पोलार्ड एकमात्र ऐसे क्रिकेटर हैं, जो मुंबई के लिए 200 मैच खेल सकते हैं : हार्दिक पांड्या

पोलार्ड एकमात्र ऐसे क्रिकेटर हैं, जो मुंबई के लिए 200 मैच खेल सकते हैं : हार्दिक पांड्या

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
अबू धाबी। मुंबई इंडियंस के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या का मानना ​​है कि कीरोन पोलार्ड एकमात्र ऐसे क्रिकेटर हैं, जो फ्रैंचाइज़ी के लिए 200 मैच खेल सकते हैं। पोलार्ड ने बुधवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए अपना 150 वां मैच खेला। पांड्या ने मुंबई इंडियंस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल […]

अबू धाबी। मुंबई इंडियंस के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या का मानना ​​है कि कीरोन पोलार्ड एकमात्र ऐसे क्रिकेटर हैं, जो फ्रैंचाइज़ी के लिए 200 मैच खेल सकते हैं। पोलार्ड ने बुधवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए अपना 150 वां मैच खेला।

पांड्या ने मुंबई इंडियंस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा,”मुझे लगता है कि पोलार्ड एकमात्र क्रिकेटर हैं,जो मुंबई के लिए 200 मैच भी खेल सकते हैं, उनके पास अभी भी 4-5 साल हैं, वह सिर्फ एक शानदार खिलाड़ी ही नहीं बल्कि एक शानदार व्यक्ति भी है, वह हमेशा हमारी मदद करने और मार्गदर्शन करने के लिए तैयार रहते हैं। हमारा रिश्ता भाई जैसा है।जहां हम अपनी जीत का जश्न मनाते हैं और साथ ही अपनी हार पर दुखी भी होते हैं।“
कप्तान रोहित शर्मा ने भी पोलार्ड के की तारीफ करते हुए कहा कि पोलार्ड महत्वपूर्ण परिस्थितियों में जिम्मेदारी लेने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। 
उन्होंने कहा,”पोलार्ड ऐसे खिलाड़ी हैं जिसे हर कोई देखता है, वह बहुत जुनून के साथ खेलते हैं।”
वहीं टीम के कोच माहेला जयवर्धने ने पोलार्ड की तारीफ करते हुए कहा कि उनके लिए मुंबई इंडियंस के दिल में एक बड़ी जगह है। 
उन्होंने कहा,”पोलार्ड ने हमारे लिए मैदान पर कुछ शानदार चीजें की हैं। मुझे स्पष्ट रूप से 2013 का फाइनल और 2019 का फाइनल याद है। प्रतिस्पर्धी स्कोर पाने के लिए उनकी पारी हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण थी। वह हमेशा टीम मैन रहे हैं, जब भी टीम को जरूरत पड़ी है,वह हमेशा खड़े रहे हैं। वह टीम के एक बहुत महत्वपूर्ण सदस्य रहे हैं।” 
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ पोलार्ड जब मैदान पर उतरे तो उन्होंने 150 मैचों के ऐतिहासिक आंकड़े को छुआ। इस अवसर को यादगार बनाने के लिए पोलार्ड को एक विशेष जर्सी भेंट की गई, जिस पर 150 लिखा हुआ था। पोलार्ड ने 2010 में मुंबई इंडियंस में शामिल हुए। पोलार्ड ने अब तक आईपीएल में 2773 रन बनाए हैं जिसमें 14 अर्धशतक शामिल हैं। साथ ही उन्होंने 56 विकेट भी हासिल किए हैं। 

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

Epaper

मौसम

NEW DELHI WEATHER