#dehradun - BORDER NEWS MIRROR

नड्‌डा ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर सेनानियों को किया नमन
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर सोमवार को वीर शहीदों को नमन किया। उत्तराखंड के चार दिवसीय प्रवास के आखिरी दिन देहरादून में मौजूद नड्डा ने ट्वीट के माध्यम से ‘सशस्त्र सेना झंडा दिवस’ पर सेनानियों को याद किया। उन्होंने कहा -‘सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर मैं सशस्त्र सेना के जवानों और उनके परिवारों के राष्ट्र के प्रति साहस और बलिदान का अभिनंदन करता हूं। आइए हमारे सशस्त्र बलों के परिवारों के कल्याण में योगदान करने के लिए कृतसंकल्प हों।’

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ट्वीट में कहा है कि ‘सशस्त्र सेना झंडा दिवस’ हमारे सशस्त्र बलों की वीरता और बलिदान को नमन करने और उनके कल्याण के लिए योगदान करने का पावन दिन है। उन्होंने कहा है कि हम इस अवसर पर सशस्त्र बलों के परिजनों के कल्याणार्थ योगदान करने की शपथ लें जय हिंद’।

शहीद सूबेदार स्वतंत्र सिंह का पार्थिव शरीर लैंसडौन पहुंचा, दी गई श्रद्धांजलि
देहरादून। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तान सैनिकों की गोलाबारी के दौरान शहीद हुए सूबेदार स्वतंत्र सिंह का पार्थिव शरीर शुक्रवार शाम को हेलीकाप्टर से लैंसडौन लाया गया। यहां गढ़वाल राइफल्स रेजीमेंट सेंटर मुख्यालय में शहीद के पार्थिव शरीर को राजकीय और सैन्य सम्मान के साथ लाया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के प्रतिनिधि के रूप में विधायक दलीप सिंह रावत ने पुष्प चक्र अर्पित किए। वहीं गढ़वाल राइफल्स के ब्रिगेडिर हरमीत सेठी, उपजिलाधिकारी अपर्णा ढौंडियाल, पुलिस अधीक्षक प्रदीप राय ने भी पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजिल दी। शनिवार तड़के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक गांव उडियारी (द्वारीखाल ब्लाक) ले जाया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान की सेना ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सीजफायर का उल्लंघन किया, जिसका भारतीय सेना के जवानों ने करारा जवाब दिया लेकिन इस फायरिंग में भारत का एक जवान शहीद हो गया। पाकिस्तान की फायरिंग में भारतीय सेना के सूबेदार स्वतंत्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जख्म गहरे होने के कारण डॉक्टरों के तमाम प्रयास के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। 16 गढ़वाल राइफल के सूबेदार स्वतंत्र सिंह उत्तराखंड के रहने वाले थे।

उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य कोरोना संक्रमित होने के बाद एम्स ऋषिकेश में भर्ती
देहरादून। उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य कोरोना संक्रमित (एसिम्प्टोमैटिक) होने के बाद सोमवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), ऋषिकेश में भर्ती हो गई हैं। उनके साथ उनकी सासु मां भी हैं, जो पहले ही कोरोना संक्रमित पाई गई थीं। यहां दोनों लोगों का आज कोरोना परीक्षण के लिए सैम्पल लिया गया है, जिसकी जांच रिपोर्ट मंगलवार तक आने की उम्मीद है।

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने रविवार की शाम ट्वीट किया था, “मेरी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं एसिम्प्टमैटिक हूं और कोई परेशानी नहीं है। डॉक्टर्स की निगरानी में मैंने स्वयं को आइसोलेट कर लिया है। आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे निकट संपर्क में आये हैं, कृपया सावधानी बरतें और अपनी जांच करवाएं।”

दरअसल, रविवार को ही राज्यपाल बेबी रानी मौर्य की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉज़िटिव आ गई थी, जिसमें उनके  एसिम्प्टोमैटिक होने और चिकित्सकों की निगरानी में आइसोलेशन में होने की जानकारी दी गई थी। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य एक सप्ताह के अवकाश पर आगरा गई थीं और शुक्रवार शाम को राजभवन लौटी थीं। शनिवार और रविवार को अवकाश था। पता चला है कि राज्यपाल बेबी रानी मौर्य की सासु मां भी कोरोना संक्रमित हैं, जो उनके साथ ही रहती हैं।

