Spread the love
बेगूसराय। महिला सशक्तिकरण और महिलाओं को अधिकार दिलाने की बड़ी-बड़ी घोषणाएं की जा रही है। घोषणा से महिलाओं के उत्थान का दावा किया जा रहा है। लेकिन आज भी इस पुरुषवादी वैचारिक युग में महिलाओं अपने ससुराल में बहुत का हक पाने के लिए धरना पर बैठना पड़ता है। वह भी अपने वैसे पति के खिलाफ जो भारतीय सेना में जीडी पर कार्यरत है। लेकिन अपने घर में ही ब्याहता को पत्नी का दर्जा नहीं दिला पाता है। मामला बछवाड़ा थाना क्षेत्र के शिबूटोल गांव की है।
पटना जिले के मोकामा थाना क्षेत्र के कन्हाईपुर निवासी स्व. राम अवधेश यादव की पुत्री पूनम कुमारी से 31 मई 2020 को बछवाड़ा थाना क्षेत्र के शिबू टोल निवासी रामकुमार यादव उर्फ कारी के पुत्र पिंटू कुमार ने प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद लड़का अपने घर चला आया और उसने कहा कि अभी मेरा आर्मी का प्रवेश परीक्षा फाइनल हो चुका है, ज्वाइन करने के बाद बिदागरी करवा कर ले जाऊंगा। उसके बाद से दोनोंं के बीच रोज बातचीत होती थी, कई बार लड़का अपने ससुराल भी आया गया। इधर, लड़का ने सेना में जीडी पद पर ज्वाइन लिया। इसकेे बाद पूनम अपनेे पति पिंटू पर बिदागरी करवाने का दबाव बनाने लगी, लेकिन वह लगातार टालमटोल करता रहा। लड़की को जानकारी मिली कि ससुराल वाले मोटा दहेज लेकर उसके पति की शादी करवाना चाहते हैं।
यह जानकारी मिलते ही मंगलवार की रात पूनम अपनेे ससुराल पहुंच गई। लेकिन दरवाजेेे पर पहुंच ही ससुराल पक्ष केे लोगों ने उसे धक्का मारकर बाहर कर दिया, विरोध करने पर पिटाई भी की गई। इससे आक्रोशित होकर नवविवाहिता अपने ससुराल केेे चौखट पर दरी बिछाकर धरने पर बैठ गई है। एक बहू के धरना पर बैठने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग जुट गए। स्थानीय मुखिया एवं सरपंच दोनों पक्ष को समझाने-बुझाने में जुटे हुए हैं। लेकिन लड़का पक्ष लड़की को रखने के लिए तैयार नहीं है। लड़का पक्ष का कहना है कि उसके बेटे की पकड़ कर शादी कर दी गई थी, यह शादी किसी भी हालत में मान्य नहीं होगा, वह लोग इस लड़की को अपनी बहू नहीं मानेंगे। वहीं, बहू अपने परिजनों के साथ हक पाने के लिए रात से ही धरना पर बैठी हुई है।
नवविवाहिता का कहना है कि भारतीय सैनिक भारत मां की रक्षा करते है, लेकिन यहां तो अपने ब्याहता पत्नी कि ना तो रक्षा की जा रही है और ना ही हक दिया जा रहा है। पूनम का कहना है कि किसी भी लड़की की शादी के बाद ससुराल ही उसका सब कुछ होता है। वह या तो अपना हक लेकर परिवार की बहू बनेगी या फिर उसकी लाश यहां से लौटकर जाएगी। पूनम के बहनोई झमटिया निवासी राजू कुमार का कहना है कि पिंटू के साथ उसकी दोस्ती थी और पिंटू भी उसके ससुराल आया-जाया करता था। इसी दौरान पूनम से प्रेम हो गया और बालिग लड़का-लड़की ने अपने स्वेच्छा से प्रेम पूर्वक विवाह किया। लेकिन अब लड़का के परिजन कुछ मानने के लिए तैयार नहीं हैं, हम लोग जब अपना हक लेने के लिए आए तो सबके साथ मारपीट की गई है, घर से बाहर कर दिया गया। इधर, लव-मैरिज-सेक्स और धोखा को लेकर चल रहे इस वोल्टेज ड्रामा को देखने के लिए रात से ही बड़ी संख्या मेंं लोग मौकेेेेे पर जुटे हुए हैं।