बेगूसराय। नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के लिए उपयोग किए जाने वाले मास्क की अब बेगूसराय में किल्लत नहीं होगी। मास्क की अचानक बढ़ी डिमांड के कारण बाजार में इसकी अनुपलब्धता तथा मूल्यवृद्धि को देखते हुए बेगूसराय के डीएम अरविन्द कुमार वर्मा ने एक अच्छी पहल की है। डीएम ने जीविका […]
बेगूसराय। नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के लिए उपयोग किए जाने वाले मास्क की अब बेगूसराय में किल्लत नहीं होगी। मास्क की अचानक बढ़ी डिमांड के कारण बाजार में इसकी अनुपलब्धता तथा मूल्यवृद्धि को देखते हुए बेगूसराय के डीएम अरविन्द कुमार वर्मा ने एक अच्छी पहल की है। डीएम ने जीविका दीदी को मास्क बनाने और लोगों को न्यूनतम दर पर उपलब्ध कराने का आदेश दिया है। इसके बाद प्रथम चरण में बेगूसराय जिले केेेे छह प्रखंड में 56 जीविका दीदियों ने तीन लेयर का मास्क बनाने का काम शुरू कर दिया है। निर्माण में गुणवत्ता एवं स्वच्छता का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। गुणवत्तायुक्त कपड़ा से मास्क बनाने से पहले प्रतिदिन सिलाई मशीन समेत पूरे परिसर को सैनिटाइज किया जा रहा है। तैयार मास्क जीविका समूह के सदस्यों तथा उनकी टीम को उपलब्ध कराया जा रहा है। जल्द ही या अन्य लोगों को भी उपलब्ध कराया जाएगा। जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक तरुण कुमार ने बताया कि मास्क की अनुपलब्धता केे मद्देनजर जिला पदाधिकारी के आदेश पर तत्काल छौड़ाही, गढपुरा, बछवाड़ा, डंडारी, बखरी एवं तेघड़ा प्रखंड की 56 जीविका दीदियों ने 25 सौ से अधिक मास्क का निर्माण किया है। मास्क निर्माण में उपयोगी कपड़े की अनुपलब्धता के कारण शेष जगहों पर मास्क बनानेे का शुरू नहीं हो सका है। कपड़ा समेत अन्य रॉ-मैटेरियल उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। सामान उपलब्ध होते ही जिले की चार सौ सेे अधिक जीविका दीदियां मास्क बनाने और घर-घर उपलब्ध कराने का काम शुरू कर देंंगी और यह मास्क मात्र 20 रुपए में उपलब्ध होगा। जिलाधिकारी की इस पहल के दो फायदे होंगे, एक तो लॉकडाउन की हालत में जीविका दीदियों के स्वरोजगार संबर्धन में वृद्धि होगी। वहीं, सभी लोगोंं को कम दाम में गुणवत्तापूर्ण मास्क उपलब्ध हो जाएगा। बता दें कि अभी बाजार में मास्क की काफी कमी है तथा बगैर किसी गुणवत्ता का ख्याल रखे तैयार दो लेयर का मास्क 40 से 70 रुपया तक में बेचा जा रहा है। जीविका दीदी द्वारा तैयार मास्क ना केवल गुणवत्तापूर्ण और थ्री लेयर का है, बल्कि 20 रुपए में ही उपलब्ध कराया जा रहा है।
Tags:
Related Posts
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News
बिगनी मलाहीन: लाशों की ढेर पर कोई घड़ियाली आँशु बहा रहा है,,,,,
21 Mar 2024 19:59:59
अपराध वही, भ्रष्टाचार वही, एक भी उद्योग नहीं, एक चीनी मिल था वो भी बंद हो गया | हा- अपहरण...
Comments