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य आज अपनी सासु मां के साथ एम्स, ऋषिकेश पहुंचीं, जहां इन दोनों के नए सिरे से कोरोना टेस्ट के लिए सैम्पल लिये गए हैं। एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि राज्यपाल को एम्स के छठे तल पर एक रूम में आइसोलेट किया गया है। फिलहाल वह एसिम्प्टोमेटिक हैं और उनकी हालत स्थिर है। इसलिए कोई चिंता वाली बात नहीं है। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य की सासु मां को भी एम्स में ही आइसोलेशन में रखा गया है।

सीएम त्रिवेन्द्र का ऐलान- हरिद्वार कुंभ दिव्य एवं भव्य स्वरूप में आयोजित होगा
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास में अखाड़ा परिषद् के साथ हरिद्वार कुम्भ 2021 की तैयारियों के संबध में आज एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कुंभ मेला अपने दिव्य एवं भव्य स्वरूप में होगा। कुंभ की परम्परा एवं संस्कृति का पूरा ध्यान रखा जायेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि फिलहाल कोरोना के कारण कुछेक व्यावहारिक समस्याएं आयी हैं लेकिन कुभ के शुरू होने पर कोरोना की स्थिति कैसी रहती है, उसके अनुसार कुंभ के स्वरूप को विस्तार दिया जाएगा। कुंभ में उस समय की परिस्थितियों के हिसाब से जो भी निर्णय लिये जायेंगे, उसमें अखाड़ा परिषद् एवं साधु-संतों के सुझाव जरूर लिये जायेंगे। राज्य सरकार का प्रयास है कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कह कि कुभ के कार्यों की समय-समय पर समीक्षा की जा रही है। जो कार्य अभी प्रगति पर हैं, उन्हें जल्द पूर्ण करने के लिए संबंधित विभागीय सचिवों को नियमित निगरानी करने के निर्देश दिये गये हैं। मुख्य सचिव को भी 15 दिन में कुभ मेले की समीक्षा के निर्देश दिये गये हैं।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने इस अवसर पर मेलाधिकारी से कार्यों की प्रगति की जानकारी भी ली। इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिये कि कुंभ प्रारम्भ होने से पूर्व सभी स्थाई प्रकृति के कार्य पूर्ण कर लिये जाएं। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर शासन के उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाए। मुख्यमंत्री ने स्वच्छता, अतिक्रमण हटाने, पार्किंग स्थलों की सुचारू व्यवस्था रखने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कोरोना को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवसथाएं कर ली जाएं।

शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि सकुशल कुंभ सम्पन्न कराने के लिए अखाड़ा परिषद् एवं संत समाज का पूरा सहयोग लिया जाएगा। अखाड़ों की समस्याओं का हर संभव निदान करने का प्रयास किया जाएगा। कुंभ में श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना न करना पड़े, इसके लिए सुव्यवस्थित रणनीति बनाई जाएगी। बड़े आयोजनों को सकुशल कराने में लोगों एवं संत समाज का सहयोग भी बहुत जरूरी है। मां गंगा के आशीर्वाद से भव्य हरिद्वार कुंभ का आयोजन किया जाएगा।

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद् के अध्यक्ष महन्त नरेन्द्र गिरी ने कहा कि हरिद्वार कुंभ के सफल आयोजन के लिए राज्य सरकार को पूर्ण सहयोग दिया जाएगा।  हरिद्वार में दिव्य एवं भव्य कुंभ का आयोजन हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण हों। कोरोना की परिस्थितियों के दृष्टिगत सरकार द्वारा कुंभ के स्वरूप के लिए जो भी निर्णय लिया जाएगा, उसमें पूरा सहयोग दिया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने अखाड़ों की कुछ समस्याओं से भी अवगत कराया।

मेलाधिकारी दीपक रावत ने कहा कि 15 दिसम्बर तक अधिकांश स्थाई प्रकृति के कार्य पूर्ण हो जाएंगे। 31 दिसम्बर तक सभी कार्य पूर्ण कर लिए जायेंगे। इस बार कुंभ के लिए बनाये जा रहे  9 नये घाटों, 8 पुलों और सड़कों का कार्य पूर्णता की ओर है। सवच्छता पर विशेष बल दिया जा रहा है। पेयजल, पार्किंग की व्यवस्था, अतिक्रमण हटाने का कार्य लगातार किया जा रहा है। कुंभ शुरू होने से पूर्व सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जायेंगी।

