Bihar - BORDER NEWS MIRROR

एक सड़े आम के चक्कर में खाकी वर्दी पर दाग लगाने की भरपूर कोशिश नाकाम, व्यवसायी ने जताया खेद
मोतिहारी। हरसिद्धि बाजार में पुलिस और एक फल विक्रेता के बीच हुए विवाद का वायरल वीडियो पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ था। मामले की जांच के बाद यह स्पष्ट हो गया कि विवाद की जड़ एक सड़ा हुआ आम था और बाद में गलतफहमी तथा अधूरी जानकारी के कारण इसे अनावश्यक रूप से तूल दिया गया।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, हरसिद्धि थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक प्रीतम कुमार ने एक फल विक्रेता से 750 ग्राम आम खरीदा था। घर पहुंचकर जब आम काटा गया तो वह अंदर से सड़ा हुआ निकला। इसकी शिकायत लेकर पुलिस अधिकारी जब दुकानदार के पास पहुंचे तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई।

विवाद की सूचना पर गश्ती पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। बातचीत के दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई और वहां लोगों की भीड़ जुटने लगी। एहतियातन दुकानदार को पूछताछ के लिए थाना ले जाने की प्रक्रिया शुरू की गई, लेकिन स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अन्य लोगों के अनुरोध पर मामला मौके पर ही शांत करा दिया गया।

इसी दौरान घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस की कार्यशैली को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। मामले की निष्पक्ष जांच के लिए अरेराज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई।

जांच के दौरान फल विक्रेता चन्द्रिका साह और उनके पुत्र रूपेश कुमार ने लिखित आवेदन देकर स्वीकार किया कि सड़े हुए आम को लेकर गलतफहमी में विवाद हुआ था। उन्होंने यह भी कहा कि उनके बयान और वायरल वीडियो के कारण मामला जरूरत से ज्यादा बढ़ गया, जिसका उन्हें खेद है। दोनों ने स्पष्ट किया कि अब उन्हें पुलिस से किसी प्रकार की शिकायत नहीं है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने बताया कि घटना के संदर्भ में पुलिस अवर निरीक्षक प्रीतम कुमार को भविष्य में अधिक सतर्कता बरतने की चेतावनी दी गई है। साथ ही सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को आम जनता के साथ सौम्य, संयमित और सम्मानजनक व्यवहार बनाए रखने का निर्देश दिया गया है।

पूरे घटनाक्रम ने यह दिखाया कि एक साधारण उपभोक्ता विवाद सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस की छवि पर प्रश्नचिह्न लगाने का माध्यम बन गया। हालांकि जांच में तथ्य सामने आने के बाद यह स्पष्ट हो गया कि मामला किसी गंभीर दुर्व्यवहार का नहीं, बल्कि गलतफहमी और आपसी विवाद का था, जो अंततः दोनों पक्षों की सहमति से समाप्त हो गया।

नेपाल में ब्राउन शुगर का संजाल
सागर सूरज

बीरगंज (नेपाल)। भारत-नेपाल सीमा पर लगातार हो रही मादक पदार्थों की बरामदगी और तस्करों की गिरफ्तारी यह संकेत देती है कि सीमापार नशीले पदार्थों का नेटवर्क तेजी से फैल रहा है।
सुरक्षा एजेंसियों द्वारा की जा रही कार्रवाई में बड़ी मात्रा में ब्राउन शुगर, गांजा और अन्य प्रतिबंधित मादक पदार्थ पकड़े जा रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि नेपाल के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय अवैध नेटवर्क द्वारा तैयार या संग्रहित नशीले पदार्थों के लिए भारत एक प्रमुख बाजार के रूप में उभर रहा है।
हालांकि नेपाल सरकार और पुलिस तंत्र इस कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चला रहे हैं, लेकिन सीमावर्ती और दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में ड्रग्स माफियाओं की बढ़ती पैठ कानून-प्रवर्तन एजेंसियों के लिए गंभीर चुनौती बनी हुई है।
यही कारण है कि मादक पदार्थों की तस्करी अब केवल अपराध का विषय नहीं रह गई है, बल्कि यह दोनों देशों की सामाजिक, आर्थिक और सुरक्षा व्यवस्था के लिए भी चिंता का विषय बन चुकी है।
नेपाल में ब्राउन शुगर (ब्राउन हेरोइन) की तस्करी और इसके बढ़ते सेवन ने कानून-व्यवस्था तथा  स्वास्थ्य के लिए गंभीर चुनौती खड़ी कर दी है।

