एसएसबी–पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

एसएसबी–पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

Reported By RAKESH KUMAR
Updated By RAKESH KUMAR
On

मोतिहारी। 71वीं वाहिनी एसएसबी के कार्यक्षेत्र अंतर्गत समवाय मुख्यालय महुआवा को सूचना मिली कि कुछ अज्ञात व्यक्ति बाइक से अफीम जैसे प्रतिबंधित मादक पदार्थ के साथ चंद्रमन गांव स्थित भगत सिंह गेट के रास्ते भारत में प्रवेश करने वाले हैं। सूचना मिलते ही समवाय प्रभारी ने एक विशेष नाका दल का गठन किया और महुआवा पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई शुरू की।
संयुक्त टीम ने चंद्रमन गांव के भगत सिंह गेट पर वाहनों की सघन जांच शुरू की। इसी दौरान रात करीब 9:30 बजे नेपाल की ओर से आ रही एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे। सतर्कता दिखाते हुए संयुक्त दल ने पीछा कर एक व्यक्ति को पकड़ लिया।

6654d16c-e101-4b09-900e-e23109fe520c
गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान बीरगु यादव, पिता वकील राय, निवासी पचपुखरिया, थाना महुआवा, प्रखंड आदापुर, जिला पूर्वी चंपारण के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से करीब 1.945 किलोग्राम अफीम जैसा प्रतिबंधित मादक पदार्थ बरामद किया गया।
एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार आरोपी तथा बरामद मादक पदार्थ को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए महुआवा थाना को सौंप दिया है। मामले में पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

Tags:

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

हरसिद्धि से लापता लड़की की तलाश में होटल पहुंची पुलिस, संदिग्ध गतिविधियां मिलीं; चार नाबालिग रेस्क्यू हरसिद्धि से लापता लड़की की तलाश में होटल पहुंची पुलिस, संदिग्ध गतिविधियां मिलीं; चार नाबालिग रेस्क्यू
मोतिहारी। हरसिद्धि थाना क्षेत्र से गायब एक लड़की की तलाश में पहुंची पुलिस को मोतिहारी शहर के बैंक रोड स्थित...
तुरकौलिया में पुलिस का वारंटियों पर शिकंजा, पांच गैर जमानतीय वारंटी गिरफ्तार
हरसिद्धि में शराब मामले में दो आरोपित गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए
एक सड़े आम के चक्कर में खाकी वर्दी पर दाग लगाने की भरपूर कोशिश नाकाम, व्यवसायी ने जताया खेद
नेपाल में ब्राउन शुगर का संजाल
Birgunj Public College : Certificate Dispute Sparks Debate, Deepak Bahadur Shakya underfire
लाइसेंस की आड़ में कारतूस का काला कारोबार, हरसिद्धि से एक गिरफ्तार

Epaper

YouTube Channel

मौसम

NEW DELHI WEATHER