इस अवसर पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद् के महामंत्री महन्त हरि गिरी जी, महन्त प्रेम गिरी, महन्त सत्यगिरी, महन्त कैलाशपुरी, महन्त मुकुन्दानन्द ब्रह्मचारी,महन्त रवीन्द्र पुरी, गढ़वाल के मंडलायुक्त रविनाथ रमन, आईजी अभिनव कुमार, आईजी कुंभ मेला संजय गुंज्याल, अपर सचिव शहरी विकास विनोद कुमार सुमन, अपर मेलाधिकारी डाॅ. ललित नारायण मिश्र, हरवीर सिंह और रामजी शरण शर्मा आदि उपस्थित थे।

केदारनाथ धाम में अटके उप्र और उत्तराखंड के सीएम, नहीं पहुंच सके बदरीनाथ
देहरादून। केदारनाथ धाम में कपाट बंद होने के पूजन में शामिल होने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत को आज खराब मौसम के कारण केदारनाथ में रुकना पड़ा है। मौसम अनुकूल हाेने पर ही दोनों मुख्यमंत्री केदारनाथ से बदरीनाथ धाम के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे।

दोनों मुख्यमंत्रियों को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को केदारनाथ धाम में कपाट बंद होने के पूजन में शामिल होने के बाद बदरीनाथ पहुंच कर वहां उत्तर प्रदेश सरकार के अतिथि गृह का शिलान्यास करना था लेकिन केदारनाथ में खराब मौसम के कारण दोनों मुख्यमंत्री अभी भी फंसे हुए हैं। बदरीनाथ जाने के लिए मौसम के अनुकूल होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। बीती रात से ही बर्फबारी और बारिश के कारण मौसम अत्यंत खराब है और दृश्यता अत्यंत कम हो गई है। इसके कारण उनका हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर पा रहा है।

इसके मद्देनजर सेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टर से दोनों मुख्यमंत्रियों को बदरीनाथ ले जाने का वैकल्पिक कार्यक्रम तय किया गया लेकिन समाचार लिखे जाने तक दोनों मुख्यमंत्री केदारनाथ में ही अटके हुए हैं। उनकी आगे की यात्रा में मौसम बड़ा बाधक है। रुद्रप्रयाग के एसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने भी इसकी पुष्टि की है। मौसम अनुकूल हाेने पर ही दोनों मुख्यमंत्री केदारनाथ से बदरीनाथ धाम के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे।

जेपी नड्‌डा ने किया भाजपा कार्यालय का शिलान्यास
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने शनिवार को कहा है कि देहरादून में बनने वाला भाजपा का नया तीन मंजिला प्रदेश कार्यालय आधुनिकतम सुविधाओं से लैस होगा। उन्होंने यह बात नई दिल्ली से इस कार्यालय का वर्चुअल शिलान्यास करते हुए कही। यह कार्यालय आउटर रिंग रोड पर बनना है। इस अवसर पर शिलान्यास स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत,  मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, कार्यक्रम संयोजक अनिल गोयल, सांसद मालाराज लक्ष्मी शाह, महामंत्री संगठन अजेय कुमार, सांसद तीरथ सिंह रावत समेत तमाम प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे। इसके साथ ही साथ भारी संख्या में सरकार के मंत्री, दायित्वधारी, विधायक तथा अन्य वरिष्ठ लोग उपस्थित रहे।

भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने इसके लिए उत्तराखंड भाजपा को बधाई भी दी। उन्होंने भरोसा जताया कि यह कार्यालय आधुनिक सुविधाओं से लैस होकर पार्टी की कार्यक्षमता को बढ़ायेगा। उन्होंने इसके लिए पार्टी के सभी प्रमुख कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना की तथा कहा कि यह कार्यालय पार्टी की सांगठनिक क्षमता को और मजबूत करेगा।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री एवं पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का सपना था पार्टी का हर जिले में और हर प्रदेश में अपना एक भव्य कार्यालय होना चाहिए। नवरात्र के प्रथम दिन उनका वह सपना पूरा होने जा रहा है।  मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि किसी भी पार्टी के लिए जितना आवश्यक कार्यकर्ताओं का होना है उतना ही आवश्यक उनके सुविधायुक्त कार्यालय का होना है। यह कार्यालय कार्यकर्ताओं की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा तथा इस कार्यालय में उन्हें वह सभी सुविधाएं मिलेंगी जो एक आधुनिक कार्यालय में होनी चाहिए।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि यह कार्यालय हमारा मंदिर है। इसका विशिष्ट होना कार्यकर्ताओं को विशिष्ट बनाएगा। इससे कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। उन्होंने कार्यालय निर्माण के संदर्भ में कार्यकर्ताओं से सहयोग राशि लेने का भी आग्रह किया तथा कहा कि यह कार्यालय हम सबके सहयोग से जल्द पूरा होगा। इस कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा केंद्रीय शिक्षा मंत्री सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, सांसद अजय भट्ट, सांसद, अजय टम्टा, पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी महेंद्र पांडेय दिल्ली से वर्चुअली जुड़े और उन्होंने कार्यालय के भूमि पूजन समारोह में सहभागिता की।

कोटिबनाल शैली:  आउटर रिंग रोड पर तीन एकड़ जमीन पर तीन मंजिला बनने वाला यह भवन पूरी तरह पहाड़ के कोटिबनाल शैली में बनेगा। पार्टी का लक्ष्य है कि आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले यह बनकर तैयार हो जाए ताकि अगले चुनाव का संचालन वहीं से किया जाए। तीन मंजिला बनने वाले इस भवन में  प्रथम तल पर 500 कार्यकर्ताओं के बैठने की क्षमता वाला एक प्रेक्षागृह होगा। पत्रकार वार्ता कक्ष, जलपान गृह तथा वर्चुअल कक्ष भी बनाया जाएगा। इसके साथ ही साथ प्रथम तल पर कार्यालय सचिव व कार्यालय प्रभारी का कार्यालय होगा जबकि दूसरे तल पर प्रदेश अध्यक्ष समेत सभी पदाधिकारियों के कक्ष तथा मोर्चों के कार्यालय होंगे। तीसरे तल पर अधिकारियों तथा अतिथियों के रुकने के लिए अतिथि कक्ष का निर्माण होगा। भारतीय जनता पार्टी अगले तीस वर्षों की आवश्यकताओं को देखते हुए इस मुख्यालय का निर्माण करवा रही है। भाजपा ने  सभी 14 जनपदों में अपने कार्यालय बनाने के लक्ष्य तय किया है। 11 जनपदों में आधुनिक सुविधाओं से युक्त कार्यालय बन चुके हैं जबकि तीन जनपदों में कार्य प्रगति पर है।

सीएम त्रिवेन्द्र ने किया नवीनतम संचार प्रणाली क्यूडीए का शुभारम्भ
देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज संचार की नवीनतम प्रणाली क्यूडीए (क्विक डिप्लोएबल एंटीना) का शुभारम्भ किया। इस तकनीक का उपयोग करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य है। दूरस्थ गांवों के नो सिग्नल एरिया में संचार के लिए एसडीआरएफ द्वारा क्यूडीए स्थापित किया गया है।

मुख्यमंत्री ने एसडीएमए, देहरादून उत्तराखंड  कन्ट्रोल रूम से प्रदेश के चमोली जिले के मलारी, पिथौरागढ़ जिले के गुंजी और देहरादून जिले के त्यूणी क्षेत्र के प्रधान और ग्रामीणों से क्यूडीए से सम्पर्क स्थापित कर इस प्रणाली का उत्तराखंड में  शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने क्षेत्र की  समस्याओं की जानकारी भी  प्राप्त की। उन्होंने एसडीआरएफ के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रणाली  उत्तराखंड में किसी भी आपदा के दौरान संजीवनी स्वरूप है, जिसके दूरगामी परिणाम अत्यंत सुखद ओर लाभकारी होंगे। सभी ग्रामवासियों ने क्षेत्र को डिजिटल प्रणाली से जोड़ने ओर पूर्व में सेटेलाइट फोन वितरण के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। क्यूडीए से सम्पर्क के दौरान मलारी से मंगल सिंह राणा, शेर सिंह राणा, बच्चन सिह राणा, गुंजी से कुमारी लक्ष्मी, मानवती देवी, संतोष सिंह और त्यूणी से मातवर सिह चौहान, गोविंद शर्मा , अंजली गुसाईं और ममता सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

