मोतिहारी में निगरानी का बड़ा ट्रैप: आदापुर थाना का निजी मुंशी 14 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

मोतिहारी में निगरानी का बड़ा ट्रैप: आदापुर थाना का निजी मुंशी 14 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

हथियार लाइसेंस सत्यापन के नाम पर मांगी थी घूस, जमुनापुर चौक से रंगेहाथ दबोचा गया

Reported By RAKESH KUMAR
Updated By RAKESH KUMAR
On
मोतिहारी। पूर्वी चंपारण जिले के आदापुर थाना से भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार, पटना की टीम ने आदापुर थाना के निजी मुंशी इन्तेखाब आलम को 14 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शनिवार को थाना क्षेत्र के जमुनापुर चौक पर की गई।
1775898123202
जानकारी के अनुसार, बरहरी गांव निवासी आफताब अंसारी ने निगरानी ब्यूरो से शिकायत की थी कि उनके हथियार लाइसेंस आवेदन के पुलिस सत्यापन के बदले आदापुर थाना का मुंशी पैसे की मांग कर रहा है। शिकायत में कहा गया कि सत्यापन कराने और रिपोर्ट आगे बढ़ाने के नाम पर लगातार रिश्वत मांगी जा रही थी।
शिकायत मिलने के बाद निगरानी ब्यूरो ने मामले का सत्यापन कराया, जिसमें आरोप सही पाया गया। इसके बाद पुलिस उपाधीक्षक गौतम कृष्ण के नेतृत्व में विशेष धावादल का गठन किया गया।
पूर्व निर्धारित योजना के तहत टीम ने जाल बिछाया और जैसे ही आरोपी मुंशी ने 14 हजार रुपये की रिश्वत ली, उसे मौके पर ही रंगेहाथ दबोच लिया गया। गिरफ्तारी के बाद टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है।
निगरानी ब्यूरो के अनुसार, आरोपी को पूछताछ के बाद विशेष न्यायालय, निगरानी, मुजफ्फरपुर में पेश किया जाएगा। मामले में आगे की जांच जारी है।
Tags:

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

हादसा: हरसिद्धि के गायघाट में ट्रैक्टर-स्कार्पियो की टक्कर, दो युवकों की मौत हादसा: हरसिद्धि के गायघाट में ट्रैक्टर-स्कार्पियो की टक्कर, दो युवकों की मौत
मोतिहारी। हरसिद्धि थाना क्षेत्र के गायघाट में ट्रैक्टर और स्कार्पियो की टक्कर में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई,...
गायघाट के क्लिनिक में इलाज के दौरान मरीज की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
56 करोड़ के कॉरपोरेट खाते पर साइबर गिरोह की नजर, मोतिहारी में 9 गिरफ्तार
लग्जरी कार के तहखाने से 58.93 किलो गांजा बरामद, तीन गिरफ्तार
नाबालिग को बहला-फुसलाकर दिल्ली ले जाने का आरोप, युवक गिरफ्तार
हरसिद्धि से लापता लड़की की तलाश में होटल पहुंची पुलिस, संदिग्ध गतिविधियां मिलीं; चार नाबालिग रेस्क्यू
तुरकौलिया में पुलिस का वारंटियों पर शिकंजा, पांच गैर जमानतीय वारंटी गिरफ्तार

Epaper

YouTube Channel

मौसम

NEW DELHI WEATHER