हाल के महीनों में भारत सहित नेपाल  के विभिन्न सीमावर्ती जिलों में पुलिस ने कई बड़ी कार्रवाइयाँ करते हुए मादक पदार्थों की खेप बरामद की है और अनेक तस्करों को गिरफ्तार किया है।

अप्रैल 2026 में नेपाल के मोरंग जिले के रतुवामाई क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को लगभग 448 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया।

इसी प्रकार नेपाल के बांके जिले के नेपालगंज और झापा जिले में भी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सैकड़ों ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की तथा कई संदिग्ध तस्करों को पकड़ा। भारत के पूर्वी चम्पारण मे भी ब्राउन शुगर की कई जप्तियां हाल के दिनों मे चिंता की कारण बनी।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ब्राउन शुगर का कारोबार अब छोटे स्तर की तस्करी तक सीमित नहीं रहा। यह एक संगठित नेटवर्क का रूप ले चुका है, जिसमें सीमावर्ती क्षेत्रों का उपयोग परिवहन मार्ग के रूप में किया जाता है। तस्करों की बढ़ती सक्रियता के कारण पुलिस को रातभर गश्त और निगरानी बढ़ानी पड़ रही है।

नेपाल के मोरंग में विशेष अभियान

मोरंग जिला हाल के वर्षों में मादक पदार्थों की गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनकर उभरा है। बढ़ती समस्या को देखते हुए पुलिस ने "ड्रग फ्री मोरंग अभियान" चलाया। एक माह के अभियान के दौरान 821 ग्राम ब्राउन शुगर, 92 किलोग्राम गांजा, विभिन्न प्रतिबंधित दवाइयाँ और अन्य मादक पदार्थ बरामद किए गए। इस दौरान 436 लोगों को हिरासत में लिया गया, जबकि कई लोगों को परामर्श देकर उनके परिवारों को सौंपा गया तथा कुछ को पुनर्वास केंद्र भेजा गया।

इसके बाद मई 2026 में नेपाल मे प्रदेश स्तर पर एक व्यापक मादक पदार्थ विरोधी अभियान शुरू किया गया, जिसका मुख्य लक्ष्य ब्राउन शुगर के बढ़ते नेटवर्क पर नियंत्रण पाना है। पुलिस का मानना है कि केवल कानून-प्रवर्तन एजेंसियों के प्रयास पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि परिवार, समाज और शैक्षणिक संस्थानों की भागीदारी भी आवश्यक है।

बढ़ते आंकड़े, बढ़ती चिंता

वित्तीय वर्ष 2024/25 में नेपाल भर में 5,061 मादक पदार्थ संबंधी मामले दर्ज हुए, जिनमें से 1,437 मामले केवल कोशी प्रदेश में दर्ज किए गए। इसी अवधि में देशभर में 7,890 लोगों की गिरफ्तारी हुई, जिनमें 2,203 लोग कोशी प्रदेश से थे।

पुलिस के अनुसार पिछले कुछ वर्षों में ब्राउन शुगर की बरामदगी में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। जहां कुछ वर्ष पहले इसकी बरामद मात्रा सीमित थी, वहीं अब यह कई गुना बढ़ चुकी है। इससे संकेत मिलता है कि तस्करी और खपत दोनों में वृद्धि हुई है।

