महिला ने एक साथ 9 बच्चों को दिया जन्म

महिला ने एक साथ 9 बच्चों को दिया जन्म

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
बमाको। अफ्रीकी (AFRICA) देश माली की 25 वर्षीय महिला ने मोरक्को में मंगलवार को एक साथ 9 बच्चों को जन्म (BORN) दिया है। मां और सभी बच्चे स्वस्थ हैं। पहले हुए अल्ट्रासाउंड में पता चला था कि महिला के गर्भ में सात बच्चे हैं। सात बच्चों के एक साथ जन्म वाली बात भी दुर्लभ है, […]

बमाको। अफ्रीकी (AFRICA) देश माली की 25 वर्षीय महिला ने मोरक्को में मंगलवार को एक साथ 9 बच्चों को जन्म (BORN) दिया है। मां और सभी बच्चे स्वस्थ हैं। पहले हुए अल्ट्रासाउंड में पता चला था कि महिला के गर्भ में सात बच्चे हैं। सात बच्चों के एक साथ जन्म वाली बात भी दुर्लभ है, लेकिन नौ बच्चों का एक साथ जन्म लेना अतिदुर्लभ ही कहा जाएगा।

महिला का नाम हलीमा सिस्‍से है। डॉक्टरों (DOCTORS) ने विशेष देखरेख के लिए हलीमा को 30 मार्च को मोरक्को भेज दिया था। डॉक्टरों का कहना था कि उन्हें विशेष केयर की जरूरत है। मोरक्को में ही उन्होंने ऑपरेशन से 9 बच्चों को जन्म दिया। माली की स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री फांता सिबी ने कहा, मां और सभी बच्‍चे पूरी तरह से स्‍वस्‍थ हैं। उन्होंने माली (MALI) और मोरक्‍को (MORCCO) की स्‍वास्‍थ्‍य टीम को इस सफल अभियान के लिए बधाई दी है।

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

Epaper

मौसम

NEW DELHI WEATHER