मोतिहारी जिले में सदर सहित प्रखंडों में परिवार नियोजन अभियान के लिए जागरूकता रथ रवाना

मोतिहारी जिले में सदर सहित प्रखंडों में परिवार नियोजन अभियान के लिए जागरूकता रथ रवाना

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
नीरज आनंद मोतिहारी।  जनमानस के बीच परिवार नियोजन के बारे में जागरूकता के लिए सिविल सर्जन डॉ अखिलेश्वर प्रसाद सिंह ने मंगलवार को सदर अस्पताल से जागरूकता रथ को रवाना किया। जो विभिन्न प्रखंडों में घूमते हुए परिवार नियोजन के बारे में लोगों को जागरूक करेगी। यह अभियान 30 जनवरी तक चलाया जाएगा। मौके पर सिविल […]
नीरज आनंद
मोतिहारी।  जनमानस के बीच परिवार नियोजन के बारे में जागरूकता के लिए सिविल सर्जन डॉ अखिलेश्वर प्रसाद सिंह ने मंगलवार को सदर अस्पताल से जागरूकता रथ को रवाना किया। जो विभिन्न प्रखंडों में घूमते हुए परिवार नियोजन के बारे में लोगों को जागरूक करेगी। यह अभियान 30 जनवरी तक चलाया जाएगा। मौके पर सिविल सर्जन ने कहा कि परिवार नियोजन में पुरुषों को आगे आना होगा। वहीं परिवार नियोजन को अपनाने से पारिवारिक जीवन सुखमय रहता ही है लोगों के बीच आर्थिक खुशहाली भी आती है। वहीं आमजनों के बीच  परिवार कल्याण के बारे में  जागरूक करने के उद्देश्य से पूर्वी चम्पारण के चिरैया प्रखंड क्षेत्र में प्रखंड विकास पदाधिकारी सीमा गुप्ता औऱ प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ श्याम पासवान ने संयुक्त रूप से परिवार कल्याण पखवाड़ा कार्यक्रम व मिशन परिवार विकास अभियान का विधिवत उद्घाटन किया । साथ ही मिशन परिवार विकास अभियान में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी की  अध्यक्षता में प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर कर रवाना किया गया। मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी श्याम पासवान ने कहा परिवार नियोजन के अस्थाई तरीके भी लोगों को बताए जाएंगे । अंतरा, छाया, कॉपर टी और कंडोम के बारे में भी लोगों को जानकारी दी जाएगी।  इन संसाधनों का प्रयोग करने से दो बच्चों के बीच अंतराल 3 साल का हो सकेगा। 3 साल का अंतराल होने से बच्चे भी स्वस्थ रहते हैं और मां भी स्वस्थ रहती है। 
ई-रिक्शा को हरी झंडी दिखाने के बाद विभिन्न गलियारों, आसपास के गांवों, पंचायतों  में जागरूकता रैली निकाली गई । रैली के दौरान लोगों को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक किया गया।  उन्हें परिवार नियोजन से होने वाले फायदे के बारे में बताया गया। मौके पर  मोतिहारी में सिविल सर्जन  डॉ अखिलेश्वर प्रसाद सिंह ने बुधवार को सदर अस्पताल में  जागरूकता रथ रवाना किया। मौके पर डीपीसी भारत भूषण, यूनिसेफ के धर्मेंद्र कुमार,  केयर इंडिया के  भगत प्रसाद सहित कई लोग उपस्थित रहे । 
कोविड 19 के दौर में रखें इसका भी ख्याल: 
•    व्यक्तिगत स्वच्छता और 6 फीट की शारीरिक दूरी बनाए रखें.
•    बार-बार हाथ धोने की आदत डालें.
•    साबुन और पानी से हाथ धोएं या अल्कोहल आधारित हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें.
•    छींकते और खांसते समय अपनी नाक और मुंह को रूमाल या टिशू से ढकें .
•    उपयोग किए गए टिशू को उपयोग के तुरंत बाद बंद डिब्बे में फेंके.
•    घर से निकलते समय मास्क का इस्तेमाल जरूर करें.
•    बातचीत के दौरान फ्लू जैसे लक्षण वाले व्यक्तियों से कम से कम 6 फीट की  दूरी बनाए रखें.
•    आंख, नाक एवं मुंह को छूने से बचें.
•    मास्क को बार-बार छूने से बचें एवं मास्क को मुँह से हटाकर चेहरे के ऊपर-नीचे न करें 
•    किसी बाहरी व्यक्ति से मिलने या बात-चीत करने के दौरान यह जरूर सुनिश्चित करें कि दोनों मास्क पहने हों
•    कहीं नयी जगह जाने पर सतहों या किसी चीज को छूने से परहेज करें 
•    बाहर से घर लौटने पर हाथों के साथ शरीर के खुले अंगों को साबुन एवं पानी से अच्छी तरह साफ करें

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

Epaper

मौसम

NEW DELHI WEATHER