कल्याणपुर थाना हाजत में बंद कैदी की संदिग्ध मौत, उच्चस्तरीय जांच शुरू

कल्याणपुर थाना हाजत में बंद कैदी की संदिग्ध मौत, उच्चस्तरीय जांच शुरू

Reported By SAGAR SURAJ
Updated By SAGAR SURAJ
On

Screenshot_2025-12-13-09-40-24-92_7352322957d4404136654ef4adb64504

राजनन्दन कुमार l बीएनम
कल्याणपुर l पूर्वी चंपारण जिले के कल्याणपुर थाना हाजत में शुक्रवार की देर रात एक कैदी की मौत से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मोतिहारी जिले के कल्याणपुर निवासी गफ्फार मियां के रूप में हुई है।

पुलिस और आम नागरिकों के बीच संवाद है जरूरी: डीआईजी Read More पुलिस और आम नागरिकों के बीच संवाद है जरूरी: डीआईजी

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन और जिला अधिकारी हरकत में आ गए। फिलहाल घटना की जांच उच्च स्तर पर जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है।

तुरकौलिया में जहरीले पदार्थ का कहर: 4 की मौत, 6 का इलाज जारी, मुख्य साजिशकर्ता समेत 12 गिरफ्तार Read More तुरकौलिया में जहरीले पदार्थ का कहर: 4 की मौत, 6 का इलाज जारी, मुख्य साजिशकर्ता समेत 12 गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक, मोतिहारी स्वर्ण प्रभात द्वारा बताया गया है कि मृतक गफ्फार मियां थाना कांड संख्या 443/25 (धारा 64, 115(2), 3(5) बीएनएस) का नामजद अभियुक्त था। उसे इसी प्रकरण में गिरफ्तार कर 12 दिसंबर की रात थाना हाजत में रखा गया था। जहाँ उसने लुंगी से आत्म हत्या कर लिया l

लाइसेंस की आड़ में कारतूस का काला कारोबार, हरसिद्धि से एक गिरफ्तार Read More लाइसेंस की आड़ में कारतूस का काला कारोबार, हरसिद्धि से एक गिरफ्तार

घटना के बाद जिले भर में सनसनी फैल गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीएम, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) और अन्य वरिष्ठ अधिकारी तुरंत कल्याणपुर थाना पहुंचे।

अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और सारे साक्ष्य सुरक्षित रखने के निर्देश दिए।जांच प्रक्रिया के तहत जिला दंडाधिकारी की देखरेख में हाजत का निरीक्षण कराया गया।

फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए। इसके साथ ही पूरे निरीक्षण की वीडियोग्राफी कराई गई ताकि जांच प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे। थाना परिसर में स्थानीय लोगों की भीड़ जुटने के बाद पुलिस ने स्थिति को शांत कराया।

मृतक के परिजनों को सूचना दी गई और शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल, मोतिहारी भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में कोई बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं, फिर भी सभी पहलुओं पर जांच जारी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी

प्रशासन ने मृतक के परिवार को हरसंभव आर्थिक मदद और न्याय सुनिश्चित करने का आश्वासन भी दिया है।पुलिस अधीक्षक ने मीडिया से बातचीत में कहा कि “मामले की जांच निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से की जा रही है।

किसी भी प्रकार की लापरवाही या मानवाधिकार उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, मृतक गफ्फार मियां का आपराधिक इतिहास रहा है, जिसके खिलाफ पहले भी कई अभियोग दर्ज हैं। फिर भी थाना हाजत में हुई इस घटना ने पुलिस सुरक्षा और हिरासत प्रबंधन पर सवाल उठाए हैं। 

वर्तमान में कल्याणपुर थाना क्षेत्र में विधि-व्यवस्था सामान्य बताई जा रही है। परिजन और ग्रामीण प्रशासनिक जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं ताकि मौत के वास्तविक कारणों की पूरी जानकारी सामने आ सके।

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

गायघाट के क्लिनिक में इलाज के दौरान मरीज की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गायघाट के क्लिनिक में इलाज के दौरान मरीज की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
मोतिहारी/हरसिद्धि। गायघाट बाबा रोड स्थित एक क्लिनिक में इलाज के दौरान मरीज ढोंड़ाई सहनी की मौत हो गई। मृतक उज्जैन...
56 करोड़ के कॉरपोरेट खाते पर साइबर गिरोह की नजर, मोतिहारी में 9 गिरफ्तार
लग्जरी कार के तहखाने से 58.93 किलो गांजा बरामद, तीन गिरफ्तार
नाबालिग को बहला-फुसलाकर दिल्ली ले जाने का आरोप, युवक गिरफ्तार
हरसिद्धि से लापता लड़की की तलाश में होटल पहुंची पुलिस, संदिग्ध गतिविधियां मिलीं; चार नाबालिग रेस्क्यू
तुरकौलिया में पुलिस का वारंटियों पर शिकंजा, पांच गैर जमानतीय वारंटी गिरफ्तार
हरसिद्धि में शराब मामले में दो आरोपित गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए

Epaper

YouTube Channel

मौसम

NEW DELHI WEATHER