पहले प्रदेश के सुदूरवर्ती एवं सीमांत क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए राज्य के सभी जनपदों में संचार की दृष्टि से कमजोर क्षेत्रों में 248 सेटेलाइट फोन वितरित किये गए थे। इस काम को को गति और व्यापकता देते हुए एसडीआरएफ द्वारा नवीनतम टेक्नोलॉजी क्यूडीए का क्रय किया गया। उत्तराखंड देश में प्रथम राज्य है, जो इस प्रकार की टेक्नोलॉजी का उपयोग कर रहा है। वर्तमान में देश में एनडीआरएफ और अर्द्धसैन्य बल ही इसका उपयोग कर रहे हैं।

दरअसल, क्यूडीए एक प्रकार से  नो सिग्नल एरिया  से  संचार स्थापित  करने की  महत्वपूर्ण और नवीनतम टेक्नोलॉजी है। इस प्रणाली में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और डेटा भेजने के लिए 1.2 मीटर क्यूडीए (वीएसएटी) एंटीना टर्मिनलों और 1.2 मीटर स्टेटिक (वीएसएटी बहुत छोटे एपेरचर टर्मिनल) एंटीना टर्मिनल  का उपयोग होता है। यह  विभिन्न वीसैट टर्मिनल के साथ उपग्रह आधारित संचार स्थापित करने में मदद करता है। वॉयस और वीडियो संचार को दूरस्थ से दूरस्थ वीएसएटी टर्मिनलों तक संप्रेषित किया जाता है। 1.2 मीटर क्यूडीए वीएसएटी एक पोर्टेबल सिस्टम है, जो अलग-अलग दूरस्थ क्षेत्रों  में तुरंत स्थापित किया जा सकता है और किसी भी दुर्गम इलाके में स्थापित हो सकता है। साधारण तौर पर यह कह सकते है कि यह टेक्नोलॉजी किसी ऐसे क्षेत्र में जहां किसी प्रकार का संचार का साधन नहीं है, उपयोग करने पर तत्काल  सेटेलाइट से सम्पर्क स्थापित कर लाइव ऑडियो ओर वीडियो कॉल की सुविधा देता है।

क्यूडीए ’स्टैटिक ओर मोबाइल’ दो प्रकार का होता है। प्रदेश की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए किसी भी आपदा के दौरान स्टेटिक क्यूडीए का एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय जौलीग्रांट, एसडीएमए, देहरादून या किसी अन्य उपयुक्त स्थान में स्थापित किया जा सकेगा। मोबाइल क्यूडीए को तत्काल हेलीकॉप्टर की सहायता से सम्बंधित क्षेत्रो में भेजकर  स्थापित किया जाएगा। जहां से आपदा के दौरान आपदा ग्रस्त क्षेत्र की स्थिति एवं नुकसान की जानकारी तत्काल प्राप्त हो सकेगी। साथ ही बचाव के लिए  सशक्त योजना के अनेक विकल्प प्राप्त हो सकेंगे। इस प्रणाली के उपयोग से प्रदेश में किसी भी आपदा के दौरान मानव क्षति को कम से कम किया जा सकेगा।

इस अवसर पर  सचिव गृह नितेश झा, सचिव आपदा एसए मुरुगेशन, महानिरीक्षक एसडीआरएफ संजय गुंज्याल, एसडीआरएफ सेनानायक तृप्ति भट्ट, सहायक सेनानायक कमल सिंह पंवार, अनिल शर्मा, अधिशासी निदेशक यूएसडीएमए पीयूष रौतेला उपस्थित थे।

केदारनाथ में तबीयत बिगड़ने पर मप्र के पर्यटक की मौत, दिल्ली की युवती गंभीर
देहरादून। श्री केदारनाथ में पिछले 24 घंटे के दौरान अचानक तबीयत खराब होने पर मध्य प्रदेश के एक पर्यटक की मौत हो गई जबकि दिल्ली की एक युवती को गंभीरावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एसडीआरएफ की सेनानायक तृप्ति भट्ट ने बताया कि शनिवार को पुलिस चौकी केदारनाथ ने अवगत कराया कि एक व्यक्ति का स्वास्थ्य अत्यधिक खराब हो गया है। उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जाना अत्यंत आवश्यक है। सूचना प्राप्त होते ही हेड कांस्टेबल भगत सिंह के साथ रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने महावीर (29) पुत्र रमेश सिंह, निवासी बड़ोत, मध्य प्रदेश को स्ट्रैचर के माध्यम से तत्काल उपचार केंद्र पहुंचाया। हालांकि उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गयी, जिसका शव पुलिस के सुपर्द कर दिया गया। वह मध्य प्रदेश से उत्तराखंड पर्यटन पर आए हुए थे।

