भारी बारिश से मुंबई में जनजीवन अस्त-व्यस्त, सड़क और रेल यातायात पर बुरा असर

भारी बारिश से मुंबई में जनजीवन अस्त-व्यस्त, सड़क और रेल यातायात पर बुरा असर

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
मुंबई। मुंबई में मंगलवार देर रात से हो रही मूसलाधार बारिश से शहर का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। शहर की लाइफ लाइन लोकल ट्रेन की तीनों सेवाएं ठप हो गई हैं। इसी तरह मुंबई की नब्ज के रुप में पहचानी जाने वाली बेस्ट सेवा भी गड़बड़ा गई है।    शहर के निचले इलाकों […]
मुंबई। मुंबई में मंगलवार देर रात से हो रही मूसलाधार बारिश से शहर का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। शहर की लाइफ लाइन लोकल ट्रेन की तीनों सेवाएं ठप हो गई हैं। इसी तरह मुंबई की नब्ज के रुप में पहचानी जाने वाली बेस्ट सेवा भी गड़बड़ा गई है। 
 
शहर के निचले इलाकों में बड़े पैमाने पर जलभराव हो गया है। पंप लगा कर पानी निकालने का प्रयास जारी है। मुंबई नगर निगम के आयुक्त इकबाल चहल ने सभी नागरिकों को सिर्फ आवश्यक काम के लिए ही घर से निकलने की अपील की है। मौसम विभाग ने बुधवार को भी तेज बारिश की चेतावनी दी है। 
 
कुलाबा मौसम विभाग के उपसंचालक केएस होसालीकर के अनुसार कुलाबा में 267.62 मिमी व सांताक्रुज में 273.7 मिमी बारिश दर्ज की गई है। पनवेल में 300 मिमी बारिश दर्ज की गई है। आगामी 24 घंटे में जोरदार बारिश हो सकती है। मुंबई व ठाणे में येलो अलर्ट व पालघर में रेड अलर्ट जारी किया जा रहा है। 
 
बीती देर रात से हो रही घनघोर बारिश की वजह से कई इलाकों में रेलवे ट्रैक पानी में डूब गए हैं। इसी वजह से मुंबई में मध्य, हार्बर व पश्चिम लोकल रेलवे की सेवा बंद कर दी गई हैं। इससे आज अत्यावश्यक सेवा में जाने वाले सरकारी कर्मचारी काम पर नहीं जा सके हैं। तेज बारिश की वजह से आज कोर्ट, सरकारी कार्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। मुंबई नगर निगम के कर्मचारी विभिन्न इलाकों में पंप लगा कर पानी निकालने का काम कर रहे हैं। 
 
तेज बारिश की वजह सायन, किंगसर्कल, हिंदमाता, परेल, लालबाग, मिलन सबवे, अंधेरी सबवे पूरी तरह जलमग्र हो गए हैं। कांदिवली , बोरीवली, कांजुरमार्ग, नाम जोशी मार्ग, वरली आदि इलाकों की कई इलाकों में लोगों के घरों में पानी घुस गया है। इसी तरह नायर अस्पताल में कोरोना वार्ड में भी बारिश का पानी घुस गया। यहां के मरीजों को तत्काल दूसरी जगह शिफ्ट किया गया। इस बारिश की वजह से मुंबई का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। हालांकि अब तक कहीं से भी जनहानि की खबर नहीं मिली है। 

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

Epaper

मौसम

NEW DELHI WEATHER