तुरकौलिया में पुलिस का वारंटियों पर शिकंजा, पांच गैर जमानतीय वारंटी गिरफ्तार
Reported By RAKESH KUMAR
Updated By RAKESH KUMAR
On
तुरकौलिया। फरार वारंटियों के खिलाफ तुरकौलिया थाना पुलिस ने शिकंजा कसते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर विभिन्न मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे पांच गैर जमानतीय वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपितों के खिलाफ न्यायालय से गैर जमानतीय वारंट जारी था।

गिरफ्तार आरोपितों में जयसिंहपुर बेलघटी निवासी सलाउद्दीन और मैनुद्दीन, दोनों स्वर्गीय जहारुद्दीन के पुत्र, इंतजार उल हक, पिता स्वर्गीय जमील अख्तर, भेला छपरा निवासी पंकज कुमार, पिता सुरेश बैठा तथा सेमरा भोला टोला निवासी विजय महतो, पिता स्वर्गीय शिवशंकर महतो शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, वारंट जारी होने के बाद भी सभी आरोपित गिरफ्तारी से बचते हुए फरार चल रहे थे। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी और आखिरकार पांचों को अलग-अलग कार्रवाई के दौरान दबोच लिया।
गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपितों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से फरार वारंटियों में हड़कंप मचा हुआ है। थाना पुलिस ने स्पष्ट किया है कि न्यायालय से जारी वारंट की अनदेखी करने वाले फरार आरोपितों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Tags:
Related Posts
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News
09 Sep 2026 20:22:44
मोतिहारी। हरसिद्धि थाना क्षेत्र से गायब एक लड़की की तलाश में पहुंची पुलिस को मोतिहारी शहर के बैंक रोड स्थित...
Epaper
YouTube Channel
<%
items = items.slice(0, 5);
%>
<% let n=0;
items.forEach((r)=>{
if(n == 0) { n++; return; }
%>
<% n++; %>
<% }); %>
<%- className == "" ? "" : '
' %>
<% items.forEach(function(r) { %>
<% }); %>
<%- className == "" ? "" : "
" %>
मौसम



Comments