गरीब महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर : तोमर

गरीब महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर : तोमर

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
नई दिल्ली। ग्रामीण विकास मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा है कि गरीब महिलाओं को रोजगार देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए केन्द्र सरकार की ओर से अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। महिलाएं स्वरोजगार कर पाएं इस दिशा में स्वयं सहायता समूहों का बड़ा योगदान है।  केंद्रीय मंत्री ने सोमवार को लोकसभा में एक […]

नई दिल्ली। ग्रामीण विकास मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा है कि गरीब महिलाओं को रोजगार देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए केन्द्र सरकार की ओर से अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। महिलाएं स्वरोजगार कर पाएं इस दिशा में स्वयं सहायता समूहों का बड़ा योगदान है। 

केंद्रीय मंत्री ने सोमवार को लोकसभा में एक लिखित सवाल का जवाब देते हुए कहा कि गरीब महिलाओं को स्व-सहायता समूहों (एसएचजी) से जोड़ा जा रहा है। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का प्रयास जारी है। मंत्री ने कहा कि एसएचजी से अभी तक कुल मिलाकर 7.35 करोड़ महिलाएं जुड़ी हैं। इन महिलाओं को 66.65 लाख से अधिक स्व-सहायता समूहों में संगठित किया गया है। इसके अतिरिक्त, इन स्व-सहायता समूहों को 3.86 लाख ग्राम स्तरीय संघों और 33,587 से अधिक क्लस्टर स्तरीय संघों में संघबद्ध किया गया है। 

तोमर ने कहा कि इन सामुदायिक संस्थाओं को कुल मिलाकर 12,595.88 करोड़ रुपये से अधिक पूंजी की सहायता प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि स्व-सहायता समूहों में अबतक संगठित किए गए कुल 7.35 करोड़ परिवारों में से 3.07 करोड़ परिवारों (42 प्रतिशत) को पिछले तीन वर्षों (2017-18 से 2019-20 तक) के दौरान संगठित किया गया है।

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

Epaper

मौसम

NEW DELHI WEATHER