जगदलपुर : भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सहित चार नेताओं को जेल दाखिल किया गया

जगदलपुर : भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सहित चार नेताओं को जेल दाखिल किया गया

भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता कांग्रेस के हर अन्याय का भरपूर प्रतिकार करेगा

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On

जगदलपुर । पुलिस ने भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता सहित, मनोहर दत्त तिवारी, रघु सेठिया और रवि कश्यप को गिरफ्तार कर लिया था। भाजपा के चारों गिरफ्तार नेताओं को कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें जेल दाखिल कर दिया गया है। इस दौरान भाजपा के कार्यकर्ता लगातार अपने गिरफ्तार नेताओं के समर्थन में उनका साथ देते दिखे। भाजपा के पूर्व मंत्री और प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप, प्रदेश महामंत्री किरण देव, पूर्व विधायक संतोष बाफना, वन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष श्रीनिवास मद्दी, जिला अध्यक्ष रूपसिंह मंड़ावी और महामंत्री रामाश्रय सिंह सहित अन्य भाजपा के कार्यकर्ता थाना कोतवाली पहुंचकर गिरफ्तार भाजपा नेताओं का हाल चाल जाना, वहीं भाजपा लीगल सेल के अधिवक्ताओं ने थाने पहुंचकर गिरफ्तारी की वजह और कानूनी प्रक्रिया के विषय में जानकारी ली।

 

कल्याणपुर थाना हाजत में बंद कैदी की संदिग्ध मौत, उच्चस्तरीय जांच शुरू Read More कल्याणपुर थाना हाजत में बंद कैदी की संदिग्ध मौत, उच्चस्तरीय जांच शुरू

 

jail dakhil_160



उक्त विषय पर भाजपा कार्यालय में सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री किरण देव ने कहा कि दो दिनों में जगदलपुर में दो महत्वपूर्ण के घटनाक्रम देखने को मिले पहले घटनाक्रम में कल पुलिस ने गुपचुप तरीके संजय गांधी वार्ड से कांग्रेसी पार्षद कोमल सेना को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया और जमानत अर्जी खारिज होने पर उसको मेडिकल टेस्ट के लिए ले जाया गया जहां वो कोरोना पॉजिटिव पाई गई। प्रदेश महामंत्री ने कहा कि इस विषय पर हमारे केवल इतना प्रश्न है कि क्या पुलिस प्रशासन को इस बात की जानकारी थी कि कोमल सेना कोरोना पॉजिटिव है, क्या उन सभी पुलिस अधिकारियों की मेडिकल जांच के बाद कोरोना गाइडलाइंस का पालन किया गया? किरण देव ने इशारों में कहा कि कोमल सेना का कोरोना पॉजिटिव आना कांग्रेस के षडय़ंत्र हिस्सा है।



उन्होंने कहा चूंकि 07 मार्च से विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो रहा है और नेता प्रतिपक्ष ने इस संदर्भ में विधानसभा में प्रश्न लगाया है। जिसकी जानकारी कांग्रेस सरकार को है और विधानसभा में जवाब देने सरकार ने आनन-फानन में कोमल सेना की गिरफ्तारी का ड्रामा किया गया। इसके अतिरिक्त महामहिम राज्यपाल का भी द्वारा बस्तर जिले में होना है और महामहिम राज्यपाल को प्रशासन को दिखाना था कि इस विषय में कार्रवाई की गई है, इसलिए ये सारा घटनाक्रम एक ड्रामा है।



प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में गुंडाराज चल रहा है। लोगों को प्रशासनिक संस्थाओं के जरिए प्रताड़ित किया जा है। उन्होंने कहा कि जनपद उपाध्यक्ष सुब्रतो विश्वास भी इसी मामले में आरोपित बनाए गए हैं पर उनकी गिरफ्तारी आज जान-बूझकर नहीं की गई क्योंकि कल उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव कांग्रेस ला रही है और गिरफ्तारी से अविश्वास प्रस्ताव गिर जाता इसलिए भाजपा को आशंका है कि कल अविश्वास प्रस्ताव की बैठक के बाद उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



प्रदेश प्रवक्ता ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में न्याय व्यवस्था खत्म हो चुकी है, आम जनता दहशत में है, भाजपा के कार्यकर्ताओं को झूठे मुकदमों के जरिए प्रताड़ित किया जा रहा है। जबकि कांग्रेसियों पर कई मामले दर्ज हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। भाजपा के जिन नेताओं को डेढ़ वर्ष पुराने मामले में आज पुलिस ने गिरफ्तार किया है, वे 18 दिनों तक बोधघाट थाने के सामने ही धरने पर बैठे थे, तब उन्हे क्यों गिरफ्तार नहीं किया गया? उन्होंने कहा कि हम कांग्रेस के अन्याय और प्रताड़ना से डरने वाले नहीं हैं। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता कांग्रेस के हर अन्याय का भरपूर प्रतिकार करेगा।

Tags:

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

सफेदपोशों के आगे नतमस्तक दिखा प्रशासन, हरसिद्धि में अतिक्रमण कार्रवाई पर सवाल सफेदपोशों के आगे नतमस्तक दिखा प्रशासन, हरसिद्धि में अतिक्रमण कार्रवाई पर सवाल
मोतिहारी, पूर्वी चंपारण। जिले के हरसिद्धि प्रखंड मुख्यालय और बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन की कार्रवाई एक...
कल्याणपुर थाना हाजत में बंद कैदी की संदिग्ध मौत, उच्चस्तरीय जांच शुरू
कोटवा में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने 5 लोगों को रौंदा, एक दर्जन से अधिक घायल
चोरों को पकड़ने गई मोतिहारी पुलिस के चार सदस्य खुद चोरी मे गिरफ्तार
Violent Clash Leads to MGCU Suspension of Five Students
तुरकौलिया मे अतिक्रमणकारियों पर शामत
मोतिहारी मे वीआईपी के प्रखंड अध्यक्ष की गोलीमार हत्या

Epaper

YouTube Channel

मौसम