दरभंगा। महिला दिवस के अवसर पर कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के शिक्षा शास्त्र विभाग में सोमवार को वॉलीवाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इसकी अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ राम नन्दन झा ने किया।
कार्यक्रम में न्यासयोग एवं तनाव प्रबंधन पाठ्यक्रम की संयोजक डॉ रीता सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मौके पर डॉ सिंह ने कहा कि खेल लड़कियों को सशक्त बनाने का सबसे बड़ा साधन है। मन से तो लड़कियां मजबूत हो चुकी हैं, शारीरिक मजबूती भी आवश्यक है। कार्यक्रम संयोजक पवन सहनी ने विभाग के विद्यार्थियों के बीच वॉलीबाल प्रदर्शनी मैच करवाया। छात्र-छात्राओं ने इस मैत्री मैच में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि शिक्षक बनकर वह समाज में समान सहभागिता के लिए कार्य करेंगे। धन्यवाद ज्ञापन विभागीय वरिष्ठ शिक्षक डॉ. ऋद्धिनाथ झा ने किया। आयोजन में सभी विभागीय शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे।