National - BORDER NEWS MIRROR

दिल्ली गोलीकांड पर तेजस्वी यादव का हमला, बोले- ‘बिहारी पहचान पर हो रहा अत्याचार’
पटना/नई दिल्ली, 28 अप्रैल 2026। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने दिल्ली में खगड़िया निवासी युवक की गोली मारकर हत्या की घटना को लेकर केंद्र सरकार और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मौजूदा व्यवस्था में “बिहारी होना ही सबसे बड़ा अपराध बना दिया गया है।”

तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि 23 वर्षीय पांडव कुमार की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी गई क्योंकि वह बिहारी था। उन्होंने बताया कि इस घटना में पांडव का साथी कृष्ण भी गंभीर रूप से घायल है और जिंदगी-मौत से जूझ रहा है।

राजद नेता ने कहा कि यह घटना देश की राजधानी दिल्ली में हुई है, जहां से लेकर राज्य तक हर स्तर पर बीजेपी की सरकार है। उन्होंने सवाल उठाया कि इतने बड़े राजनीतिक और प्रशासनिक नियंत्रण के बावजूद क्या कोई दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करेगा।

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार से बड़े पैमाने पर पलायन के पीछे राज्य की पूर्ववर्ती नीतियां जिम्मेदार हैं, जिसके कारण बिहार के मजदूरों और युवाओं को दूसरे राज्यों में काम की तलाश में जाना पड़ता है। उन्होंने आरोप लगाया कि दूसरे राज्यों में प्रवासी बिहारियों के साथ भेदभाव और दुर्व्यवहार की घटनाएं लगातार सामने आती रही हैं।

उन्होंने दिल्ली पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि गृह मंत्रालय के अधीन आने वाली पुलिस अगर ‘पहचान’ के आधार पर किसी को अपराधी मानकर गोली मार देती है, तो यह बेहद गंभीर और निंदनीय है।

राजद की ओर से इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। साथ ही दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई, पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और मामले में त्वरित न्याय सुनिश्चित करने की मांग की गई है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि यह घटना केवल एक व्यक्ति पर हमला नहीं, बल्कि पूरे बिहार और बिहारवासियों के सम्मान पर चोट है। उन्होंने सरकार से अविलंब न्याय सुनिश्चित करने की अपील की है।

सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा संकेत, IAS आर.एल. चोंग्थू हटे; ‘रूटीन ट्रांसफर’ या क्लीनअप?
पटना। नई सरकार बनने के साथ ही प्रशासनिक फेरबदल तेज हो गया है। इसी क्रम में IAS अधिकारी रॉबर्ट एल. चोंग्थू को उनके पद से हटाया गया है। सरकार इसे सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया बता रही है, लेकिन राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में इसे बड़े संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।
सूत्रों के मुताबिक, यह फैसला सिर्फ एक ट्रांसफर नहीं बल्कि सिस्टम में नियंत्रण और साफ छवि बनाने की कोशिश के रूप में लिया गया है। माना जा रहा है कि सरकार ने विवादों से जुड़े और प्रभावशाली पावर सेंटर बन चुके अधिकारियों को साइडलाइन करने की रणनीति अपनाई है।

