बिग ब्रेकिंग: मोतिहारी में पिता की हत्या कर फरार कलयुगी बेटा सीतामढ़ी से गिरफ्तार

बिग ब्रेकिंग: मोतिहारी में पिता की हत्या कर फरार कलयुगी बेटा सीतामढ़ी से गिरफ्तार

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On

शशिरंजन, पताही (मोतिहारी)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गोनाही गांव में पिता का हत्या कर फरार बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने तकनीकी सेल की मदद से हत्यारा रामविनय सिंह को सीतामढ़ी से गिरफ्तार किया।

88

विदित हो कि शनिवार की सुबह उसने अपने 80 वर्षीय पिता चंद्रदेव सिंह की कुदाल से गर्दन काटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद चकमा देकर फरार हो गया था। वह मृतक चंद्रदेव सिंह का बड़ा बेटा है। रामविनय सिंह के फरार होने के बाद पुलिस ने जांच बैठा दी।

From Champaran to Holyrood: Dhruva Kumar’s Journey Echoes Gandhi’s Legacy Read More From Champaran to Holyrood: Dhruva Kumar’s Journey Echoes Gandhi’s Legacy

घटना के एक दिन बाद रविवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। तकनीकी सेल की मदद से आरोपित को गिरफ्तार किया। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है और जानने की कोशिश कर रही है कि उसने अपने अपने पिता की हत्या क्यों की?

सोती युवती पर एसिड अटैक से दहला पूर्वी चंपारण, समाज और कानून पर खड़े हुए गंभीर सवाल Read More सोती युवती पर एसिड अटैक से दहला पूर्वी चंपारण, समाज और कानून पर खड़े हुए गंभीर सवाल

मूंग की फसल तोड़ने को लेकर बढ़ा था विवाद

भारत-नेपाल सीमा पर सतर्कता बढ़ी: रक्सौल से श्रीलंकाई नागरिक गिरफ्तार Read More भारत-नेपाल सीमा पर सतर्कता बढ़ी: रक्सौल से श्रीलंकाई नागरिक गिरफ्तार

खेत में मूंग की फसल तोड़ने को लेकर विवाद बढ़ा था, जो देखते-देखते खूनी रूप ले लिया। रामविनय सिंह ने अपने पिता चंद्रदेव सिंह के गर्दन पर कुदाल चला दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

सिनेमा हॉल के पास से किया गिरफ्तार

रामविनय सिंह को सीतामढ़ी सिनेमा हॉल के समीप से रविवार की दोपहर गिरफ्तार किया गया। तकनीकी सेल की मदद से मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसकी गिरफ्तारी हुई।पताही थानाध्यक्ष अनुज कुमार ने बताया कि रामविनय सिंह अपने पिता की हत्या कर फरार हो गया था, रविवार की देर दोपहर उसे सीतामढ़ी से गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इधर,  पुलिस ने रामविनय सिंह से पिता के हत्या करने के पीछे की वजहों को जानने की कोशिश की है।

 

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

From Champaran to Holyrood: Dhruva Kumar’s Journey Echoes Gandhi’s Legacy From Champaran to Holyrood: Dhruva Kumar’s Journey Echoes Gandhi’s Legacy
Sagar Suraj  MOTIHARI: In a story that bridges continents and generations, India-born Scottish politician Prof. Dhruva Kumar is poised to...
10.90 किलो चरस मामले में आरोपी को पटना हाईकोर्ट से जमानत
सुगौली फूलवरिया टोल प्लाजा पर बवाल, डंडों के साथ धमकाने का वीडियो वायरल
कोटवा थाना क्षेत्र में अपहरण कांड का खुलासा, 2 घंटे में 3 अपहृत बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार
एक सप्ताह में ‘प्रेस क्लब मोतिहारी’ को सौंपा जाएगा पत्रकार भवन- जिलाधिकारी
एसिड अटैक मामले में बड़ी कार्रवाई, आरोपी प्रियांशु कुमार गिरफ्तार
सोती युवती पर एसिड अटैक से दहला पूर्वी चंपारण, समाज और कानून पर खड़े हुए गंभीर सवाल

Epaper

YouTube Channel

मौसम