ऑर्केस्ट्रा में नाबालिग लड़कियों से कराया जा रहा था काम,  छापेमारी में तीन गिरफ्तार

ऑर्केस्ट्रा में नाबालिग लड़कियों से कराया जा रहा था काम,  छापेमारी में तीन गिरफ्तार

Reported By RAKESH KUMAR
Updated By RAKESH KUMAR
On
मोतिहारी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने धनखरैया और हरसिद्धि बाजार में छापेमारी कर ऑर्केस्ट्रा की आड़ में नाबालिग लड़कियों से काम कराए जाने के मामले का खुलासा किया है।
जानकारी के अनुसार धनखरैया में ब्लॉक गेट के पास स्थित एक मेडिकल दुकान के पीछे बने कमरे तथा हरसिद्धि बाजार नहर के समीप स्थित किराये के मकान में पुलिस ने छापेमारी की। जांच के दौरान पता चला कि किरण म्यूजिकल ऑर्केस्ट्रा के नाम पर तीन नाबालिग लड़कियों से काम कराया जा रहा था।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ऑर्केस्ट्रा संचालक सुधांशु कुमार पिता अखिलेश्वर कुमार तथा उसके सहयोगी मुकेश कुमार पिता राजेंद्र सहनी और नीलकमल कुमार पिता देवानंद पासवान को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
7667081f-af1c-44c4-a35e-1b2c8f506de6
वहीं मौके से बरामद तीनों नाबालिग लड़कियों को चाइल्ड हेल्पलाइन मोतिहारी की मदद से रेस्क्यू कर लिया गया।
छापेमारी दल में सिखा कुमारी, अंजली कुमारी, अविनाश कुमार, अंकित कुमार, अक्षय कुमार के अलावा चाइल्ड हेल्पलाइन के खुशबू कुमारी व मनधीर सिंह तथा सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
प्रशिक्षु डीएसपी ऋषभ कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। ऑर्केस्ट्रा के नाम पर नाबालिग लड़कियों से काम कराया जा रहा था, जिसे लेकर तत्काल छापेमारी कर आरोपितों को गिरफ्तार किया गया।
Tags:

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

हरसिद्धि से लापता लड़की की तलाश में होटल पहुंची पुलिस, संदिग्ध गतिविधियां मिलीं; चार नाबालिग रेस्क्यू हरसिद्धि से लापता लड़की की तलाश में होटल पहुंची पुलिस, संदिग्ध गतिविधियां मिलीं; चार नाबालिग रेस्क्यू
मोतिहारी। हरसिद्धि थाना क्षेत्र से गायब एक लड़की की तलाश में पहुंची पुलिस को मोतिहारी शहर के बैंक रोड स्थित...
तुरकौलिया में पुलिस का वारंटियों पर शिकंजा, पांच गैर जमानतीय वारंटी गिरफ्तार
हरसिद्धि में शराब मामले में दो आरोपित गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए
एक सड़े आम के चक्कर में खाकी वर्दी पर दाग लगाने की भरपूर कोशिश नाकाम, व्यवसायी ने जताया खेद
नेपाल में ब्राउन शुगर का संजाल
Birgunj Public College : Certificate Dispute Sparks Debate, Deepak Bahadur Shakya underfire
लाइसेंस की आड़ में कारतूस का काला कारोबार, हरसिद्धि से एक गिरफ्तार

Epaper

YouTube Channel

मौसम

NEW DELHI WEATHER