चोंग्थू का नाम पहले भी विवादों में रहा है। सहरसा में जिलाधिकारी रहते हुए उन पर शस्त्र लाइसेंस जारी करने में अनियमितता के आरोप लगे थे। बताया गया था कि करीब 229 लाइसेंस बिना उचित पुलिस सत्यापन के जारी किए गए। जांच में कई आवेदकों के पते संदिग्ध पाए गए थे, जिससे पूरे मामले ने तूल पकड़ा।
इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी और धोखाधड़ी, जालसाजी व साजिश जैसी धाराएं लगाई गई थीं। हालांकि बाद में यह मामला ठंडे बस्ते में चला गया। वर्ष 2022 में केस फिर से सक्रिय हुआ, उस समय चोंग्थू राजभवन में राज्यपाल के प्रधान सचिव के पद पर तैनात थे।
मामला अदालत तक पहुंचा, जहां उच्च न्यायालय से राहत नहीं मिली। बाद में सर्वोच्च न्यायालय ने तकनीकी कारणों और प्रक्रिया में खामियों के आधार पर मामले को समाप्त कर दिया। हालांकि अदालत की टिप्पणी को लेकर यह चर्चा बनी रही कि यह पूर्ण क्लीन चिट नहीं थी।
प्रशासनिक स्तर पर भी चोंग्थू चर्चा में रहे। राजभवन में रहते हुए शिक्षा विभाग के साथ उनका टकराव सामने आया था, जिससे शासन व्यवस्था में असहज स्थिति पैदा हुई। अधिकारियों के बीच खींचतान की वजह से फैसलों पर असर पड़ने की बातें भी सामने आई थीं।
ऐसे परिदृश्य में नई सरकार का यह कदम प्रशासनिक नियंत्रण स्थापित करने और स्पष्ट संदेश देने के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि आधिकारिक तौर पर इसे सामान्य प्रक्रिया बताया गया है, लेकिन समय और परिस्थितियां इस फैसले को खास बनाती हैं।
फिलहाल इस बदलाव को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हैं और इसे सरकार के शुरुआती संकेत के रूप में देखा जा रहा है कि आगे प्रशासनिक स्तर पर और भी कड़े फैसले हो सकते हैं।

मोतिहारी शराब कांड की सप्लाई चेन का बड़ा खुलासा, गाजियाबाद से हुई गिरफ्तारी
मोतिहारी। जहरीली स्प्रिट से 10 लोगों की मौत वाले चर्चित शराब कांड में मोतिहारी एसआईटी को बड़ी कामयाबी मिली है। जांच टीम ने गाजियाबाद से एसएस केमिकल कंपनी के मालिक सतीश चंद्र चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि इसी कंपनी से जहरीली स्प्रिट की खेप बिहार भेजी गई थी, जिसे मुख्य शराब कारोबारी लवकुश यादव तक पहुंचाया गया। लवकुश की गिरफ्तारी के बाद हुई पूछताछ में गाजियाबाद फैक्ट्री और सप्लाई रूट का खुलासा हुआ था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सतीश चंद्र चौधरी ने ही जहरीली स्प्रिट की सप्लाई कर पूरे नेटवर्क को सक्रिय रखा। इसी स्प्रिट से तैयार शराब रघुनाथपुर और तुरकौलिया इलाके में बेची गई, जिसके सेवन से 10 लोगों की दर्दनाक मौत हुई थी। अब एसआईटी कंपनी के बिल, ट्रांसपोर्ट रूट, भुगतान नेटवर्क और फर्जी दस्तावेजों की गहराई से जांच कर रही है। आशंका है कि यह सिंडिकेट बिहार, यूपी और हरियाणा तक फैला हो सकता है।

एसपी स्वर्ण प्रभात के नेतृत्व में चल रही जांच ने पूरे जहरीली शराब सिंडिकेट की परतें खोलनी शुरू कर दी हैं। पुलिस का मानना है कि चौधरी की गिरफ्तारी के बाद कई और बड़े नाम सामने आ सकते हैं, जिनमें सप्लायर, ट्रांसपोर्टर और स्थानीय कारोबारी शामिल हैं। इस गिरफ्तारी को पूरे कांड का सबसे अहम मोड़ माना जा रहा है, क्योंकि अब फैक्ट्री से गांवों तक जहरीली स्प्रिट पहुंचाने की पूरी चेन पुलिस के हाथ लगती दिख रही है।

