मदरसा में पुलिस का बड़ा छापा, अत्याधुनिक पिस्टल बरामद; तीन हिरासत में, परिसर सील; चकिया में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

पुराने PFI लिंक की फाइल फिर खुली, बड़े नेटवर्क की आशंका पर जांच तेज

Reported By RAKESH KUMAR
Updated By RAKESH KUMAR
On
मोतिहारी। पूर्वी चंपारण के चकिया थाना क्षेत्र के गवंदरा गांव स्थित मदरसा में रविवार को पुलिस की बड़ी कार्रवाई से पूरे जिले में सनसनी फैल गई। गुप्त सूचना पर एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश में हुई छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक अत्याधुनिक पिस्टल बरामद की, जबकि मौके से तीन लोगों को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ शुरू कर दी गई है। बरामदगी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और गांव में देर शाम तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
madarsa4

पुलिस को मदरसा परिसर से कुछ ऐसे अहम सुराग भी मिले हैं, जिनसे किसी बड़ी आपराधिक साजिश या विध्वंसक वारदात की आशंका जताई जा रही है। एहतियातन पूरे मदरसा परिसर को तत्काल सील कर दिया गया है। आसपास के इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। डॉग स्क्वाड और तकनीकी टीम को भी मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाने का काम तेज कर दिया गया है।
जांच एजेंसियों की चिंता इसलिए भी बढ़ गई है क्योंकि इसी मदरसा का नाम पहले भी संदिग्ध गतिविधियों में सामने आ चुका है। सुरक्षा एजेंसियों ने पूर्व में यहां से पीएफआई से जुड़े उस्मान उर्फ सुल्तान उर्फ याकूब को दबोचा था। अब नई बरामदगी के बाद पुलिस पुराने नेटवर्क की कड़ियों को फिर से खंगाल रही है। सूत्रों की मानें तो हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ के आधार पर जिले के अन्य संभावित ठिकानों पर भी जल्द दबिश दी जा सकती है।
इस पूरे घटनाक्रम ने चकिया समेत जिलेभर में सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता बढ़ा दी है। पुलिस फिलहाल इसे सिर्फ हथियार बरामदगी का मामला मानकर नहीं चल रही, बल्कि इसके पीछे किसी संगठित नेटवर्क या बड़ी साजिश की संभावना को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है।
Tags:

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

नाबालिग को बहला-फुसलाकर दिल्ली ले जाने का आरोप, युवक गिरफ्तार नाबालिग को बहला-फुसलाकर दिल्ली ले जाने का आरोप, युवक गिरफ्तार
हरसिद्धि। घर से लापता 15 वर्षीय किशोर को बहला-फुसलाकर दिल्ली ले जाने और वहां एक कमरे में बंद रखने के...
हरसिद्धि से लापता लड़की की तलाश में होटल पहुंची पुलिस, संदिग्ध गतिविधियां मिलीं; चार नाबालिग रेस्क्यू
तुरकौलिया में पुलिस का वारंटियों पर शिकंजा, पांच गैर जमानतीय वारंटी गिरफ्तार
हरसिद्धि में शराब मामले में दो आरोपित गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए
एक सड़े आम के चक्कर में खाकी वर्दी पर दाग लगाने की भरपूर कोशिश नाकाम, व्यवसायी ने जताया खेद
नेपाल में ब्राउन शुगर का संजाल
Birgunj Public College : Certificate Dispute Sparks Debate, Deepak Bahadur Shakya underfire

Epaper

YouTube Channel

मौसम

NEW DELHI WEATHER