अरबों का अवैध कारोबार

नेपाल पुलिस के आंकड़ों के अनुसार ब्राउन शुगर की कीमत स्थानीय बाजार में लगभग 8,000 से 12,000 नेपाली रुपये प्रति ग्राम तक पहुंच सकती है। इस आधार पर एक किलोग्राम ब्राउन शुगर की कीमत करोड़ों रुपये में होती है। विशेषज्ञों का मानना है कि पुलिस द्वारा जब्त की गई मात्रा वास्तविक कारोबार का केवल एक हिस्सा होती है। इसलिए इस अवैध व्यापार का आर्थिक आकार काफी बड़ा माना जा रहा है।

समाज पर गंभीर प्रभाव

नेपाल के गृह मंत्रालय द्वारा कराए गए राष्ट्रीय सर्वेक्षण के अनुसार देश में मादक पदार्थों के उपयोगकर्ताओं की संख्या एक लाख से अधिक थी और समय के साथ इसमें वृद्धि होने के संकेत मिले हैं। पुलिस का कहना है कि नशीले पदार्थों का सेवन चोरी, लूट, पारिवारिक विवाद, बेरोजगारी, मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं और अन्य अपराधों को बढ़ावा देता है।

जेलों के आंकड़े भी चिंता बढ़ाते हैं। वर्तमान में नेपाल की जेलों में बंद कैदियों का एक बड़ा हिस्सा मादक पदार्थ संबंधी मामलों में निरुद्ध है। इससे स्पष्ट होता है कि नशे का कारोबार केवल कानून-व्यवस्था ही नहीं, बल्कि सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए भी बड़ी चुनौती बन चुका है।

नेपाल पुलिस मुख्यालय के अनुसार आने वाले समय में मादक पदार्थ विरोधी अभियान को देश के अन्य जिलों तक विस्तारित किया जाएगा। इसके तहत तस्करों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ नशा पीड़ितों के पुनर्वास और जागरूकता कार्यक्रमों पर भी जोर दिया जाएगा। विशेषज्ञों का मानना है कि प्रभावी नियंत्रण के लिए कानून-प्रवर्तन, सामाजिक जागरूकता और सरकारी निवेश—तीनों की समान रूप से आवश्यकता है।

लाइसेंस की आड़ में कारतूस का काला कारोबार, हरसिद्धि से एक गिरफ्तार
मोतिहारी/हरसिद्धि। हरसिद्धि थाना पुलिस एवं प्रखंड प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में शस्त्र अनुज्ञप्ति की आड़ में कारतूस की अवैध खरीद-बिक्री करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुरारपुर पंचायत के औरैया गांव निवासी मोहम्मद कलाम के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके घर से रायफल के कारतूस भी बरामद किए हैं।

जानकारी के अनुसार हरसिद्धि थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी शस्त्र लाइसेंस का दुरुपयोग करते हुए कारतूस की खरीद-बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर हरसिद्धि पुलिस एवं प्रखंड प्रशासन ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान आरोपी के घर से रायफल के कारतूस बरामद किए गए, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

हरसिद्धि थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि आरोपी को वर्ष 2002 में शस्त्र अनुज्ञप्ति प्राप्त हुआ था। जांच में यह बात सामने आई है कि वह लाइसेंस की आड़ में शस्त्र नियमों का उल्लंघन कर कारतूस का अवैध कारोबार कर रहा था। उन्होंने बताया कि आरोपी पूर्व में हत्या, हत्या के प्रयास एवं आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर मामलों में जेल भी जा चुका है।

उक्त कार्रवाई में हरसिद्धि बीडीओ गुलशन कुमार व थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल भी शामिल रहे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने जिले के सभी शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों के सत्यापन का आदेश जारी किया है। प्रशासन द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि सभी लाइसेंसधारियों के आपराधिक इतिहास की जांच थाना रिकॉर्ड, सीसीटीएनएस डाटाबेस एवं न्यायालय अभिलेखों के आधार पर की जाएगी। यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी भी थाना क्षेत्र में उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज तो नहीं है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिन लाइसेंसधारियों के खिलाफ आपराधिक इतिहास या शस्त्र नियमों के उल्लंघन के प्रमाण मिलेंगे, उनके शस्त्र लाइसेंस तत्काल निलंबित एवं रद्द किए जाएंगे। साथ ही बिना पूर्ण एवं सत्यापित पुलिस रिपोर्ट के किसी भी नए शस्त्र लाइसेंस के आवेदन पर कार्रवाई नहीं की जाएगी।