मदरसा में पुलिस का बड़ा छापा, अत्याधुनिक पिस्टल बरामद; तीन हिरासत में, परिसर सील; चकिया में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
मोतिहारी। पूर्वी चंपारण के चकिया थाना क्षेत्र के गवंदरा गांव स्थित मदरसा में रविवार को पुलिस की बड़ी कार्रवाई से पूरे जिले में सनसनी फैल गई। गुप्त सूचना पर एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश में हुई छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक अत्याधुनिक पिस्टल बरामद की, जबकि मौके से तीन लोगों को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ शुरू कर दी गई है। बरामदगी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और गांव में देर शाम तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

पुलिस को मदरसा परिसर से कुछ ऐसे अहम सुराग भी मिले हैं, जिनसे किसी बड़ी आपराधिक साजिश या विध्वंसक वारदात की आशंका जताई जा रही है। एहतियातन पूरे मदरसा परिसर को तत्काल सील कर दिया गया है। आसपास के इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। डॉग स्क्वाड और तकनीकी टीम को भी मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाने का काम तेज कर दिया गया है।
जांच एजेंसियों की चिंता इसलिए भी बढ़ गई है क्योंकि इसी मदरसा का नाम पहले भी संदिग्ध गतिविधियों में सामने आ चुका है। सुरक्षा एजेंसियों ने पूर्व में यहां से पीएफआई से जुड़े उस्मान उर्फ सुल्तान उर्फ याकूब को दबोचा था। अब नई बरामदगी के बाद पुलिस पुराने नेटवर्क की कड़ियों को फिर से खंगाल रही है। सूत्रों की मानें तो हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ के आधार पर जिले के अन्य संभावित ठिकानों पर भी जल्द दबिश दी जा सकती है।
इस पूरे घटनाक्रम ने चकिया समेत जिलेभर में सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता बढ़ा दी है। पुलिस फिलहाल इसे सिर्फ हथियार बरामदगी का मामला मानकर नहीं चल रही, बल्कि इसके पीछे किसी संगठित नेटवर्क या बड़ी साजिश की संभावना को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है।

तुरकौलिया में जहरीले पदार्थ का कहर: 4 की मौत, 6 का इलाज जारी, मुख्य साजिशकर्ता समेत 12 गिरफ्तार
मोतिहारी/ तुरकौलिया। जहरीले पदार्थ के सेवन से हुई मौतों ने तुरकौलिया थाना क्षेत्र को दहला दिया है। 2 अप्रैल 2026 को एक व्यक्ति की मौत और दो लोगों के गंभीर रूप से बीमार होने की सूचना मिलते ही प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की भयावहता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-1 दिलीप कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया, जिसने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए मुख्य साजिशकर्ता समेत 12 लोगों को दबोच लिया।

मृतक के परिजनों के आवेदन पर तुरकौलिया थाना और रघुनाथपुर थाना में हत्या का कांड दर्ज किया गया। पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले में नागा राय (परसौना), जम्मु बैठा (हरदिया) और चौकीदार भरत राय (शंकर सरैया) को मुख्य साजिशकर्ता के रूप में गिरफ्तार किया है। इनके अलावा कुल एक दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
इस जहरीले कांड में अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 6 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है। राहत की बात यह है कि 7 लोग उपचार के बाद अपने घर लौट चुके हैं।

घटना के बाद प्रशासन ने प्रभावित गांवों लक्ष्मीपुर, मजुरहा, रघुनाथपुर, परसौना, हरदिया, चैलहा, शंकर सरैया और बालगंगा में स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीमों को उतार दिया है। मेडिकल टीमें घर-घर जाकर स्वास्थ्य जांच कर रही हैं, ताकि कोई भी पीड़ित समय पर इलाज से वंचित न रह जाए। साथ ही पूरे इलाके में माइकिंग कर लोगों को सतर्क किया जा रहा है।

जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या जहरीले पदार्थ की सूचना तुरंत पुलिस या प्रशासन को दें, ताकि इस तरह की दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

इलाके में दहशत, पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड में

लगातार बढ़ती मौतों से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। गांवों में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है और प्रशासन हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाए हुए है। यह मामला अब जहरीले पदार्थ के बड़े नेटवर्क की ओर इशारा कर रहा है, जिसकी तह तक पहुंचने में एसआईटी जुटी हुई है।

लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी शब्बीर अहमद लोन गिरफ्तार
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में बड़े आतंकी हमले की साजिश को नाकाम करते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े एक दुर्दान्त आतंकवादी शब्बीर अहमद लोन को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसियों के अनुसार, लोन इस पूरे मॉड्यूल का हैंडलर था और हाल ही में सामने आए मेट्रो पोस्टर मामले में पकड़े गए आतंकी नेटवर्क को संचालित कर रहा था।

स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि स्पेशल सेल की नई दिल्ली रेंज के पुलिस उपायुक्त प्रवीण त्रिपाठी की देखरेख मे आतंकी काे रविवार देर रात गाजीपुर इलाके से गिरफ्तार किया है।

स्पेशल सेल के अधिकारियों ने बताया कि शब्बीर अहमद लोन के कब्जे से करीब 2,300 बांग्लादेशी टका, 3,000 से 5,000 पाकिस्तानी मुद्रा (लगभग 3,000 भारतीय रुपये के बराबर) और एक नेपाली सिम कार्ड मिला है। इन सभी सामानों को जब्त कर लिया गया है और उनकी फॉरेंसिक जांच की जा रही है। जांच से यह भी सामने आया है कि लोन लंबे समय से बांग्लादेश में रहकर भारत विरोधी गतिविधियों को संचालित कर रहा था। इससे पहले उसने हटियारा (कोलकाता) में अपने मॉड्यूल के लिए एक ठिकाना तैयार किया था, जो उसके सहयोगियों के लिए ‘सेफ हाउस’ के तौर पर इस्तेमाल होता था।

स्पेशल सेल के अधिकारी के मुताबिक, यह ठिकाना आतंकी गतिविधियों के संचालन और सदस्यों के छिपने के लिए बेहद अहम था। यहीं से मॉड्यूल के सदस्यों को निर्देश दिए जाते थे और आगे की साजिशें रची जाती थीं। वहीं जांच एजेंसियों के अनुसार, शब्बीर लोन का फोकस उन इलाकों पर था जहां लोगों की आवाजाही अधिक रहती है। वह ऐसे स्थानों की रेकी करता था, जहां अधिकतम नुकसान पहुंचाया जा सके। हाल के दिनों में भी उसने कई भीड़भाड़ वाले इलाकों का दौरा कर संभावित हमलों के लिए सर्वे किया था।

अधिकारियों का कहना है कि लोन का नेटवर्क काफी संगठित था और वह तकनीक का इस्तेमाल कर अपने सहयोगियों के संपर्क में रहता था। एन्क्रिप्टेड माध्यमों के जरिए बातचीत कर वह सुरक्षा एजेंसियों की नजरों से बचने की कोशिश करता था।

पुलिस के मुताबिक, शब्बीर अहमद लोन बांग्लादेश में बैठकर भारत विरोधी गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। वह एन्क्रिप्टेड ऐप्स के जरिए अपने सहयोगियों के संपर्क में रहता था और उन्हें निर्देश देता था। जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि यह पूरा नेटवर्क पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर काम कर रहा था, जो इसे फंडिंग और लॉजिस्टिक सपोर्ट मुहैया करा रही थी।

कट्टरपंथी बनाने और भर्ती का बड़ा नेटवर्क

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लोन का मुख्य काम बांग्लादेश में अवैध रूप से रह रहे लोगों और खासकर बांग्लादेशी नागरिकों को टारगेट कर उन्हें कट्टरपंथ की ओर धकेलना था। इसके बाद उन्हें भारत में आतंकी गतिविधियों के लिए तैयार किया जाता था। आरोप है कि इन लोगों के फर्जी दस्तावेज, जैसे आधार कार्ड, बनवाकर उन्हें भारत के विभिन्न शहरों में छिपाया जाता था। सूत्रों के मुताबिक, इस मॉड्यूल ने दिल्ली सहित कई संवेदनशील इलाकों की रेकी भी की थी। खास तौर पर ऐतिहासिक स्थल लाल किला को निशाना बनाने की साजिश रची जा रही थी। पुलिस के अनुसार इस कार्रवाई से एक संभावित बड़े हमले को टाल दिया गया है।

