सफेदपोशों के आगे नतमस्तक दिखा प्रशासन, हरसिद्धि में अतिक्रमण कार्रवाई पर सवाल

सफेदपोशों के आगे नतमस्तक दिखा प्रशासन, हरसिद्धि में अतिक्रमण कार्रवाई पर सवाल

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On

मोतिहारी, पूर्वी चंपारण। जिले के हरसिद्धि प्रखंड मुख्यालय और बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन की कार्रवाई एक बार फिर विवादों में है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन का बुलडोजर केवल गरीबों और कमजोर तबके के अतिक्रमण पर चला, जबकि सफेदपोशों और पूंजीपतियों के अवैध निर्माणों को छोड़ दिया गया। इससे प्रशासन की निष्पक्षता और मंशा पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

IMG-20251216-WA0008

बीते दिनों शुरू की गई अतिक्रमण हटाने की मुहिम के दौरान सड़कों के किनारे फेरी लगाने वालों, छोटे दुकानदारों और अस्थायी ढांचों को बुलडोजर से हटाया गया। कई परिवारों की आजीविका पर असर पड़ा, तो कुछ की दुकानें पूरी तरह उजड़ गई। वहीं, बाजार के मुख्य हिस्सों में मौजूद बड़े व्यापारिक प्रतिष्ठान, पक्के निर्माण और रसूखदार व्यक्तियों के कब्जे जस के तस बने रहे। लोगों का कहना है कि स्थानीय थाना और अंचलाधिकारी की मिलीभगत से यह पक्षपातपूर्ण कार्रवाई की गई। स्थानीय नागरिकों ने कहा कि यदि कानून सबके लिए समान है, तो कार्रवाई भी बिना भेदभाव के होनी चाहिए। उनका आरोप है कि जब गरीबों की दुकानें तोड़ी जा रही थीं, तब प्रभावशाली लोगों के अवैध कब्जों की ओर प्रशासन की नजर तक नहीं गई। इससे जनता में भारी असंतोष फैल गया है और प्रशासन की कार्यशैली को लेकर हरसिद्धि में अविश्वास बढ़ता जा रहा है।

भारत-नेपाल सीमा पर कड़ी चौकसी, चुनाव व होली को लेकर हाई अलर्ट Read More भारत-नेपाल सीमा पर कड़ी चौकसी, चुनाव व होली को लेकर हाई अलर्ट

 

एसएसबी–पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार Read More एसएसबी–पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

कुछ पीड़ित दुकानदारों ने बताया कि बिना किसी पूर्व सूचना या वैकल्पिक व्यवस्था के उनकी दुकानें तोड़ दी गईं। वहीं, बंद पड़े पेट्रोल पंप की जमीन, जिसे पहले प्रशासन ने सील किया था, उस पर अब एक हार्डवेयर दुकानदार ने छड़, गिट्टी और बालू रखकर दोबारा अतिक्रमण कर लिया है। ऐसे कई स्थान हैं जहां सरकारी जमीन पर पक्के मकान बनते देखे जा रहे हैं, पहले प्रशासन रोक लगाता है और फिर चुपचाप निर्माण पूरा हो जाता है। इस मामले में प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई चरणबद्ध तरीके से चल रही है और भविष्य में कोई भी नहीं बचेगा। अधिकारी यह भी दावा कर रहे हैं कि किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा।हालांकि, जमीन पर तस्वीर कुछ और ही बयां करती है। कमजोरों पर बुलडोजर और रसूखदारों पर खामोशी। यही असमानता हरसिद्धि में विवाद और नाराजगी का कारण बन गई है। जनता अब निष्पक्ष कार्रवाई की मांग कर रही है ताकि प्रशासन अपनी विश्वसनीयता फिर बहाल कर सके l

एनकाउंटर के बाद सख्त एक्शन: अपराधियों की जड़ तक पहुंची मोतिहारी पुलिस Read More एनकाउंटर के बाद सख्त एक्शन: अपराधियों की जड़ तक पहुंची मोतिहारी पुलिस

Tags:

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

पति के साथ मिलकर प्रेमिका ने कराई थी प्रेमी की हत्या, हरसिद्धि पुलिस ने महज दो घंटे में किया खुलासा पति के साथ मिलकर प्रेमिका ने कराई थी प्रेमी की हत्या, हरसिद्धि पुलिस ने महज दो घंटे में किया खुलासा
मोतिहारी। हरसिद्धि थाना क्षेत्र में युवक की संदिग्ध मौत मामले का पुलिस ने तेजी से खुलासा करते हुए हत्या की...
दिल्ली गोलीकांड पर तेजस्वी यादव का हमला, बोले- ‘बिहारी पहचान पर हो रहा अत्याचार’
सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा संकेत, IAS आर.एल. चोंग्थू हटे; ‘रूटीन ट्रांसफर’ या क्लीनअप?
अभिभावक गोष्ठी में बच्चों के संस्कार और शिक्षा पर जोर, अभिभावकों ने दिए बहुमूल्य सुझाव
पंचायती राज मंत्री के साथ मंच साझा करते दिखे सरकारी शिक्षक, सेवा आचरण पर उठे सवाल
मोतिहारी शराब कांड की सप्लाई चेन का बड़ा खुलासा, गाजियाबाद से हुई गिरफ्तारी 
मोतिहारी में निगरानी का बड़ा ट्रैप: आदापुर थाना का निजी मुंशी 14 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

Epaper

YouTube Channel

मौसम

NEW DELHI WEATHER