दरभंगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) के कुशल नेतृत्व में देशभर में चल रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर बेनीपुर के पूर्व जदयू विधायक (ex jdu mla ) सुनील चौधरी (sunil chaudhary) ने पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी (Sushil Modi) , प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल (Sanjay Jayswal) , संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, सांसद द्वय गोपाल जी ठाकुर (MP Dr. Gopal Ji Thakur) एवं डॉ अशोक यादव की उपस्थिति में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सदस्यता ग्रहण की।
पूर्व विधायक श्री चौधरी के भाजपा में शामिल होने पर जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी, अजय पासवान, ज्योति कृष्ण झा लवली, सुजीत मल्लीक, अभय झा, अमलेश झा ,प्रेम कुमार रिंकु, मनोज कुमार झा पप्पू, राजेश रंजन, कन्हाई पासवान, ध्रुव मंडल,संतोष पासवान , लक्ष्मी साह, तनवीर हसन, बालेन्दु झा ने बधाई देते हुए कहा कि इनके कुशल नेतृत्व का लाभ पार्टी से लेकर आम कार्यकर्ता को मिलेगा, जो कि आने वाले पंचायत चुनाव में नजर आयेगा।