आतंकी सरगनाओं से सीधे संपर्क

जांच में यह भी सामने आया है कि शब्बीर अहमद लोन के सीधे संबंध लश्कर के सरगना हाफिज सईद और उसके सहयोगी जकी-उर-रहमान लखवी से रहे हैं। बताया जा रहा है कि लोन ने पाकिस्तान के मुजफ्फराबाद स्थित आतंकी कैंप में प्रशिक्षण भी लिया था, जिसमें बेसिक (दौरा-ए-आम) और एडवांस (दौरा-ए-खास) ट्रेनिंग शामिल थी।

पुराना आतंकी, पहले भी हो चुका है गिरफ्तार

शब्बीर अहमद लोन कोई नया नाम नहीं है। वर्ष 2007 में भी उसे दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद, जिसमें एके-47 राइफल और ग्रेनेड शामिल थे, के साथ गिरफ्तार किया था। उस समय उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था और वह 2018 तक तिहाड़ जेल में बंद रहा। जेल से बाहर आने के बाद लोन जमानत पर छूट गया और देश छोड़कर बांग्लादेश चला गया। वहीं से उसने दोबारा अपना आतंकी नेटवर्क सक्रिय कर लिया और भारत में स्लीपर सेल तैयार करने लगा।

फरवरी 2026 में हुआ था नेटवर्क का खुलासा

पुलिस अधिकारी के अनुसार फरवरी 2026 में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया था, जिसमें 8 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया था। इनमें से सात बांग्लादेशी नागरिक थे, जो भारत में अवैध रूप से रह रहे थे। सभी के पास फर्जी पहचान पत्र थे, जिनके जरिए वे अपनी असली पहचान छिपा रहे थे। पूछताछ और तकनीकी जांच के दौरान यह सामने आया कि इस पूरे नेटवर्क का संचालन बांग्लादेश से किया जा रहा था और इसका मास्टरमाइंड शब्बीर अहमद लोन ही है। इसके बाद से ही एजेंसियां उसकी तलाश में जुटी थीं। अधिकारियों का कहना है कि यह मॉड्यूल भारत में बड़े आतंकी हमलों की तैयारी कर रहा था। राजधानी दिल्ली जैसे हाई-प्रोफाइल टारगेट इसके निशाने पर थे। फिलहाल, शब्बीर अहमद लोन से गहन पूछताछ की जा रही है और उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य संदिग्धों की तलाश में छापेमारी जारी है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के अलावा जांच एजेंसी आरोपित से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि अभी इसमें और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

निगरानी के जाल में फंसा बीसीएम, 10 हजार रिश्वत लेते धराया
पटना/नालंदा। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नालंदा जिले में एक स्वास्थ्य कर्मी को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मंजीत प्रसाद के रूप में हुई है, जो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, नगरनौसा में प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक (बीसीएम) के पद पर कार्यरत था। निगरानी टीम ने उसे उसके कार्यालय कक्ष से ही रिश्वत लेते हुए दबोच लिया।
जानकारी के अनुसार, नगरनौसा थाना क्षेत्र की रहने वाली परिवादिनी बॉबी कुमारी ने पटना स्थित निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि आरोपी द्वारा आधार कार्ड में जन्मतिथि सुधार कराने तथा संबंधित अभिलेखों में संशोधन के नाम पर 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी।

