post office - BORDER NEWS MIRROR

ग्रामीण डाक सेवक की 100 सीट पर 98 का चयन: मोतिहारी में चयनित 98 अभ्यर्थियों को 98%, सभी के एक समान अंक, नाम पता भी गलत लिखा; विभाग को दिखी गड़बड़ी
मोतिहारी में भारतीय डाक विभाग द्वारा चंपारण प्रमंडल के लिए निकाले गए ग्रामीण डाक सेवक की वैकेंसी में चयनित अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच की गई, जिसके बाद सभी अधिकारियों के होश उड़ गए। अधिकतर अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्र एक हीं पैटर्न के देखने को मिले जिसके कारण अधिकारियों के कान खड़े हो गए हैं।
अधिकतर अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र जम्मू कश्मीर स्टेट ओपन स्कूल और द वेस्ट बंगाल काउंसिल ऑफ रविंद्र ओपन स्कूलिंग के हैं।

सभी के एक समान अंक

जांच के दौरान पता चला की जितने भी अभ्यर्थी चयन हुए हैं, सभी को 98 प्रतिशत से लेकर 100 प्रतिशत तक मार्कस हैं। कई के गणित में 100 प्रतिशत, तो हिंदी, एसएसटी,

विज्ञान और अंग्रेजी में 99 प्रतिशत अंक हैं। यही नहीं चयनित अभ्यर्थियों में कई ने अपने अपने शपथ पत्र में थाना, तो कई ने अपने गांव और जिला का नाम गलत भरा था। ऐसे चयनित अभ्यर्थी मंगलवार को प्रमाणपत्रों की जांच कराने डाक अधीक्षक के कार्यालय पहुंचे थे। उनके प्रमाणपत्रों पर डाक अधीक्षक ने भी शंका जाहिर की है।

चंपारण प्रमंडल के डाक अधीक्षक डॉ. आशुतोष आदित्य ने बताया कि अधिकतर चयनित अभ्यर्थियों की योग्यता को देखते हुए इनके प्रमाण पत्र प्रथम दृष्ट्या फर्जी प्रतीत हो रहे हैं। वरीय अधिकारियों से दिशा निर्देश मांगा जा रहा है। साथ ही अविलंब इसकी जांच कराई जाएगी।

जिला में ग्रामीण डाक सेवक के 100 पदों पर वैकेंसी निकली थी। 98 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। अभी जो इन अभ्यर्थियों से शपथ पत्र लिया गया तो शपथ पत्र में नाम और पता आदि लिखने में गड़बड़ी हुई। यह जांच का विषय है। इससे पहले भी एक फर्जी प्रमाणपत्र पर बहाल हुए ग्रामीण डाक पर एफआईआर कराई गई है। अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों की जांच की जा रही है। फर्जी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

Previous

Next

बिहार के दूसरे सबसे बड़े डाक भवन का केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने किया उद्घाटन
बेगूसराय। केन्द्र सरकार ने बेगूसराय को बड़ी सौगात दी है। यहां सोमवार से बिहार के दूसरे सबसे बड़े डाक भवन का शुभारंभ हो गया। दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से केंद्रीय संचार विधि न्याय एवं इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर कुमार ने नए भवन का उद्घाटन किया। मौके पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जहां केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी जुड़े रहे हैं।

