सुरेश सिंह यादव आठवीं बार बने वाणिज्य कर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री

सुरेश सिंह यादव आठवीं बार बने वाणिज्य कर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
-अध्यक्ष बने कानपुर के संजय तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजवीर सिंह, अशोक कुमार, राज कुमार लखनऊ।  उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ वाणिज्य कर का चुनाव कार्यक्रम का उद्घाटन वाणिज्यकर मुख्यालय सभागार में संपन्न हुआ। इस चुनाव में एक बार फिर संघ में 1998 से पदाधिकारी रहे सुरेश सिंह यादव को आठवीं बार महामंत्री चुना […]

-अध्यक्ष बने कानपुर के संजय तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजवीर सिंह, अशोक कुमार, राज कुमार

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ वाणिज्य कर का चुनाव कार्यक्रम का उद्घाटन वाणिज्यकर मुख्यालय सभागार में संपन्न हुआ। इस चुनाव में एक बार फिर संघ में 1998 से पदाधिकारी रहे सुरेश सिंह यादव को आठवीं बार महामंत्री चुना गया।

चुनाव अधिकारियों के समक्ष विभिन्न पदों पर नामांकन के उपरान्त चुनाव अधिकारियों द्वारा दिए गए एक घंटे के समय में उपस्थिति सदस्यों ने चर्चा की। उन्होंने कहा कि सुरेश सिंह यादव उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महासचिव बने। अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी चतुर्थ श्रेणी महासंघ राष्ट्रीय डिप्टी जनरल सेक्रेटरी बनकर उन्होंने वाणिज्य कर विभाग के साथ.साथ संगठनों का भी नाम रोशनकिया। ऐसे में इस बार भी उनके पैनल को निर्विरोध चुना जाए। निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित सदस्यों की मंशा जानने बाद पदाधिकारियों की घोषणा कर दी। चुनाव अधिकारी शिवकुमार तिवारी सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि अध्यक्ष संजय तिवारी कानपुर, महामंत्री सुरेश सिंह यादव लखनऊ, कार्यवाहक अध्यक्ष भैयालाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजवीर सिंह मेरठ, अशोक कुमार सिंह झांसी, राजकुमार सिंह गाजियाबाद, मानसिंह लखनऊ,उपाध्यक्ष प्रकाश लाल श्रीवास्तव वाराणसी, नरेन्द्र सिंह गाजियाबाद, दयाशंकर सिंह आगरा, श्याम जीत लखनऊ निर्वाचित हुए। इसी तरह संगठन मंत्री सतवीर सिंह फिरोजाबाद, रामनाथ गोरखपुर, संयुक्त मंत्री नरेश कुमार तिवारी झांसी, प्रभुदायल लखनऊ,हेमन्त कुमार गाजियाबाद, कोषाध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार शुक्ला लखनऊ, प्रचार मंत्री नफीस अहमद मेरठ और मीडिया प्रभारी तुमन सिंह गाजियाबाद के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा कर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गयी।
निर्वाचन के उपरान्त प्रदेश महामंत्री सुरेश सिंह यादव ने कहा कि संघ ग्रेड पे 1900, पदोन्नति वेतनमान 2800 और 4200, चतुर्थ श्रेणी से चालक पद पर 20 प्रतिशत पदोन्नति, चतुर्थ श्रेणी के पदनाम परिवर्तन, कनिष्ठ सहायक के पद पर शासनादेशा के तहत 20 प्रतिशत पदोन्नति किये जाने के लिए हम संघर्ष करेंगे। इसके साथ ही कई अन्य मांगों को लेकर आन्दोलन की शीघ्र घोषणा की जाएगी।

Tags:

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

Epaper

मौसम

NEW DELHI WEATHER