शिकायत के सत्यापन के बाद मामला सही पाए जाने पर निगरानी टीम ने जाल बिछाया। पुलिस उपाधीक्षक श्रीराम चौधरी के नेतृत्व में गठित टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए आरोपी को रिश्वत लेते ही गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने बताया कि उसे विशेष न्यायालय, निगरानी, पटना में प्रस्तुत किया जाएगा तथा मामले में आगे की जांच जारी है।

तस्कर–अफसर गठजोड़? सीमा सुरक्षा पर सवाल
मोतिहारी। भारत–नेपाल सीमा से सटा पूर्वी चंपारण जिला लंबे समय से चरस, हेरोइन, गांजा और हाशिश जैसे खतरनाक मादक पदार्थों की तस्करी का अहम रास्ता माना जाता रहा है। समय–समय पर पुलिस की कार्रवाई में बड़ी मात्रा में नशे की खेप बरामद होती है, लेकिन कमजोर अनुसंधान और कथित मिलीभगत के कारण कई मामलों में तस्कर अदालत से राहत पा जाते हैं। ऐसे घटनाक्रम न केवल पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हैं, बल्कि सीमा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर हमला करते नजर आते हैं।
ताजा मामला सुगौली थाना क्षेत्र का है, जहां 21 मार्च को टोल प्लाजा और बंगरी गांव के पास से करीब 80 किलो चरस और गांजा बरामद किया गया था। उस समय तत्कालीन एसपी कांतिश मिश्रा ने तस्करों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसे बड़ी सफलता बताया था। लेकिन अदालत में सुनवाई के दौरान अनुसंधान में गंभीर खामियां सामने आने के बाद तीनों आरोपियों को रिहा कर दिया गया।

बताया जाता है कि सुगौली के तत्कालीन थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने बरामदगी के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की थी और मामले की जांच पुलिस अधिकारी शंभु साह को सौंपी गई थी। यहीं से लापरवाही या साजिश के आरोपों की शुरुआत होती है। पुलिस ने 90 दिन से पहले चार्जशीट दाखिल तो कर दी, लेकिन जब्ती सूची तैयार करने वाले मजिस्ट्रेट का बयान केस डायरी में दर्ज नहीं किया गया। इसके अलावा दो अलग-अलग जगहों से बरामदगी होने के बावजूद सिर्फ एक जगह का सैंपल ही जांच के लिए भेजा गया। इन कमियों के आधार पर अदालत ने आरोपियों को “बेनिफिट ऑफ डाउट” देते हुए रिहा कर दिया।
सुगौली में इससे पहले भी एक चौंकाने वाला मामला सामने आ चुका है, जब रेलवे स्टेशन से बरामद करीब 24 किलो चरस अदालत पहुंचने तक ईंट में तब्दील पाया गया था। उस प्रकरण में जब्ती सूची बनाने वाले तत्कालीन सीओ कुंदन कुमार समेत जीआरपी और आरपीएफ के कई अधिकारियों पर आर्थिक अपराध का मामला दर्ज किया गया था।
इसी तरह रक्सौल के एक मामले में 11 किलो चरस बरामदगी के बावजूद साक्ष्य के अभाव में उच्च न्यायालय से आरोपियों को जमानत मिल गई थी। उस समय पुलिस पर निर्दोष लोगों को सड़क से उठाकर फंसाने तक के आरोप लगे थे।
लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या सीमा क्षेत्र में तस्करों को वर्दी की छत्रछाया मिल रही है। हालांकि, एसपी स्वर्ण प्रभात ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की है।
टीम एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट देगी, जिसके बाद यह साफ हो सकेगा कि 80 किलो चरस बरामदगी मामले में हुई चूक महज लापरवाही थी या इसके पीछे कोई बड़ा गठजोड़ काम कर रहा था।

