हरसिद्धि से लापता लड़की की तलाश में होटल पहुंची पुलिस, संदिग्ध गतिविधियां मिलीं; चार नाबालिग रेस्क्यू
Reported By RAKESH KUMAR
Updated By RAKESH KUMAR
On
मोतिहारी। हरसिद्धि थाना क्षेत्र से गायब एक लड़की की तलाश में पहुंची पुलिस को मोतिहारी शहर के बैंक रोड स्थित विद्या राज होटल में संदिग्ध गतिविधियां मिलीं। इसके बाद छतौनी और महिला थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने होटल में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चार नाबालिग लड़कियों को रेस्क्यू किया, जबकि होटल संचालक समेत चार युवकों को गिरफ्तार किया गया।

बताया जाता है कि हरसिद्धि थाना में दर्ज मामले में गायब लड़की की तलाश के क्रम में एसआई शिखा कुमारी होटल पहुंची थीं। पुलिस के अनुसार, होटल में संदिग्ध गतिविधियां मिलने के बाद इसकी सूचना वरीय अधिकारियों को दी गई। इसके बाद सदर डीएसपी दिलीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने होटल में छापेमारी की।
छापेमारी में होटल संचालक बताए जा रहे छतौनी निवासी राजीव कुमार के अलावा रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गदरिया निवासी योगेंद्र राय के पुत्र रौशन कुमार, पीपराकोठी थाना क्षेत्र के किशुनपुर निवासी मुकेश कुमार के पुत्र नीरज कुमार और लक्ष्मीपुर मधुमलती निवासी शेख तसबूर के पुत्र शेख इंटाफ को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने मौके से रेस्क्यू की गई चारों नाबालिगों को सुरक्षित महिला थाना पहुंचाया। चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को इसकी सूचना दी गई है। नियमानुसार नाबालिगों की काउंसलिंग और मेडिकल जांच की प्रक्रिया कराई जा रही है।
बिना आईडी कमरा देने की भी जांच
सदर डीएसपी दिलीप कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। पुलिस होटल के दस्तावेज और रजिस्टर की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में बिना आईडी के कमरा उपलब्ध कराने की बात सामने आई है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार चारों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। होटल में देह व्यापार की सूचना की भी जांच की जा रही है।
शहर के सभी होटलों की होगी जांच : एसडीओ
सदर एसडीओ अरुण कुमार पाण्डेय ने घटना को गंभीरता से लेते हुए कहा कि शहर के सभी होटलों की जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि होटल संचालकों को नियमों का पालन करना होगा और संदिग्ध गतिविधियों पर प्रशासन की नजर रहेगी।
एसडीओ ने आम लोगों से भी अपील की कि यदि किसी होटल में इस तरह की संदिग्ध या अवैध गतिविधियों की जानकारी मिलती है तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन या पुलिस को दें। सूचना देने वाले लोगों की जानकारी को गोपनीय रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर में अवैध गतिविधियों को किसी भी स्थिति में पनपने नहीं दिया जाएगा।
छापेमारी टीम में छतौनी थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह, एसआई अंकुल कुमार, महिला थानाध्यक्ष मोना कुमारी, इंस्पेक्टर सर्वेंद्र कुमार, महिला हेल्पलाइन की खुशबू कुमारी, अभिषेक कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
Tags:
Related Posts
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News
09 Sep 2026 20:22:44
मोतिहारी। हरसिद्धि थाना क्षेत्र से गायब एक लड़की की तलाश में पहुंची पुलिस को मोतिहारी शहर के बैंक रोड स्थित...
Epaper
YouTube Channel
<%
items = items.slice(0, 5);
%>
<% let n=0;
items.forEach((r)=>{
if(n == 0) { n++; return; }
%>
<% n++; %>
<% }); %>
<%- className == "" ? "" : '
' %>
<% items.forEach(function(r) { %>
<% }); %>
<%- className == "" ? "" : "
" %>
मौसम



Comments