श्री केदारनाथ में एक अन्य घटना में घोड़ापड़ाव के पास एक युवती का स्वास्थ्य खराब होने की सूचना पर एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम ने दिल्ली निवासी अमिता (26) को स्ट्रेचर से उपचार केंद्र पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।

चिह्नित राज्य आंदोलनकारी समिति गांधी जयंती को काला दिवस के रूप में मनाएगी
देहरादून। उत्तराखंड चिह्नित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति ने गांधी जयंती को काला दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया है।  यह जानकारी बुधवार को समिति के केंद्रीय संयोजक व पूर्व राज्यमंत्री मनीष कुमार नागपाल ने बयान में दी।

उन्होंने कहा कि यह फैसला  राज्य सरकार की हठधर्मिता की वजह से लिया गया है। सरकार  आंदोलनकारियों के चिह्नीकरण, आरक्षण, दस हजार रुपये पेंशन देने की मांग पर कुंभकरण की तरह सो रही है।इसलिए सरकार के खिलाफ 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर गांधी पार्क में “काला दिवस” मनाया जायगा । इस दौरानन समिति के केंद्रीय मुख्य संरक्षक एवं पूर्व राज्य मंत्री धीरेंद्र प्रताप भी मौजूद रहेंगे।

आईएमए देहरादून में दो सुरंगों का 28 को शिलान्यास करेंगे रक्षांमत्री
देहरादून। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 28 सितम्बर को भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए), देहरादून में बनने वाली दो सुरंगों (टनल) का वर्चुअल शिलान्यास करेंगे। यह शिलान्यास आईएमए में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की उपस्थिति में अपराह्न 3ः30 बजे किया जायेगा। इस संबंध में आज मुख्यमंत्री आवास में आईएमए कमाण्डेंट ले. जनरल जेएस नेगी ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से भेंट की।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि आईएमए में दो सुरंगों के निर्माण के लिए केन्द्र सरकार से 45 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि आईएमए में दो सुरंगें (अन्डरपास) बनेंगी। एक आर-पार जाने के लिए और एक आने के लिए। परेड के दौरान आईएमए में सुरक्षा की दृष्टि से राज्य सरकार एवं सेना को भी चिंता रहती थी। इसलिए रक्षा मंत्री से दो सुरंगों के लिए अनुरोध किया गया था, जिस पर उन्होंने शीघ्र ही अपनी सहमति दी। इसके लिए उन्होंने रक्षा मन्त्री का आभार व्यक्त किया।

इन सुरंगों के बनने से आईएमए परेड के दौरान लोगों को आवाजाही की जो दिक्कतें होती थीं, उसका भी समाधान होगा। इसके लिए सेना एवं जनता द्वारा लंबे समय से मांग की जा रही थी।

सतपाल महाराज ने गृहमंत्री और रक्षा मंत्री से किया इनर लाइन को पुनः जौलजीबी में स्थापित करने का आग्रह
देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने देश की आंतरिक एवं बाहृय सुरक्षा को देखते हुए इनर लाइन पुनः जौलजीबी में स्थापित करने के लिए गृह मंत्री अमित शाह एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखा है।

उत्तराखंड के जनपद पिथौरागढ़ की धारचूला तहसील के अंतर्गत ब्यांस, चौंदास एवं दारमा घाटियां नेपाल एवं चीन की सीमा से लगी हैं, जो सामरिक एवं भू-राजनीतिक दृष्टि से अति संवेदनशील हैं। सतपाल महाराज ने सुरक्षा की दृष्टि से बाहरी लोगों की आवाजाही को नियंत्रित करने हेतु गृह मंत्री अमित शाह एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर जौलजीबी में पुनः इनर लाइन स्थापित करने अनुरोध किया है। महाराज ने रक्षा मंत्री एवं गृह मंत्री को लिखे अपने पत्र में कहा है कि सामरिक दृष्टि से लंबे समय तक जौलजीबी में इनर लाइन स्थापित रहा, जिसे कि 1990-91 में बिना किसी व्यावहारिक प्रमाण के केंद्र सरकार द्वारा जौलजीबी से हटाकर दारमा घाटी में मारछा एवं ब्यांस घाटी के छियालेख नामक स्थानों में स्थानांतरित कर दिया गया।