जिला प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को 30 दिनों के भीतर जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। इस कार्रवाई के बाद जिले में अवैध हथियार एवं कारतूस कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

MGCU faculty selection faces scrutiny over experience certificate
Questions over Nepal-based experience claim cast shadow on Assistant Professor appointment process at Mahatma Gandhi Central University

By Sagar Suraj

MOTIHARI: Fresh controversy has surfaced around the ongoing faculty recruitment process at Mahatma Gandhi Central University (MGCU), with allegations relating to the authenticity of an experience certificate submitted by Dr. Sneha Chaurasia for the post of Assistant Professor drawing attention within academic circles.

Documents accessed by Border News Mirror (BNM) indicate that Dr. Chaurasia had submitted an experience certificate purportedly issued by a Nepal-based management college, claiming nearly seven years of teaching experience.

However, an independent verification conducted by the newspaper has reportedly raised questions regarding both the duration of service and the salary details mentioned in the document.

Sources associated with the Nepal institution, requesting anonymity, claimed that Dr. Chaurasia had worked there only for around six months. They further alleged that the salary figures reflected in the certificate appeared inconsistent with the institution’s pay structure, maintaining that even senior faculty members were not paid salaries of such scale in Indian currency.

The controversy intensified after another set of employment-related documents surfaced during the investigation.

The records allegedly show that Dr. Chaurasia was associated with a school in Motihari during the same period for which the Nepal-based experience was claimed.

The overlapping timelines have prompted demands for an official verification of the credentials submitted in the recruitment process.

The latest allegations have also revived discussion over earlier controversies linked to Dr. Chaurasia’s tenure as Guest Faculty at MGCU.

University sources and former students alleged that complaints regarding her classroom conduct had earlier been submitted before the administration. Audio clips purportedly related to those allegations had circulated locally at the time, though the university did not publicly disclose the outcome of any internal inquiry.

Sources familiar with the matter claimed that more than 40 students had earlier raised concerns regarding her conduct, following which her engagement as Guest Faculty was reportedly discontinued.

Neither Dr. Chaurasia nor university authorities have issued an official response to the allegations so far.
The controversy is expected to intensify as concerns over transparency and verification in academic appointments continue to attract wider attention.

Motihari Police Bust Cross-Border Arms network
Sagar Suraj
MOTIHARI : In a significant breakthrough along the sensitive Indo-Nepal border belt, the Bihar Police has uncovered an alleged interstate arms smuggling module operating in East Champaran district.

Acting on specific intelligence inputs, a joint team led by the Dhaka police carried out a raid that resulted in the seizure of two pistols, a country-made firearm, two magazines and five live cartridges, according to an official statement issued by the office of the Superintendent of Police, Motihari.

Two women were arrested during the operation, while efforts are underway to trace and apprehend other members of the network believed to have links across the border region.

The operation assumes significance given the strategic and security sensitivity of the Indo-Nepal frontier, where illegal movement of arms and contraband has remained a recurring concern for enforcement agencies. Officials indicated that sustained surveillance and coordinated field intelligence played a crucial role in the success of the raid.

Police sourfces attributed the swift action to the active monitoring of Sikrahana DSP and the close operational coordination maintained under the leadership of East Champaran Superintendent of Police Swarna Prabhat. The involvement of STF personnel alongside local police units reflected a multi-agency approach aimed at dismantling organised criminal networks in the border districts.

Investigators are now examining possible interstate and cross-border connections linked to the recovered weapons.

