मोतिहारी। आपको बता दें कि भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को अंग्रेजों ने आज ही फांसी दी थी। दरअसल, इन्होंने अंग्रेजी शासन के हुकूमत के खिलाफ आवाज उठाया था। और पब्लिक सेफ्टी और ट्रेड डिस्ट्रीब्यूटर बिल के विरोध में इनके द्वारा सेंट्रल असेंबली में बम फेंके गए थे। जिसके बाद इन्हें गिरफ्तार (ARREST) कर कर फांसी की सजा दी गई।
शहीद दिवस के मौक़े पर आज लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान करने के बाद अवनीश (नन्हे) पाण्डेय ने बताया कि रक्तदान महादान होता है। इस दान से हार्ट अटैक कि संभावनाएं कम होती हैं। खून का दान करने से वजन कम करने में मदद मिलती है। रक्तदान से शरीर में एनर्जी (ENERGY) आती है। खून डोनेट करने से लिवर से जुड़ी समस्याओं में राहत मिलती है। आइरन (IRON) की मात्रा को बैलेंस करने से लिवर हेल्दी (HEALTHY) बनता है। और कैंसर का खतरा भी कम हो जाता है।