30 हजार रुपये रिश्वत लेते डेयरी फील्ड ऑफिसर गिरफ्तार
मोतिहारी/बेतिया। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पश्चिमी चंपारण जिले में डेयरी फील्ड ऑफिसर को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की मुख्यालय टीम ने 13 मार्च 2026 को इस कार्रवाई को अंजाम दिया। निगरानी थाना कांड संख्या 31/26, दिनांक 10 मार्च 2026 के तहत भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7(ए) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
गिरफ्तार अधिकारी की पहचान अनुराग अभिषेक उर्फ अनुराग कुमार, डेयरी फील्ड ऑफिसर, जिला डेयरी विकास कार्यालय, पश्चिमी चंपारण (बेतिया) के रूप में हुई है। निगरानी टीम ने उन्हें 30 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए जिला डेयरी विकास कार्यालय से ही गिरफ्तार किया।
जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता बलदेव कुमार, पिता शंभू प्रसाद जायसवाल, ग्राम डीकेटो सेरवा, पोस्ट गोडही, प्रखंड गौनाहा, थाना मटियरिया, जिला पश्चिमी चंपारण ने निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि समग्र गव्य विकास योजना 2025-26 के तहत पशु खरीद के बाद मिलने वाली अनुदान राशि के भुगतान के लिए आरोपी अधिकारी फाइल आगे बढ़ाने के एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे थे।
निगरानी ब्यूरो ने शिकायत का सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि होने के बाद ट्रैप टीम का गठन किया गया। इसके बाद टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
निगरानी ब्यूरो के अधिकारियों ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के बाद उसे विशेष न्यायालय, निगरानी, मुजफ्फरपुर में प्रस्तुत किया जाएगा। मामले में आगे की अनुसंधान कार्रवाई जारी है।

सेमीफाइनल में भारत की विस्फोटक बल्लेबाजी, इंग्लैंड के सामने 254 रनों का विशाल लक्ष्य
मुंबई। टी-20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड के बीच वानखेड़े स्टेडियम में मुकाबला खेला गया। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने आक्रामक प्रदर्शन करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 253 रन बनाए और इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 254 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा।
भारतीय बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही तेज रनगति बनाए रखी। मध्यक्रम में शिवम दुबे ने 43 रनों की अहम पारी खेली, हालांकि वह रन आउट हो गए। इंग्लैंड के हैरी ब्रूक ने शानदार डायरेक्ट थ्रो से उन्हें पवेलियन भेजा।
तिलक वर्मा ने भी तेज बल्लेबाजी करते हुए 21 रन बनाए और अपनी पारी में तीन छक्के लगाए, लेकिन 19वें ओवर में जोफ्रा आर्चर की गेंद पर बोल्ड हो गए।
इंग्लैंड की ओर से आदिल रशीद ने सूर्यकुमार यादव को 11 रन और ईशान किशन को 39 रन पर आउट किया। वहीं विल जैक्स ने संजू सैमसन को 89 रन और अभिषेक शर्मा को 9 रन पर पवेलियन भेजा।
भारतीय टीम की विस्फोटक बल्लेबाजी के बाद अब इंग्लैंड के सामने 254 रनों का कठिन लक्ष्य है, जिससे मुकाबला बेहद रोमांचक हो गया है।

भारत-नेपाल सीमा पर कड़ी चौकसी, चुनाव व होली को लेकर हाई अलर्ट
मोतिहारी। नेपाल में 5 मार्च को प्रस्तावित संसदीय चुनाव और होली पर्व को देखते हुए भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियां आपसी समन्वय के साथ अलर्ट मोड में हैं, ताकि चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न हो सके।

नेपाल प्रशासन ने सोमवार की मध्यरात्रि 12 बजे से अपनी ओर की सीमा सील कर दी है, जो 5 मार्च की शाम तक प्रभावी रहेगी। इस अवधि में भारतीय सीमा सामान्य रूप से खुली रहेगी, लेकिन भारत से नेपाल जाने वाले वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। वहीं, 5 मार्च को मतदान के दिन भारतीय सीमा भी 24 घंटे के लिए बंद रखी जाएगी।

