हरसिद्धि में शराब मामले में दो आरोपित गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए
Reported By RAKESH KUMAR
Updated By RAKESH KUMAR
On
हरसिद्धि। शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हरसिद्धि पुलिस ने छापेमारी कर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों की पहचान गायघाट रामनगर निवासी देवेंद्र महतो उर्फ देवेंद्र कुमार तथा बैरियाडीह निवासी सूरज साहनी के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि हरसिद्धि थाना कांड संख्या 411/26, दिनांक 24 अगस्त 2026, धारा 30(ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत दर्ज मामले में देवेंद्र महतो उर्फ देवेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया गया। वहीं टीआर संख्या 72/26 के मामले में सूरज साहनी को पकड़ा गया।
दोनों आरोपितों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय में भेजा जा रहा है।

हरसिद्धि थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है और ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Tags:
Related Posts
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News
09 Sep 2026 20:22:44
मोतिहारी। हरसिद्धि थाना क्षेत्र से गायब एक लड़की की तलाश में पहुंची पुलिस को मोतिहारी शहर के बैंक रोड स्थित...
Epaper
YouTube Channel
<%
items = items.slice(0, 5);
%>
<% let n=0;
items.forEach((r)=>{
if(n == 0) { n++; return; }
%>
<% n++; %>
<% }); %>
<%- className == "" ? "" : '
' %>
<% items.forEach(function(r) { %>
<% }); %>
<%- className == "" ? "" : "
" %>
मौसम



Comments