हरसिद्धि। घर से लापता 15 वर्षीय किशोर को बहला-फुसलाकर दिल्ली ले जाने और वहां एक कमरे में बंद रखने के आरोप में पुलिस ने मानिकपुर मिश्रिया निवासी रंजीत कुमार उर्फ दशई साह (32) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने किशोर को भी बरामद कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, जागापाकड़ निवासी मालती देवी ने दो अक्टूबर को पुत्र सुमित कुमार उर्फ कुंदन कुमार पासवान के एक अक्टूबर की सुबह से लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद हरसिद्धि थाना कांड संख्या 495/26 दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू की गई।

पुलिस का दावा है कि छह अक्टूबर को सूचना मिली कि किशोर को एक व्यक्ति स्कूटी से ले जा रहा है। वाहन नंबर के आधार पर उसकी पहचान रंजीत कुमार के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी शुरू की। सात अक्टूबर को हरसिद्धि बाजार में रंजीत को किशोर के साथ पकड़ा गया।
पुलिस के अनुसार, किशोर ने पूछताछ में बताया कि अभिभावक की डांट के बाद वह मोतिहारी स्टेशन चला गया था। वहां रंजीत ने खुद को दुकानदार बताते हुए दिल्ली से सामान लाने की बात कहकर उसे अपने साथ ट्रेन से दिल्ली ले गया। किशोर ने पुलिस को बताया कि दिल्ली में उसे एक कमरे में बंद रखा गया था।
पुलिस का कहना है कि रंजीत किशोर को दिल्ली से वापस लाकर छपवा के रास्ते अरेराज जा रहा था, तभी हरसिद्धि बाजार में उसे पकड़ लिया गया। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई में अरेराज एसडीपीओ पंकज कुमार मिश्रा, हरसिद्धि थानाध्यक्ष सुनील कुमार, पुअनि शशिभूषण कुमार सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
Tags:
Related Posts
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News
08 Oct 2026 18:50:32
हरसिद्धि। घर से लापता 15 वर्षीय किशोर को बहला-फुसलाकर दिल्ली ले जाने और वहां एक कमरे में बंद रखने के...
Epaper
YouTube Channel
<%
items = items.slice(0, 5);
%>
<% let n=0;
items.forEach((r)=>{
if(n == 0) { n++; return; }
%>
<% n++; %>
<% }); %>
<%- className == "" ? "" : '
' %>
<% items.forEach(function(r) { %>
<% }); %>
<%- className == "" ? "" : "
" %>
मौसम



Comments