सीमा क्षेत्र में तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और स्थानीय पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और आवश्यकतानुसार पूछताछ की जा रही है। नेपाल की ओर से भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है, जिसमें भारत का पूर्ण सहयोग मिल रहा है।

हाल ही में आयोजित संयुक्त बैठक में दोनों देशों के अधिकारियों ने चुनाव के दौरान सूचनाओं के आदान-प्रदान, सुरक्षा रणनीति और सीमा पार तस्करी व आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम को लेकर विस्तृत चर्चा की। बैठक का उद्देश्य सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करना तथा किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को न्यूनतम करना था।

सीमा पर एरिया डोमिनेशन अभियान तेज कर दिया गया है। भारतीय पुलिस और आर्म्ड पुलिस फोर्स (एपीएफ) के साथ समन्वय स्थापित कर रात्रि गश्त बढ़ाई गई है। एसएसबी द्वारा क्रॉस-चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, वहीं डॉग स्क्वॉड की मदद से संवेदनशील स्थानों पर सघन तलाशी ली जा रही है। शराब तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष निगरानी भी की जा रही है।

दोनों देशों की संयुक्त सतर्कता से सीमा क्षेत्र में शांति और सुरक्षा का माहौल बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है। यह सहयोगात्मक पहल न केवल चुनाव को निष्पक्ष बनाने में सहायक होगी, बल्कि सीमावर्ती क्षेत्रों में विश्वास और आपसी तालमेल को भी और मजबूत करेगी।

समाज के विकास व विकसित भारत के संकल्पना की पूर्ति में शिक्षकों की भूमिका अहम: डॉ अजय प्रकाश
राकेश कुमार

पटना। कंप्यूटर एजुकेशन काउंसिल द्वारा फ्रेजर रोड स्थित एक होटल के सभागार में नेशनल कंप्यूटर एजुकेशनल कॉन्फ्रेंस सह फेलिशिरेन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन संस्था के सचिव डॉ. अजय प्रकाश, सत्यम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के प्रिंसिपल डॉ. आर के चौधरी, डॉ पीसी कंप्यूटर के निदेशक डॉ विकास ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन करते मुख्य अतिथि

इस दौरान डॉ अजय प्रकाश ने बताया कि शिक्षा व्यवसाय में सेवा निहित है समाज के विकास एवं विकसित भारत के संकल्पना की पूर्ति में शिक्षकों की अहम भूमिका है। उन्होंने  बताया कि समाज में शिक्षकों का अतुलनीय योगदान है।
सत्यम ग्रुप ऑफ कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ आर के चौधरी ने शिक्षा के क्षेत्र में विभिन्न महत्वपूर्ण पाठ्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देते हुए समाज को प्रेरित करने हेतु बेहतर टिप्स दिया।

सीमांचल नर्सिंग महाविद्यालय के परमानंद कुमार द्वारा नर्सिंग से संबंधित पाठ्यक्रम सहित कंप्यूटर, पैरामेडिकल, फार्मेसी, एक्यूप्रेशर व योग की डिमांड एवं उपलब्धता के साथ सरकारी योजनाओं की कंप्यूटर एजुकेशन विस्तृत जानकारी दी।
मौके पर कई राज्यों के कंप्यूटर संस्थाओं के 200 से अधिक संचालक उपस्थित थे। जिन्हें अच्छे कार्य हेतु ओनर अवार्ड से सम्मानित किया गया तथा रिया कुमारी को बेस्ट इम्पलाई ऑफ ईयर के सम्मान से सम्मानित किया गया।

वहीं कॉम्प्यूटर एजुकेशन काउंसिल के केंद्र संचालकों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में  निर्णय लिया गया कि आगामी समय में कंप्यूटर ओलिम्पियाड का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम का संचालन संजय कुमार व धन्यवाद ज्ञापन परमानंद कुमार ने किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में रिया कुमारी, श्रुति कुमारी, जितेंद्र कुमार,  रोशनी कुमारी, रितेश कुमार व अजय कुमार आदि का योगदान सराहनीय रहा।