पति के साथ मिलकर प्रेमिका ने कराई थी प्रेमी की हत्या, हरसिद्धि पुलिस ने महज दो घंटे में किया खुलासा
मोतिहारी। हरसिद्धि थाना क्षेत्र में युवक की संदिग्ध मौत मामले का पुलिस ने तेजी से खुलासा करते हुए हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। अरेराज एसडीपीओ कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रेम प्रसंग में प्रेमिका ने अपने पति और सहयोगियों के साथ मिलकर प्रेमी की हत्या कराई थी। हत्या के बाद शव को फंदे से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई।

घटना हरसिद्धि थाना अंतर्गत मठ लोहियार छतवनिया टोला वार्ड संख्या-7 की है। मृतक की पहचान 26 वर्षीय अजय पटेल, पिता ध्रुव पटेल के रूप में हुई है। शनिवार सुबह उसका शव नहर किनारे फूस के घर में फंदे से लटका मिला था। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हरसिद्धि थाना पुलिस, अरेराज अनुमंडल पदाधिकारी, एफएसएल टीम तथा स्वान दस्ता मौके पर पहुंचा और जांच शुरू की गई।

पुलिस ने वैज्ञानिक तरीके से जांच करते हुए महज दो घंटे के भीतर पूरे मामले का खुलासा कर दिया। अनुसंधान में सामने आया कि मृतक अजय पटेल का गांव की ही महिला तब्बू खातून से प्रेम संबंध था। इसी बात को लेकर तब्बू खातून ने अपने पति असलम मियां और उसके सहयोगियों के साथ मिलकर अजय पटेल की हत्या कर दी। इसके बाद साक्ष्य छिपाने और घटना को आत्महत्या साबित करने के उद्देश्य से शव को गले में फंदा लगाकर टांग दिया गया।

जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल से कई अहम सुराग मिले। आरोपियों ने घर में गिरे खून के धब्बों को मिटाने के लिए मिट्टी डाल दी थी। एफएसएल टीम ने मौके से रक्त के नमूने और अन्य साक्ष्य जुटाए। वहीं हत्या के बाद शव लटकाने में इस्तेमाल रस्सी का कुछ हिस्सा आरोपी असलम मियां के घर से बरामद किया गया।

मृतक की मां के आवेदन पर हरसिद्धि थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में पुलिस ने तब्बू खातून को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

पुलिस ने घटनास्थल से रस्सी का हिस्सा, एक स्मार्ट मोबाइल फोन, एक जोड़ी चप्पल तथा एक उस्तरा बरामद किया है।

छापेमारी टीम में अरेराज अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार, हरसिद्धि थानाध्यक्ष सुनील कुमार, पर्यवेक्षी पदाधिकारी अजय कुमार, पुअनि नेहा वर्षा, अपर थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, अविनाश कुमार, सेराज अहमद सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।

दिल्ली गोलीकांड पर तेजस्वी यादव का हमला, बोले- ‘बिहारी पहचान पर हो रहा अत्याचार’
पटना/नई दिल्ली, 28 अप्रैल 2026। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने दिल्ली में खगड़िया निवासी युवक की गोली मारकर हत्या की घटना को लेकर केंद्र सरकार और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मौजूदा व्यवस्था में “बिहारी होना ही सबसे बड़ा अपराध बना दिया गया है।”

तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि 23 वर्षीय पांडव कुमार की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी गई क्योंकि वह बिहारी था। उन्होंने बताया कि इस घटना में पांडव का साथी कृष्ण भी गंभीर रूप से घायल है और जिंदगी-मौत से जूझ रहा है।

राजद नेता ने कहा कि यह घटना देश की राजधानी दिल्ली में हुई है, जहां से लेकर राज्य तक हर स्तर पर बीजेपी की सरकार है। उन्होंने सवाल उठाया कि इतने बड़े राजनीतिक और प्रशासनिक नियंत्रण के बावजूद क्या कोई दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करेगा।

