कोटवा में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने 5 लोगों को रौंदा, एक दर्जन से अधिक घायल

कोटवा में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने 5 लोगों को रौंदा, एक दर्जन से अधिक घायल

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भयावह था कि दो बाइक ट्रक के नीचे बुरी तरह फंस गईं और बाइक सवारों के शव दूर तक सड़क पर बिखर गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया तथा घायलों को सदर अस्पताल और अन्य नजदीकी अस्पतालों में भेजा।

मोतिहारी। जिले के कोटवा थाना क्षेत्र के दीपऊ मोड़ पर रविवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पाँच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा तब हुआ जब एक तेज रफ्तार और बेकाबू ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी तथा आगे बढ़ रही कई बाइक और एक ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी।

IMG-20251130-WA0008

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भयावह था कि दो बाइक ट्रक के नीचे बुरी तरह फंस गईं और बाइक सवारों के शव दूर तक सड़क पर बिखर गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया तथा घायलों को सदर अस्पताल और अन्य नजदीकी अस्पतालों में भेजा।

कोटवा थाना क्षेत्र में अपहरण कांड का खुलासा, 2 घंटे में 3 अपहृत बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार Read More कोटवा थाना क्षेत्र में अपहरण कांड का खुलासा, 2 घंटे में 3 अपहृत बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार

घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए और आक्रोश व्यक्त करने लगे। ग्रामीणों का कहना है कि दीपऊ मोड़ पर लगातार ओवरब्रिज की मांग की जाती रही है, लेकिन प्रशासन द्वारा इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इसी लापरवाही का नतीजा यह बड़ा हादसा है।

सेमीफाइनल में भारत की विस्फोटक बल्लेबाजी, इंग्लैंड के सामने 254 रनों का विशाल लक्ष्य Read More सेमीफाइनल में भारत की विस्फोटक बल्लेबाजी, इंग्लैंड के सामने 254 रनों का विशाल लक्ष्य

सूचना मिलते ही कोटवा पुलिस मौके पर पहुँची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। ट्रक को जब्त कर चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मोतिहारी में देर रात एनकाउंटर: दो कुख्यात अपराधी मारे गए, एक पुलिसकर्मी की मौत Read More मोतिहारी में देर रात एनकाउंटर: दो कुख्यात अपराधी मारे गए, एक पुलिसकर्मी की मौत

Tags:

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

पति के साथ मिलकर प्रेमिका ने कराई थी प्रेमी की हत्या, हरसिद्धि पुलिस ने महज दो घंटे में किया खुलासा पति के साथ मिलकर प्रेमिका ने कराई थी प्रेमी की हत्या, हरसिद्धि पुलिस ने महज दो घंटे में किया खुलासा
मोतिहारी। हरसिद्धि थाना क्षेत्र में युवक की संदिग्ध मौत मामले का पुलिस ने तेजी से खुलासा करते हुए हत्या की...
दिल्ली गोलीकांड पर तेजस्वी यादव का हमला, बोले- ‘बिहारी पहचान पर हो रहा अत्याचार’
सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा संकेत, IAS आर.एल. चोंग्थू हटे; ‘रूटीन ट्रांसफर’ या क्लीनअप?
अभिभावक गोष्ठी में बच्चों के संस्कार और शिक्षा पर जोर, अभिभावकों ने दिए बहुमूल्य सुझाव
पंचायती राज मंत्री के साथ मंच साझा करते दिखे सरकारी शिक्षक, सेवा आचरण पर उठे सवाल
मोतिहारी शराब कांड की सप्लाई चेन का बड़ा खुलासा, गाजियाबाद से हुई गिरफ्तारी 
मोतिहारी में निगरानी का बड़ा ट्रैप: आदापुर थाना का निजी मुंशी 14 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

Epaper

YouTube Channel

मौसम

NEW DELHI WEATHER