बेगूसराय। बेगूसराय के मनसुरचक प्रखंड निवासी ब्रजेश कुमार को हिंदुस्तान स्कॉट्स गाइड के बिहार स्टेट का संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। हिन्दुस्तान स्काउट एवं गाइड बिहार के राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सुरेश प्रसाद राय (Dr.Suresh Prasad Ray) ने जिले के मंसूरचक थाना (Mansurchak Police Station) क्षेत्र के मकदमपुर निवासी ब्रजेश कुमार को प्रदेश का संयुक्त सचिव नियुक्त किया है।
हिन्दुस्तान स्काउट गाइड भारत की एक प्रमुख एसकोटिंग संस्था है जो सोसाइटी रजिस्ट्रेशन एक्ट 1860 के द्वारा पंजीकृत तो है ही, केन्द्र और राज्य के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा राज्य सरकार के शिक्षा विभाग के द्वारा भी मान्यता प्राप्त है। यह अन्तर्राष्ट्रीय संस्था डब्ल्यूएफएलएस (WFLC) जर्मनी से भी सम्बद्धता प्राप्त है। इस अवसर पर मंगलवार को राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सुरेश प्रसाद राय ने ब्रजेश कुमार को वारन्ट ऑफ आनर प्रदान किया। जिससे बेगूसराय (Begusarai) जिले के सामाजिक कार्यकर्ताओं में खुशी है।