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार से बड़े पैमाने पर पलायन के पीछे राज्य की पूर्ववर्ती नीतियां जिम्मेदार हैं, जिसके कारण बिहार के मजदूरों और युवाओं को दूसरे राज्यों में काम की तलाश में जाना पड़ता है। उन्होंने आरोप लगाया कि दूसरे राज्यों में प्रवासी बिहारियों के साथ भेदभाव और दुर्व्यवहार की घटनाएं लगातार सामने आती रही हैं।

उन्होंने दिल्ली पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि गृह मंत्रालय के अधीन आने वाली पुलिस अगर ‘पहचान’ के आधार पर किसी को अपराधी मानकर गोली मार देती है, तो यह बेहद गंभीर और निंदनीय है।

राजद की ओर से इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। साथ ही दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई, पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और मामले में त्वरित न्याय सुनिश्चित करने की मांग की गई है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि यह घटना केवल एक व्यक्ति पर हमला नहीं, बल्कि पूरे बिहार और बिहारवासियों के सम्मान पर चोट है। उन्होंने सरकार से अविलंब न्याय सुनिश्चित करने की अपील की है।

सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा संकेत, IAS आर.एल. चोंग्थू हटे; ‘रूटीन ट्रांसफर’ या क्लीनअप?
पटना। नई सरकार बनने के साथ ही प्रशासनिक फेरबदल तेज हो गया है। इसी क्रम में IAS अधिकारी रॉबर्ट एल. चोंग्थू को उनके पद से हटाया गया है। सरकार इसे सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया बता रही है, लेकिन राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में इसे बड़े संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।
सूत्रों के मुताबिक, यह फैसला सिर्फ एक ट्रांसफर नहीं बल्कि सिस्टम में नियंत्रण और साफ छवि बनाने की कोशिश के रूप में लिया गया है। माना जा रहा है कि सरकार ने विवादों से जुड़े और प्रभावशाली पावर सेंटर बन चुके अधिकारियों को साइडलाइन करने की रणनीति अपनाई है।

चोंग्थू का नाम पहले भी विवादों में रहा है। सहरसा में जिलाधिकारी रहते हुए उन पर शस्त्र लाइसेंस जारी करने में अनियमितता के आरोप लगे थे। बताया गया था कि करीब 229 लाइसेंस बिना उचित पुलिस सत्यापन के जारी किए गए। जांच में कई आवेदकों के पते संदिग्ध पाए गए थे, जिससे पूरे मामले ने तूल पकड़ा।
इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी और धोखाधड़ी, जालसाजी व साजिश जैसी धाराएं लगाई गई थीं। हालांकि बाद में यह मामला ठंडे बस्ते में चला गया। वर्ष 2022 में केस फिर से सक्रिय हुआ, उस समय चोंग्थू राजभवन में राज्यपाल के प्रधान सचिव के पद पर तैनात थे।
मामला अदालत तक पहुंचा, जहां उच्च न्यायालय से राहत नहीं मिली। बाद में सर्वोच्च न्यायालय ने तकनीकी कारणों और प्रक्रिया में खामियों के आधार पर मामले को समाप्त कर दिया। हालांकि अदालत की टिप्पणी को लेकर यह चर्चा बनी रही कि यह पूर्ण क्लीन चिट नहीं थी।
प्रशासनिक स्तर पर भी चोंग्थू चर्चा में रहे। राजभवन में रहते हुए शिक्षा विभाग के साथ उनका टकराव सामने आया था, जिससे शासन व्यवस्था में असहज स्थिति पैदा हुई। अधिकारियों के बीच खींचतान की वजह से फैसलों पर असर पड़ने की बातें भी सामने आई थीं।
ऐसे परिदृश्य में नई सरकार का यह कदम प्रशासनिक नियंत्रण स्थापित करने और स्पष्ट संदेश देने के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि आधिकारिक तौर पर इसे सामान्य प्रक्रिया बताया गया है, लेकिन समय और परिस्थितियां इस फैसले को खास बनाती हैं।
फिलहाल इस बदलाव को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हैं और इसे सरकार के शुरुआती संकेत के रूप में देखा जा रहा है कि आगे प्रशासनिक स्तर पर और भी कड़े फैसले हो सकते हैं।