सतपाल महाराज ने दोनों केन्द्रीय मंत्रियों को लिखे पत्र में कहा है कि मारछा एवं छियालेख जो कि नेपाल से लगा होने के साथ-साथ चीन की सीमा रेखा से मात्र 40 किमी. की दूरी पर हैं। वर्तमान में जबकि चीन के साथ जारी सीमा विवाद एवं उसकी विस्तारवादी नीति से वह नेपाल के माध्यम से हमारे देश की आंतरिक एवं बाहरी सुरक्षा के लिए खतरा बना हुआ है। साथ ही ब्यांस, चौंदास एवं दारमा के स्थानीय निवासी भोटिया जनजाति के सरल एवं शांतिप्रिय लोग, जो यहां की विरासत को अक्षुण्ण बनाये हुए हैं, वे इनर लाइन के अन्तरराष्ट्रीय सीमा के निकट होने व इस क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों के बढ़ने से स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। यह देश की सुरक्षा के लिए भी एक गंभीर चुनौती हो सकती है।

महाराज ने गृह मंत्री अमित शाह एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को लिखे पत्र में देश की आंतरिक एवं बाहृय सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए इनर लाइन पुनः जौलजीबी में स्थापित करने की मांग की है।

सौ से कम शहरी निकायों वाले राज्यों की श्रेणी में तीसरा ‘बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट’ बना उत्तराखंड
देहरादून। स्वच्छ सर्वेक्षण -2020 में उत्तराखंड राज्य द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर तीन पुरस्कार प्राप्त किए गए। उत्तराखंड राज्य द्वारा 100 से कम शहरी निकायों वाले राज्यों की श्रेणी में ‘बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट’ में तीसरा स्थान प्राप्त किया। नगर पंचायत नंदप्रयाग ने देशभर की एक लाख से कम आबादी वाली निकायों में से ‘सिटिजन फीडबैक श्रेणी’ में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। छावनी क्षेत्र अल्मोड़ा द्वारा ‘सिटिजन फीडबैक श्रेणी’ में तीसरे स्थान पर रहकर राज्य को तीसरा पुरस्कार दिलवाया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत एवं शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने ये पुरस्कार प्राप्त किये।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 में राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले निकायों को बधाई देते हुए कहा कि निकायों को इसी मनोयोग से आगे कार्य करना होगा। स्वच्छता के क्षेत्र में अभी बहुत सुधार की गुंजाइश है। उन्होंने कहा कि राज्य के शहरों एवं निकायों की रैंकिंग में अच्छा सुधार हुआ है। इसमें और बेहतर प्रदर्शन किये जाने पर उन्होंने बल दिया। मुख्यमंत्री कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन अभियान को आगे बढ़ाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। स्वच्छता के बल पर हम अनेक बीमारियों से बचाव सकते हैं।

शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के नेतृत्व में राज्य सरकार नगरीय क्षेत्रों हेतु अत्यधिक गंभीरता से कार्य कर रही है। नगर निकायों को और भी अधिकार सम्पन्न बनाने एवं उनकी आय अर्जन के नए स्रोतों के विकास हेतु भी राज्य पर लगातार किया गया है। हमने निकायों को कहा कि स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखते हुए कार्य किए जाएं। यहां तक कि 14वें और 15वें वित्त आयोग के तहत निकायों को प्रदान किए जाने वाले अनुदान को भी सबसे पहले स्वच्छता कार्यों हेतु उपलब्ध करवाने संबंधी स्पष्ट दिशा- निर्देश जारी किए गए। इसका सीधा असर स्वच्छ सर्वेक्षण में हमारे प्रदर्शन पर पड़ा है।

