जेएनयू हिंसा के खिलाफ मुंबई में छात्रों के प्रदर्शन में लहराया फ्री कश्मीर का बैनर

जेएनयू हिंसा के खिलाफ मुंबई में छात्रों के प्रदर्शन में लहराया फ्री कश्मीर का बैनर

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
मुंबई: दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में हुई हिंसा के खिलाफ मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर सोमवार को छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान ‘फ्री कश्मीर’ का पोस्टर भी लहराया गया।  इसके अलावा जेएनयू हिंसा के खिलाफ सोमवार को देशभर में प्रदर्शन हुए। पुडुचेरी से लेकर चंडीगढ़ और अलीगढ़ से लेकर कोलकाता […]

मुंबई: दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में हुई हिंसा के खिलाफ मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर सोमवार को छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान ‘फ्री कश्मीर’ का पोस्टर भी लहराया गया। 

इसके अलावा जेएनयू हिंसा के खिलाफ सोमवार को देशभर में प्रदर्शन हुए। पुडुचेरी से लेकर चंडीगढ़ और अलीगढ़ से लेकर कोलकाता तक सोमवार को विभिन्न विश्वविद्यालयों में प्रदर्शन हुए। बेंगलुरु की नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, आईआईटी बंबई तथा टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज में भी प्रदर्शन हुए। वहीं, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने भी जेएनयू घटना पर सावित्रीबाई फुले विश्वविद्यालय में प्रदर्शन किया और इस हमले के लिए वाम संगठनों को जिम्मेदार ठहराया। 

पुडुचेरी विश्वविद्यालय के छात्र रइजा ने कहा, ‘आज वो हैं, कल हम हो सकते हैं।’ मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया पर कल रात से प्रदर्शन चल रहा है। नई दिल्ली में यूथ कांग्रेस ने मध्य दिल्ली में मशाल जुलूस निकाला। नेपाल में काठमांडू के मैतीघर मंडला में जेएनयू के पूर्व छात्र एकत्रित हुए। ब्रिटेन में ऑक्सफोर्ड तथा ससेक्स यूनिवर्सिटी एवं अमेरिका की कोलंबिया यूनिवर्सिटी के छात्रों ने भी प्रदर्शन में भाग लिया।

रविवार रात को जेएनयू परिसर में नकाबपोश व्यक्तियों ने लाठी-डंडों और सरियों से विद्यार्थियों एवं शिक्षकों पर हमला किया एवं संपत्ति को नुकसान पहुंचाया था। जेएनयू छात्र संघ की अध्यक्ष आइशी घोष समेत कई लोग घायल हुए थे।

Tags:

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

Epaper

मौसम

NEW DELHI WEATHER