करीब दस करोड़ के लागत से 14147 स्क्वायर फीट में बने इस डाकघर में डिविजनल कार्यालय, प्रधान डाकघर, आइक्यू, पासपोर्ट ऑफिस, केंद्र एवं राज्य सरकार के 170 तरह की सेवाएं समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। जल्द ही यहां खादी ग्रामोद्योग और पतंजलि के प्रोडक्ट भी उपलब्ध होंगे। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि पोस्टल डिपार्टमेंट आत्मनिर्भर हो रहा है। डाक सेवाओं की गुणवत्ता में वृद्धि हो रही है। बेगूसराय में डाक भवन बने, इसके लिए पूर्व सांसद भोला बाबू ने अतुलनीय प्रयास किया था। वर्तमान सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी इसके लिए लगातार पहल की और समय पर काम पूरा हो गया। पोस्ट ऑफिस हर गांव में भारत का प्रतीक है। डाक विभाग टेक्निक के साथ गुड गवर्नेंस का स्रोत बन रहा है। बिहार में जल्द ही 25 और डाक एटीएम शुरू किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि देश डिजिटल रास्ते पर चल रहा है तो डाक विभाग उसमें अग्रणी भूमिका निभा रही है।  विभाग पार्सल सेवा तथा बैंकिंग सेवा की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने प्रधानमंत्री द्वारा डाक विभाग को पुनर्जीवित करने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की।

डाक विभाग ने रविवार को भी पहुंचाई लोगों तक राखियां, लोगों ने कहा शुक्रिया डाकिया बाबू
लखनऊ। रक्षाबंधन पर्व पर किसी भाई की कलाई सूनी न रहे, इसके लिए डाक विभाग ने रविवार को भी राखी डाक के वितरण के लिए विशेष प्रबंध किए। लखनऊ मुख्यालय परिक्षेत्र के अधीन लखनऊ, फैज़ाबाद, रायबरेली, बाराबंकी, सीतापुर, अम्बेडकरनगर जनपदों में डाकियों ने रविवार को लोगों के घर राखी डाक पहुंचाई।

लखनऊ मुख्यालय परिक्षेत्र के निदेशक डाक सेवाएं कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि डाकियों ने लगभग 10 हजार लोगों को राखी डाक रविवार को पहुंचाई। राखी मिलने से प्रसन्न लोगों ने भी दिल खोलकर डाक विभाग की इस पहल की सराहना की और डाकिया बाबू का शुक्रिया व्यक्त किया। रक्षाबंधन की सुबह भी डाक विभाग प्राप्त राखी डाक को लोगों तक पहुंचाएगा।

लखनऊ पुलिस के कोविड केयर हेल्प डेस्क में भी पहुंचा बहनों का प्यार

डाक निदेशक ने बताया कि ऐसे तमाम लोग जो आपदा की इस घड़ी में कोरोना योद्धाओं के रूप में काम कर रहे हैं और घर से दूर हैं, उन तक भी बहनों द्वारा भेजी गई राखी डाकियों द्वारा पहुंचाई गई। लखनऊ पुलिस के कोविड केयर हेल्प डेस्क में कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों से लेकर चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ तक को रविवार को राखी डाक वितरित की गई।

दो लाख राखी डाक का लखनऊ में किया जा चुका है वितरण

दरअसल कोरोना संक्रमण के चलते शहर में भी बहनें अपने भाइयों को स्पीड पोस्ट द्वारा ही राखी और गिफ्ट भेज रही हैं। अकेले लखनऊ के डाकघरों से अब तक एक लाख से ज्यादा राखी डाक भेजी जा चुकी हैं, वहीं लगभग दो लाख राखी डाक का लखनऊ में वितरण किया जा चुका है।

राखी के साथ भाइयों को मास्क, सैनिटाइजर, गिलोय भेजा बहनों ने

इस साल एक नया ट्रेंड भी देखने को मिल रहा है कि बहनें राखियों के साथ भाइयों को मास्क, सैनिटाइजर व गिलोय भी भेज रही हैं। लखनऊ जीपीओ से अपने भाई को राखी भेजने वाली आकांक्षा कहती हैं कि, रक्षा सूत्र के साथ-साथ कोरोना संक्रमण से बचाव में मास्क, सैनिटाइजर व गिलोय जैसी चीजें भाई की रक्षा करेंगी।

गोमतीनगर में रहने वाले राहुल कुमार ने बताया कि वे अपनी बहन द्वारा भेजी गई राखी अब तक न प्राप्त होने पर मायूस हो चले थे, पर रविवार की सुबह जब डाकिये ने घर पर आकर राखी का लिफाफा दिया तो खुशी का ठिकाना न रहा।