नगरीय स्वच्छता की अखिल भारतीय प्रतियोगिता ‘स्वच्छ सर्वेक्षण – 2020’ के बहुप्रतीक्षित नतीजे घोषित किए जा चुके हैं। इस ‘स्वच्छ सर्वेक्षण’ में उत्तराखंड राज्य की नगरीय निकायों तथा छावनी परिषदों द्वारा विभिन्न श्रेणियों में शानदार प्रदर्शन किया गया है। आज ‘स्वच्छ सर्वेक्षण – 2020’ के परिणामों तथा ‘स्वच्छ सर्वेक्षण – 2021’ का टूलकिट जारी करते हुए केन्द्रीय मंत्री, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार) हरदीप सिंह पुरी द्वारा वर्चुअल प्लेटफॉर्म के माध्यम से पुरस्कार वितरित किए गए। वर्षभर चलने वाली इस राष्ट्रव्यापी प्रक्रिया में देशभर के 4242 नगरों एवं 62 कैन्ट बोर्ड द्वारा प्रतिभाग किया गया। गत वर्ष तक ‘स्वच्छ सर्वेक्षण’ के परिणामों को राष्ट्रीय राजधानी, नई दिल्ली में आयोजित किया जाता रहा है। इस वर्ष कोरोना संक्रमण के कारण उत्पन्न परिस्थितियों में इस आयोजन को एनआईसी के सहयोग से वर्चुअल प्लेटफार्म पर ऑनलाइन आयोजित किया गया।

एक लाख से अधिक जनसंख्या वाले शहरों की श्रेणी में उत्तराखंड का स्वच्छ सर्वेक्षण रैंकिंग में लगातार सुधार हुआ है। वर्ष 2019 के स्वच्छ सर्वेक्षण में देहरादून का स्थान 384, रुड़की का 281, काशीपुर का 304, हल्द्वानी का 350, हरिद्वार का 376 एवं रुद्रपुर का 403वां स्थान था। 2020 में देहरादून का 124वां, रुड़की का 131वां, काशीपुर का 139, हल्द्वानी का 229, हरिद्वार का 244 एवं रुद्रपुर का 316 स्थान आया है। 50 हजार से अधिक एवं एक लाख से कम जनसंख्या वाले नगरों में रामनगर का नार्थ जोन के शहरों में 18वां, जसपुर का 56वां एवं पिथौरागढ़ का 58वां स्थान आया है। 25 हजार से 50 हजार से तक की जनसंख्या वाले नगरों की श्रेणी में नार्थ जोन में नैनीताल का 68वां एवं सितारगंज को 106वां स्थान प्राप्त हुआ है। 25 हजार से कम जनसंख्या वाले नगरों की श्रेणी में मुनि की रेती का 12वां, उखीमठ का 41वां, भीमताल का 50वां एवं नरेन्द्रनगर का 58वां स्थान आया है। देश भर के कुल 92 गंगा निकायों  में उत्तराखंड से गौचर ने तीसरा, जोशीमठ ने चौथा, रुद्रप्रयाग ने पांचवा, श्रीनगर ने छठवां, गोपेश्वर ने आठवां, मुनि की रेती ने 11वां, बड़कोट ने 12वां , कर्णप्रयाग ने 13वां, कीर्तिनगर ने 18वां, देवप्रयाग ने 20वां, नन्दप्रयाग ने 22वां व टिहरी ने 28वां स्थान प्राप्त किया।

प्रदेश के शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक द्वारा राज्य की निकायों को बेहतर मार्गदर्शन करने तथा ‘स्वच्छ सर्वेक्षण – 2020’ में उत्कृष्ट कार्य करने वाली राज्य स्तरीय पीएमयू टीम को भी पुरस्कार प्रदान किया गया। अपर निदेशक शहरी विकास अशोक कुमार पाण्डे, संयुक्त निदेशक कमलेश मेहता, अधीक्षण अभियंता, रवि पाण्डेय, राज्य मिशन प्रबंधक, रवि शंकर बिष्ट, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं आईईसी विशेषज्ञ, कमल भट्ट, एमआईएस विशेषज्ञ, राकेश कुमार, कनिष्ठ सहायक, उपेन्द्र सिंह तड़ियाल एवं अनुज गुलाटी को यह पुरस्कार प्रदान किए गए।

इस अवसर पर नन्द्रप्रयाग की नगर पंचायत अध्यक्ष हिमानी वैष्णव, सचिव शहरी विकास शैलेश बगोली, निदेशक, शहरी विकास, विनोद कुमार सुमन, जिलाधिकारी चमोली स्वाति भदौरिया, जिलाधिकारी अल्मोड़ा नितिन भदौरिया, मुख्य कार्यकारी अधिकारी छावनी परिषद् अल्मोड़ा आंकाक्षा तिवारी आदि उपस्थित थे।