अभिभावक गोष्ठी में बच्चों के संस्कार और शिक्षा पर जोर, अभिभावकों ने दिए बहुमूल्य सुझाव
हरसिद्धि, पूर्वी चंपारण। स्थानीय विद्यालय महावीर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में शनिवार को अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आगत अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। गोष्ठी में बच्चों के शैक्षणिक, नैतिक और चारित्रिक विकास में अभिभावकों व शिक्षकों की संयुक्त भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।

मुख्य अतिथि सरस्वती विद्या मंदिर, अरेराज की प्रधानाचार्या सह संकुल प्रमुख  प्रियंका प्रीति ने कहा कि परिवार बच्चों की प्रथम पाठशाला है और मां उनकी पहली शिक्षिका होती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बेहतर संस्कार और अनुशासित आचरण देना अभिभावकों की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर विद्यालय के सचिव उत्तम अग्रवाल तथा समिति सदस्य ललन प्रसाद गुप्ता ने भी अपने विचार रखे। विद्यालय विकास और शैक्षणिक उन्नयन को लेकर अभिभावकों ने कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। कुछ बिंदुओं पर अभिभावकों ने शिकायतें भी दर्ज कराईं, जिन पर प्रधानाचार्य ने स्थिति स्पष्ट करते हुए जल्द समाधान का भरोसा दिलाया।

Previous

Next

कार्यक्रम का संचालन आचार्य सत्येन्द्र कुमार ने किया। अंत में शांति मंत्र के साथ गोष्ठी का समापन हुआ। मौके पर राजकुमार गुप्ता, नगीना यादव, समीर कुमार वर्मा, सरयुग प्रसाद, जयप्रकाश प्रसाद, विश्वंभर पांडेय, जन्मेजय चौबे, सुनील कुमार, अनुपम अग्रवाल समेत सैकड़ों अभिभावक और विद्यालय के सभी आचार्य मौजूद रहे।

पंचायती राज मंत्री के साथ मंच साझा करते दिखे सरकारी शिक्षक, सेवा आचरण पर उठे सवाल
त्रिभुवन कुमार चौबे

अरेराज। सरकारी शिक्षक की राजनीतिक मंच पर मौजूदगी को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। हरसिद्धि थाना क्षेत्र के पकड़िया निवासी रजनीश कुमार, जो अरेराज प्रखंड स्थित मंगुराहा विद्यालय में पदस्थापित बताए जा रहे हैं, बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री के साथ मंच साझा करते देखे गए। इसके बाद शिक्षक की कार्यशैली और सेवा आचरण को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।

कार्यक्रम की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और अभिभावकों के बीच यह चर्चा तेज हो गई है कि सरकारी सेवा में रहते हुए किसी शिक्षक का इस प्रकार राजनीतिक मंच पर उपस्थित होना क्या सेवा नियमों के अनुरूप है। शिक्षा विभाग के आचरण नियम सरकारी कर्मियों से राजनीतिक निष्पक्षता और पद की गरिमा बनाए रखने की अपेक्षा करते हैं।

लोगों का कहना है कि विद्यालय में शैक्षणिक कार्यों की जिम्मेदारी निभाने वाले शिक्षक का राजनीतिक मंचों पर सक्रिय दिखना शिक्षा व्यवस्था की गंभीरता पर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। इससे विद्यालय में पढ़ाई-लिखाई की व्यवस्था और बच्चों की शिक्षा पर भी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

मामला सामने आने के बाद अब सबकी निगाहें शिक्षा विभाग व प्रशासन पर टिक गई हैं। यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि विभाग इस प्रकरण का संज्ञान लेकर संबंधित शिक्षक पर करवाई होती है या नहीं।

