी | लेकिन यह योजना अभी भी अधर में है, अगर ऐसा हो जाता तो शायद दोनों ही देशों के बीच जारी कई जगहों का विवाद ख़त्म हो जाता |

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

घरवाले रील्स नहीं बनाने देने के कारण तीन लड़कियों ने भागने का किया फैसला, वजह जानकर आप भी चौंक जायंगे घरवाले रील्स नहीं बनाने देने के कारण तीन लड़कियों ने भागने का किया फैसला, वजह जानकर आप भी चौंक जायंगे
बेगूसराय जिले के मंझौल सहायक थाना क्षेत्र के पवड़ा गांव से 31 मई से गायब तीनों नाबालिग छात्राओं को पुलिस...
#love merriage: रात में प्रेमी को प्रेमिका से मिलना पड़ा महंगा, ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ा
#Motihari News: “बीनएम इम्पैक्ट” : कृषि विभाग का अवैध रूप से बहाल लेखपाल प्रशांत चयनमुक्त
#Politics: आनंद मोहन ने भाजपा को दी सुपड़ा समेत साफ करने की चुनौती, दम है तो 24 को चुनाव जीत के बताएं
#Dowry Harassment: दहेज उत्पीड़न के कारण एक नवविवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत
#Murder in patna: एक दोस्त ने दोस्त की चाकू से गोदकर की निर्मम हत्या
#Odisha Train Accident : 2009 में भी शुक्रवार को ही हादसे का शिकार हुई थी कोरोमंडल एक्सप्रेस, तब कितनी मौतें

Epaper

मौसम

NEW DELHI WEATHER