मोतिहारी में देर रात एनकाउंटर: दो कुख्यात अपराधी मारे गए, एक पुलिसकर्मी की मौत
पुलिस को चुनौती देना पड़ा भारी, कुंदन ठाकुर और साथी का अंत
Reported By RAKESH KUMAR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
मोतिहारी। चकिया थाना क्षेत्र के बांसघाट गांव (रामडीहा इलाके) में देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी कुंदन ठाकुर और उसका साथी प्रियांशु दुबे मारे गए। इस दौरान हुई गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया, जिससे पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।
पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ रात करीब ढाई बजे उस समय शुरू हुई जब गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस और एसटीएफ की टीम ने इलाके की घेराबंदी की। खुद को चारों ओर से घिरता देख अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए दोनों बदमाशों को मार गिराया। मौके से दो अन्य अपराधियों को गिरफ्तार भी किया गया है।

जानकारी के अनुसार, कुंदन ठाकुर ने दो दिन पहले चकिया थाना के अपर थानाध्यक्ष को नेपाल के एक नंबर से कॉल कर 10-15 पुलिसकर्मियों की हत्या की खुली धमकी दी थी। इस चुनौती के बाद पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी थी।
मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने एक कार्बाइन, एक पिस्टल और एक कट्टा बरामद किया है। पूरे ऑपरेशन का नेतृत्व एसपी स्वर्ण प्रभात ने किया। घटना की सूचना मिलते ही डीआईजी हरिकिशोर राय मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।
डीआईजी हरिकिशोर राय ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई थी। घेराबंदी के दौरान अपराधियों ने फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
Tags:
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News
08 Oct 2026 18:50:32
हरसिद्धि। घर से लापता 15 वर्षीय किशोर को बहला-फुसलाकर दिल्ली ले जाने और वहां एक कमरे में बंद रखने के...
Epaper
YouTube Channel
<%
items = items.slice(0, 5);
%>
<% let n=0;
items.forEach((r)=>{
if(n == 0) { n++; return; }
%>
<% n++; %>
<% }); %>
<%- className == "" ? "" : '
' %>
<% items.forEach(function(r) { %>
<% }); %>
<%- className == "" ? "" : "
" %>
मौसम



Comments