मोतिहारी शराब कांड की सप्लाई चेन का बड़ा खुलासा, गाजियाबाद से हुई गिरफ्तारी
मोतिहारी। जहरीली स्प्रिट से 10 लोगों की मौत वाले चर्चित शराब कांड में मोतिहारी एसआईटी को बड़ी कामयाबी मिली है। जांच टीम ने गाजियाबाद से एसएस केमिकल कंपनी के मालिक सतीश चंद्र चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि इसी कंपनी से जहरीली स्प्रिट की खेप बिहार भेजी गई थी, जिसे मुख्य शराब कारोबारी लवकुश यादव तक पहुंचाया गया। लवकुश की गिरफ्तारी के बाद हुई पूछताछ में गाजियाबाद फैक्ट्री और सप्लाई रूट का खुलासा हुआ था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सतीश चंद्र चौधरी ने ही जहरीली स्प्रिट की सप्लाई कर पूरे नेटवर्क को सक्रिय रखा। इसी स्प्रिट से तैयार शराब रघुनाथपुर और तुरकौलिया इलाके में बेची गई, जिसके सेवन से 10 लोगों की दर्दनाक मौत हुई थी। अब एसआईटी कंपनी के बिल, ट्रांसपोर्ट रूट, भुगतान नेटवर्क और फर्जी दस्तावेजों की गहराई से जांच कर रही है। आशंका है कि यह सिंडिकेट बिहार, यूपी और हरियाणा तक फैला हो सकता है।

एसपी स्वर्ण प्रभात के नेतृत्व में चल रही जांच ने पूरे जहरीली शराब सिंडिकेट की परतें खोलनी शुरू कर दी हैं। पुलिस का मानना है कि चौधरी की गिरफ्तारी के बाद कई और बड़े नाम सामने आ सकते हैं, जिनमें सप्लायर, ट्रांसपोर्टर और स्थानीय कारोबारी शामिल हैं। इस गिरफ्तारी को पूरे कांड का सबसे अहम मोड़ माना जा रहा है, क्योंकि अब फैक्ट्री से गांवों तक जहरीली स्प्रिट पहुंचाने की पूरी चेन पुलिस के हाथ लगती दिख रही है।

मोतिहारी में निगरानी का बड़ा ट्रैप: आदापुर थाना का निजी मुंशी 14 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
मोतिहारी। पूर्वी चंपारण जिले के आदापुर थाना से भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार, पटना की टीम ने आदापुर थाना के निजी मुंशी इन्तेखाब आलम को 14 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शनिवार को थाना क्षेत्र के जमुनापुर चौक पर की गई।

जानकारी के अनुसार, बरहरी गांव निवासी आफताब अंसारी ने निगरानी ब्यूरो से शिकायत की थी कि उनके हथियार लाइसेंस आवेदन के पुलिस सत्यापन के बदले आदापुर थाना का मुंशी पैसे की मांग कर रहा है। शिकायत में कहा गया कि सत्यापन कराने और रिपोर्ट आगे बढ़ाने के नाम पर लगातार रिश्वत मांगी जा रही थी।
शिकायत मिलने के बाद निगरानी ब्यूरो ने मामले का सत्यापन कराया, जिसमें आरोप सही पाया गया। इसके बाद पुलिस उपाधीक्षक गौतम कृष्ण के नेतृत्व में विशेष धावादल का गठन किया गया।
पूर्व निर्धारित योजना के तहत टीम ने जाल बिछाया और जैसे ही आरोपी मुंशी ने 14 हजार रुपये की रिश्वत ली, उसे मौके पर ही रंगेहाथ दबोच लिया गया। गिरफ्तारी के बाद टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है।
निगरानी ब्यूरो के अनुसार, आरोपी को पूछताछ के बाद विशेष न्यायालय, निगरानी, मुजफ्फरपुर में पेश किया जाएगा। मामले में आगे की जांच जारी है।